ब्रेकिंग
केंद्रीय मंत्री ललन सिंह का PA बनकर जेल IG को किया फोन, एक कैदी को जेल ट्रांसफऱ करने के लिए कहा, फिर क्या था...तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने बाइक में मारी जोरदार टक्कर, दो नाबालिग ममेरे भाइयों की मौत; तीसरा गंभीरPM मोदी का वीडियो हटाने पर संसदीय समिति सख्त, जुकरबर्ग को 3 दिन में माफी मांगने की चेतावनीपप्पू यादव ने प्रशांत किशोर की जीत के बहाने RJD पर बोला हमला, तेजस्वी यादव के नेतृत्व पर उठाए सवालक्या 2,000 रुपये से ऊपर UPI पेमेंट करना होगा महंगा? जानिए किस पर पड़ेगा असर और क्या है पूरा नियमकेंद्रीय मंत्री ललन सिंह का PA बनकर जेल IG को किया फोन, एक कैदी को जेल ट्रांसफऱ करने के लिए कहा, फिर क्या था...तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने बाइक में मारी जोरदार टक्कर, दो नाबालिग ममेरे भाइयों की मौत; तीसरा गंभीरPM मोदी का वीडियो हटाने पर संसदीय समिति सख्त, जुकरबर्ग को 3 दिन में माफी मांगने की चेतावनीपप्पू यादव ने प्रशांत किशोर की जीत के बहाने RJD पर बोला हमला, तेजस्वी यादव के नेतृत्व पर उठाए सवालक्या 2,000 रुपये से ऊपर UPI पेमेंट करना होगा महंगा? जानिए किस पर पड़ेगा असर और क्या है पूरा नियम

Mahakumbh 2025: संगम में डुबकी लगाने वालों की संख्या 40 करोड़ के पार, महाकुंभ में उमड़ रहा श्रद्धालुओं का 'महासैलाब'

Mahakumbh 2025: प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ में श्रद्धालुओं का हुजूम उमड़ रहा है। अब तक 40 करोड़ लोग संगम में डुबकी लगा चुके हैं।

Mahakumbh 2025
अब तक 40 करोड़ लोगों ने लगाई संगम में डुबकी
© google
Khushboo Gupta
Khushboo Gupta
2 मिनट

Mahakumbh 2025: प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ में आस्था का सैलाब उमड़ रहा है। संगम में डुबकी लगाने वालों की संख्या 40 करोड़ के पार हो गई है। जबकि अभी 26 दिन ही हुए हैं। ऐसे में अनुमान है कि 26 फरवरी को महाशिवरात्रि तक यह आंकड़ा 50 करोड़ तक पहुंच सकता है। 


महाकुंभ में 25 दिन में 40 करोड़ से ज्यादा श्रद्धालुओं ने डुबकी लगाकर कर नया रिकॉर्ड बना दिया है। ये स्वर्णिम उपलब्धि शुक्रवार को 94 लाख श्रद्धालुओं के स्नान के साथ हासिल हुई। 13 जनवरी से शुरू हुए महाकुंभ में 7 फरवरी तक 40.68 करोड़ श्रद्धालुओं ने स्नान किया है। महाकुंभ अभी 19 दिन और रहेगा। महाकुंभ में इस बार यूपी की योगी सरकार ने 40 करोड़ से ज्यादा श्रद्धालुओं के आने का अनुमान जताया था। लेकिन 45 दिन चलने वाले इस महाआयोजन के 25 दिन ही यह आंकड़ा पार हो गया।


संगम के पवित्र स्नान के महत्व के कारण देश-दुनिया से रोजाना लाखों की संख्या में श्रद्धालु प्रयागराज पहुंच रहे हैं। महाकुंभ में मकर संक्रांति के पहले अमृत स्नान पर 3.5 करोड़ श्रद्धालुओं ने संगम में डुबकी लगाई थी। 29 जनवरी को मौनी अमावस्या पर रिकार्ड 7.64 करोड़ ने अमृत स्नान किया। 3 फरवरी को तीसरे अमृत स्नान पर 2.57 करोड़ लोगों ने स्नान किया। महाकुंभ 26 फरवरी तक है। उम्मीद है कि श्रद्धालुओं का आंकड़ा 50 करोड़ पार कर जाएगा।

रिपोर्टिंग
K

रिपोर्टर

KHUSHBOO GUPTA

FirstBihar संवाददाता