ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

35 रुपये इन्वेस्ट कर अरविंद ने जीत लिए 70 लाख, जानिए.. कैसे बदली किस्मत

DESK: किसी ने सच ही कहा है कि भगवान जब देता है तो छप्पर फाड़कर देता है। कुछ इसी तरह का वाक्या एक युवक के साथ हुआ है। कल तक जो एक एक पैसे का मोहताज था रातों रात लखपति बन गया। यह चमत

35 रुपये इन्वेस्ट कर अरविंद ने जीत लिए 70 लाख, जानिए.. कैसे बदली किस्मत
Mukesh Srivastava
2 मिनट

DESK: किसी ने सच ही कहा है कि भगवान जब देता है तो छप्पर फाड़कर देता है। कुछ इसी तरह का वाक्या एक युवक के साथ हुआ है। कल तक जो एक एक पैसे का मोहताज था रातों रात लखपति बन गया। यह चमत्कार हुआ है यूपी के देवरिया जिले के रहने वाले अरविंद कुशवाहा के साथ। अरविंद ने मात्र 35 रुपए लगाकर भारत-न्यूजीलैंड के 20-20 मैच में फैंटेसी गेम के जरिये 70 लाख रुपये जीत लिए और अपनी किस्मत बदल दी। लखपति बने अरविंद के परिवार में खुशी का ठिकाना नहीं है और उसके घर बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है।


दरअसल, देवरिया के भाटपाररानी के रहने वाले अरविंद कुशवाहा ने भारत-न्यूजीलैंड के मैच पर 35 रुपये लगाए थे, जिसमें अरविंद की 951.5 अंकों के साथ पहली रैंक आई। पहला रैंक मिलने के साथ ही अरविंद ने फैंटेसी गेम के जरिए 70 लाख रुपए जीत लिया। इनाम जीतने के कुछ ही देर बाद टैक्स काटकर अरविंद के खाते में 49 लाख रुपए आ गए। जब अरविंद ने इश बात की जानकारी अपने परिजनों और दोस्तों को दी तो उनकी खुशी की ठिकाना नहीं रहा।


अरविंद पेशे से इलेक्ट्रीशियन हैं, वह दुबई में रहकर काम करता था लेकिन कुछ महीने पहले ही अपने गांव लौट आया था। करीब पांच साल पहले फैंटेसी क्रिकेट खेलना शुरू किया था। करीब 75 बार पैसे लगाने के बावजूद अरविंद को निराशा ही हाथ लगी थी। अरविंद ने 27 जनवरी को इंडिया-न्यूजीलैंड के बीच हो रहे 20-20 मैच में 35 रुपये की शर्त लगाई थी। जिसमें उशने पहला रैंक हासिल किया और 70 लाख का इनाम जीत गया और रातों रात लखपति बन गया।

टैग्स