ब्रेकिंग
PMCH में जूनियर डॉक्टरों की हड़ताल खत्म, स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार की पहल का असर; अधीक्षक को किया था तलबनेपाल की बारिश का बिहार में असर: तिरहुत की नदियों का जलस्तर बढ़ा, संभावित बाढ़ को लेकर आयुक्त ने जिलों को दिए सख्त निर्देशकब जारी होगा BPSC TRE4 का नोटिफिकेशन? शिक्षक बहाली पर शिक्षा मंत्री ने दिया यह जवाबBihar News: DDC ने पत्नी के नाम पर करोड़ों की संपत्ति अर्जित की और छुपा लिया...SVU की छापेमारी में खुली थी पोल, निलंबित अफसर के खिलाफ शुरू हुआ डिपार्टमेंटल प्रोसिडिंग बिहार में प्राइवेट स्कूलों की मनमानी होगी खत्म, शिक्षा विभाग जल्द जारी करेगा नया SOP, नियमों की अनदेखी पड़ेगी भारी!PMCH में जूनियर डॉक्टरों की हड़ताल खत्म, स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार की पहल का असर; अधीक्षक को किया था तलबनेपाल की बारिश का बिहार में असर: तिरहुत की नदियों का जलस्तर बढ़ा, संभावित बाढ़ को लेकर आयुक्त ने जिलों को दिए सख्त निर्देशकब जारी होगा BPSC TRE4 का नोटिफिकेशन? शिक्षक बहाली पर शिक्षा मंत्री ने दिया यह जवाबBihar News: DDC ने पत्नी के नाम पर करोड़ों की संपत्ति अर्जित की और छुपा लिया...SVU की छापेमारी में खुली थी पोल, निलंबित अफसर के खिलाफ शुरू हुआ डिपार्टमेंटल प्रोसिडिंग बिहार में प्राइवेट स्कूलों की मनमानी होगी खत्म, शिक्षा विभाग जल्द जारी करेगा नया SOP, नियमों की अनदेखी पड़ेगी भारी!

30 घंटे से 160 फीट गहरे बोरवेल में फंसा 5 साल का आर्यन, अब तक नहीं मिली सफलता, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

DESK: राजस्थान से बड़ी खबर आ रही है जहां 160 फीट गहरे बोरवेल में गिरे 5 साल के मासूम का अब तक रेस्क्यू नहीं हो सका है। बोरवेल के आस-पास करीब 20 घंटे से खुदाई का काम जारी है। 7

30 घंटे से 160 फीट गहरे बोरवेल में फंसा 5 साल का आर्यन, अब तक नहीं मिली सफलता, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

DESK: राजस्थान से बड़ी खबर आ रही है जहां 160 फीट गहरे बोरवेल में गिरे 5 साल के मासूम का अब तक रेस्क्यू नहीं हो सका है। बोरवेल के आस-पास करीब 20 घंटे से खुदाई का काम जारी है। 7 JCB और 3 LNT मशीनें खुदाई में लगी हुई है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मौके पर भारी संख्या में लोग भी मौजूद हैं। 


राजस्थान के दौसा जिले में कालीखाड़ गांव में ही 5 वर्षीय आर्यन का घर है। घर से कुछ दूर आगे वह खेलने के दौरान 160 फीट गहरे बोरवेल में गिर गया। उसे गिरता हुआ मां ने देख लिया। अपने कलेजे के टुकड़े को गिरता देख वह चीख चीख कर रोने और चिल्लाने लगी। उसकी चीख सुनकर लोग इक्कठा हुए जिसके बाद पुलिस को इस घटना की सूचना दी गयी। जिसके बाद रेस्क्यू शुरू किया गया। 


घटना सोमवार की दोपहर 3 बजे की है। तब से बच्चा बोरवेल में गिरा हुआ है। अभी तक रेस्क्यू नहीं हो सका है। करीब 30 घंटे से 7 जेसीबी और 3 एलएनटी मशीनों की मदद से बोरवेल के पास खुदाई की जा रही है। NDRF और SDRF की टीम बच्चे को निकालने में लगी है। बोरवेल के अंदर रिंग डालकर बच्चे को बाहर निकालने की कोशिश की जा रही है।


5 साल का आर्यन 9 दिसंबर को 3 बजे बोरवेल में गिरा था। एक घंटे बाद एसडीएम समेत रेस्क्यू की टीम घटनास्थल पर पहुंची। 4.30 बजे सिविल डिफेंस की टीम भी घटनास्थल पर पहुंचकर रेस्क्यू शुरू किया। शाम 5 बजे बोरवेल में पाइप डालकर ऑक्सीजन की सप्लाई शुरू की गई। 6 बजे एसडीआरएफ की टीम जयपुर से पहुंची। शाम 7 बजे बोरवेल के पास 25 फीट गड्ढा खोदा गया। 


इस काम में 7 जेसीबी को लगाया गया था। शाम 7 बजे बोरवेल में कैमरा डालकर 150 फीट गहराई में बच्चे का मूवमेंट देखा गया। शाम साढ़े आठ बजे 70 फीट गड्ढा खोदा गया। सवा नौ में एनडीआरएफ की टीम भी घटनास्थल पर पहुंची। अगले दिन 10 दिसंबर को दिन को रेस्क्यू सुबह से ही शुरू किया गया। 1 बजे देसी जुगाड़ टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल एनडीआरएफ ने किया लेकिन सफलता नहीं मिली। जिसके बाद खुदाई का काम लगातार जारी है। एतिहात के तौर पर इलाके की बिजली काट दी गयी है। बच्चे को बोलवेल से बाहर निकालने में रेस्क्यू टीम लगी हुई है लेकिन अभी सफलता नहीं मिल पाई है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मौके पर भारी संख्या में लोग भी मौजूद हैं। 


टैग्स