ब्रेकिंग
अशोकधाम भगदड़ के बाद अलर्ट मोड में सरकार, अंतिम सोमवारी और पूर्णिमा के मौके पर 10 अधिकारियों की प्रतिनियुक्ति, पूरी लिस्ट देखिएपश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक अशोकधाम भगदड़ के बाद अलर्ट मोड में सरकार, अंतिम सोमवारी और पूर्णिमा के मौके पर 10 अधिकारियों की प्रतिनियुक्ति, पूरी लिस्ट देखिएपश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक

3 टूरिस्ट बसों की भीषण टक्कर में 5 की मौत, 10 यात्री घायल, मृतकों की हुई पहचान

DESK: तीन टूरिस्ट बसों की भीषण टक्कर में 5 लोगों की मौत हो गयी वही 10 लोग गंभीर रुप से घायल हो गये। हरियाणा के अंबाला-दिल्ली राजमार्ग पर हुए इस हादसे से घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गय

3 टूरिस्ट बसों की भीषण टक्कर में 5 की मौत, 10 यात्री घायल, मृतकों की हुई पहचान
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

DESK: तीन टूरिस्ट बसों की भीषण टक्कर में 5 लोगों की मौत हो गयी वही 10 लोग गंभीर रुप से घायल हो गये। हरियाणा के अंबाला-दिल्ली राजमार्ग पर हुए इस हादसे से घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गयी। मृतकों की पहचान की जा चुकी है। सभी मृतक झारखंड, छत्तीसगढ़ और उत्तर प्रदेश के रहने वाले थे।  


मृतकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। वही इस भीषण हादसे में घायल 10 लोगों को इलाज के लिए अंबाला सिविल अस्पताल में एडमिट कराया गया है। मृतकों की पहचान झारखंड निवासी 21 वर्षीय राहुल, उत्तर प्रदेश निवासी 22 वर्षीय प्रदीप कुमार, छत्तीसगढ़ निवासी मेना बाई, छत्तीसगढ़ निवासी 53 वर्षीय रोहित कुमार और एक अज्ञात यात्री के रूप में हुई है। 


बताया जाता है कि तीन टूरिस्ट बस कटरा से दिल्ली जा रही थी। एक बस के अचानक रुकने से पीछे से आ रही दोनों बस आपस में ही टकरा गयी। हादसे में दो बसें बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने क्रेन की मदद से बस को हाईवे से हटाया। वही काफी मशक्कत के बाद बसों के अंदर फंसे यात्रियों को बाहर निकाला। घटना के बाद बस का ड्राइवर और खलासी मौके से फरार हो गया। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गयी है। 


3 टूरिस्ट बसों की भीषण टक्कर में 5 की मौत, 10 यात्री घायल, मृतकों की हुई पहचान

टैग्स