ब्रेकिंग
घर के बाहर खेल रही 2 साल की बच्ची अचानक गायब, CCTV में महिला ले जाती दिखी✦रील का शौक बना जानलेवा: इंस्टाग्राम पर वीडियो बनाने के विवाद में छोटे भाई ने ले ली बड़े भाई की जान✦BIHAR: बनमनखी के केंद्रीयकृत रसोईघर में SDM का छापा, भोजन की गुणवत्ता से लेकर अग्नि सुरक्षा तक मिलीं खामियां✦मध्य प्रदेश में बंधक बनाए गए बिहार के मजदूरों को छुड़ाने की मांग, बिहार भवन ने जिला प्रशासन को लिखा पत्र✦नितिन नबीन ने विनय बिहारी की लगाई फटकार, कहा..सम्राट चौधरी सरकार के खिलाफ बोले तो खैर नहीं!✦घर के बाहर खेल रही 2 साल की बच्ची अचानक गायब, CCTV में महिला ले जाती दिखी✦रील का शौक बना जानलेवा: इंस्टाग्राम पर वीडियो बनाने के विवाद में छोटे भाई ने ले ली बड़े भाई की जान✦BIHAR: बनमनखी के केंद्रीयकृत रसोईघर में SDM का छापा, भोजन की गुणवत्ता से लेकर अग्नि सुरक्षा तक मिलीं खामियां✦मध्य प्रदेश में बंधक बनाए गए बिहार के मजदूरों को छुड़ाने की मांग, बिहार भवन ने जिला प्रशासन को लिखा पत्र✦नितिन नबीन ने विनय बिहारी की लगाई फटकार, कहा..सम्राट चौधरी सरकार के खिलाफ बोले तो खैर नहीं!

लॉकडाउन बढ़ाने का मांझी-कुशवाहा ने किया स्वागत, पप्पू यादव ने अलग राग छेड़ा

PATNA: पीएम नरेंद्र मोदी के तीन मई तक लॉकडाउन बढ़ाने के एलान के बाद बिहार के कई नेताओं ने इसका समर्थन किया है. इसका कड़ाई से पालन करने के लिए लोगों से अपील की है, लेकिन इसको लेकर प

FirstBihar
Manish Kumar
2 मिनट

PATNA: पीएम नरेंद्र मोदी के तीन मई तक लॉकडाउन बढ़ाने के एलान के बाद बिहार के कई नेताओं ने इसका समर्थन किया है. इसका कड़ाई से पालन करने के लिए लोगों से अपील की है, लेकिन इसको लेकर पप्पू यादव ने अलग राय है. इसको सही नहीं मानते है.

कुशवाहा ने किया स्वागत

आरएलएसपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने पीएम मोदी के द्वारा लॉकडाउन बढ़ाने पर कहा कि ‘’हम समर्थन करते हैं. आमजनों से अपील है कि उनके द्वारा कही गई सभी बातों का अक्षरश: पालन करें. उनके सभी सात निर्देशों को भी हमें काफी गंभीरता से लेना चाहिए.’’

मांझी ने भी किया स्वागत

पूर्व सीएम जीतन राम मांझी ने कहा कि ‘’पीएम मोदी जी कोरोना के  दौरान लिए जा रहे आपके हर फैसले का हम समर्थन है. इस बीच परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. हमें उम्मीद है कि कल जारी हो रहे एडवाइज़री में लॉकडाउन से किसानों और दिहाड़ी मज़दूरों को छूट मिलेगी.’’

पप्पू यादव की अलग राय

जाम के राष्ट्रीय अध्यक्ष पप्पू यादव की बाकी नेताओं से अलग राय है. यादव ने कहा कि’’ बहुत पकाते हैं! 350 से अधिक लोगों की जान ले चुके हैं, फिर भी भाषणबाजी!’’करते है. 


टैग्स