ब्रेकिंग
मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦BSEB Dummy Admit Card 2027: बिहार बोर्ड ने जारी किया दूसरा डमी एडमिट कार्ड, इस तारीख तक नहीं सुधारी गलती तो बढ़ सकती है परेशानी✦शादी के एक साल बाद खुला पत्नी का राज, दो पुरानी शादियों के दस्तावेज देख पति के उड़े होश✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦BSEB Dummy Admit Card 2027: बिहार बोर्ड ने जारी किया दूसरा डमी एडमिट कार्ड, इस तारीख तक नहीं सुधारी गलती तो बढ़ सकती है परेशानी✦शादी के एक साल बाद खुला पत्नी का राज, दो पुरानी शादियों के दस्तावेज देख पति के उड़े होश

देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 3 लाख के पार, अनलॉक के बाद तेजी से बढ़ रहे मामले

DESK : शनिवार को देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या में जबरदस्त उछाल आया है. इसके साथ ही देश में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा तीन लाख के पार पहुंच गया. शनिवार को देशभर में कोरोना क

FirstBihar
Anamika
2 मिनट

DESK : शनिवार को देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या में जबरदस्त उछाल आया है. इसके साथ ही देश में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा तीन लाख के पार पहुंच गया. शनिवार को देशभर में कोरोना के 11 हजार 473 नए मामले सामने आए और 386 लोगों की मौत हो गई. स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से शनिवार की सुबह जारी की गई अपडेट के मुताबिक, देश में कोरोना मरीजों की कुल  309,008 मामले हैं.

स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय के तरफ से जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार देश में फिलहाल 145779 एक्टिव केस हैं. कोरोना को हरा चुके मरीजों की संख्या 154329  है. वहीं  मृतकों की संख्या 8884 हो गई है. पिछले 24 घंटे में देश में 11,473 मामले आए और मृतकों की संख्या में 386 की बढ़ोतरी हुई वहीं 7,135 मरीज ठीक हुए हैं. वहीं देश में कोरोना के कुल  309,008 मामले सामने आए हैं 




कोरोना से देश के सबसे प्रभावित राज्य महाराष्ट्र के पुणे जिले में बीते 24 घंटे में कोरोना वायरस के 390 नए मामले सामने आए और इसके साथ ही यहां संक्रमण के कुल मामलों की संख्या 11,202 हो गई. 

बिहार में शुक्रवार को कोरोना के 148 नए मामले सामने आए हैं. जिसके साथ ही राज्य में कोरोना संक्रमितों की संख्या  6,096 हो गई है. राज्य में कुल संक्रमित लोगों में से 3,316 ठीक हो चुके हैं जबकि 2,745 लोगों का इलाज चल रहा है.