ब्रेकिंग
मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦BSEB Dummy Admit Card 2027: बिहार बोर्ड ने जारी किया दूसरा डमी एडमिट कार्ड, इस तारीख तक नहीं सुधारी गलती तो बढ़ सकती है परेशानी✦शादी के एक साल बाद खुला पत्नी का राज, दो पुरानी शादियों के दस्तावेज देख पति के उड़े होश✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦BSEB Dummy Admit Card 2027: बिहार बोर्ड ने जारी किया दूसरा डमी एडमिट कार्ड, इस तारीख तक नहीं सुधारी गलती तो बढ़ सकती है परेशानी✦शादी के एक साल बाद खुला पत्नी का राज, दो पुरानी शादियों के दस्तावेज देख पति के उड़े होश

26 जुलाई को पीएम मोदी करेंगे मन की बात, ऐसे आप भी दे सकते हैं प्रधानमंत्री को सुझाव

DESK : देश में जारी कोरोना संकट के बीच 26 जुलाई को पीएम नरेंद्र मोदी रेडियो कार्यक्रम से मन की बात के जरिए देशवासियों को संबोधित करेंगे. इसके लिए प्रधानमंत्र

FirstBihar
Anamika
2 मिनट

DESK : देश में जारी कोरोना संकट के बीच 26  जुलाई को पीएम नरेंद्र मोदी  रेडियो कार्यक्रम से मन की बात के जरिए देशवासियों को संबोधित करेंगे. इसके लिए  प्रधानमंत्री ने ट्वीट कर लोगों से इसके लिए सुझाव मांगे हैं.  

शनिवार को ट्विटर के जरिए पीएम ने ट्वीट कर लोगों से इस कार्यक्रम को लेकर सुझाव मांगे हैं,  उन्होंने कहा कि जो भी इस मन की बात के लिए कोई सलाह देना चाहते हैं, अलग-अलग माध्यमों के जरिए दे सकते हैं. 

पीएम मोदी ने एक ट्वीट कर लिखा कि 'मुझे यकीन है कि आप इस बारे में जानते होंगे कि कैसे सामूहिक प्रयास प्रेरणादायक बदलाव हुए और कैसे सकारात्मक बदलाव लाए जा सकते हैं. बेशक आप उन पहलुओं से भी परिचित होंगे जिन्होंने लोगों की जिन्दगी में बदलाव किए हैं. कृप्या आप उन्हें इस महीने की 26 तारीख को होने वाले मन की बात के लिए साझा करें.' 

वहीं दूसरे ट्वीट में उन्होंने लिखा कि ''मन की बात के लिए इनपुट देने के लिए कई साधन हैं. इसके लिए 1800-11-7800 पर संदेश रिकॉर्ड करके भेजा जा सकता है. वहीं इसके साथ ही नमो ऐप या माईगॉव पर जाकर पीएम को अपना सुझाव दिया जा सकता है. '

टैग्स