ब्रेकिंग
खगड़िया में बाइक सवार बदमाशों ने पिता-पुत्र को मारी गोली, प्लाई दुकान बंद कर घर लौट रहे थे दोनों✦मधुबनी में बस से कुचलकर 5 साल के मासूम की मौत, जयपुर से छठ मनाने गांव लौट रहा था परिवार✦भाजपा के भीष्म पितामह कैलाशपति मिश्र के नाम पर बनेगा पुस्तकालय, पुण्यतिथि के मौके पर राज्य सरकार ने लिया फैसला✦अनिल अंबानी ग्रुप पर ED की बड़ी कार्रवाई, 510 करोड़ की संपत्ति कुर्क, 2 चार्टर्ड विमान और 6 प्लॉट भी जब्त✦मोतिहारी में वेतन घोटाला : मदरसा शिक्षक को किसने किया DEO कार्यालय में प्रतिनियुक्त ? तत्कालीन डीपीओ साहेब आलम और घोटालेबाज टीचर में था गहरा संबंध....✦खगड़िया में बाइक सवार बदमाशों ने पिता-पुत्र को मारी गोली, प्लाई दुकान बंद कर घर लौट रहे थे दोनों✦मधुबनी में बस से कुचलकर 5 साल के मासूम की मौत, जयपुर से छठ मनाने गांव लौट रहा था परिवार✦भाजपा के भीष्म पितामह कैलाशपति मिश्र के नाम पर बनेगा पुस्तकालय, पुण्यतिथि के मौके पर राज्य सरकार ने लिया फैसला✦अनिल अंबानी ग्रुप पर ED की बड़ी कार्रवाई, 510 करोड़ की संपत्ति कुर्क, 2 चार्टर्ड विमान और 6 प्लॉट भी जब्त✦मोतिहारी में वेतन घोटाला : मदरसा शिक्षक को किसने किया DEO कार्यालय में प्रतिनियुक्त ? तत्कालीन डीपीओ साहेब आलम और घोटालेबाज टीचर में था गहरा संबंध....

जानिये किस दिन लगेगा इस साल का आखिरी सूर्य ग्रहण और कैसा रहेगा इसका प्रभाव

DESK: इस साल का अंतिम सूर्य ग्रहण जल्द ही लगने वाला है. 26 दिसंबर को साल 2019 का अंतिम सूर्य ग्रहण लगेगा. ये सूर्य ग्रहण इस साल का तीसरा और आखिरी सूर्य ग्रहण होगा. इस साल का प

FirstBihar
Khushboo Gupta
2 मिनट

DESK: इस साल का अंतिम सूर्य ग्रहण जल्द ही लगने वाला है. 26 दिसंबर को साल 2019 का अंतिम सूर्य ग्रहण लगेगा. ये सूर्य ग्रहण इस साल का तीसरा और आखिरी सूर्य ग्रहण होगा. इस साल का पहला सूर्य ग्रहण 6 जनवरी को लगा था. जबकि दूसरा 2 जुलाई और तीसरा 26 दिसंबर को लगने वाला है. 


26 दिसंबर को लगने वाले आखिरी सूर्य ग्रहण को वैज्ञानिकों ने ‘रिंग ऑफ फायर’ का नाम दिया है. ये सूर्य ग्रहण एक आग की अंगूठी की तरह नजर आने वाला है.. इस ग्रहण में सिर्फ सूरज का मध्य भाग ही छाया के क्षेत्र में आता है जबकि सूर्य के बाहर का क्षेत्र प्रकाशित रहता है.


26 दिसंबर को लगने वाला सूर्य ग्रहण भारत में दिखेगा. इसके साथ ही सऊदी अरब, कतर, इंडोनेशिया, श्रीलंका, सुमात्रा, मलेशिया, फिलीपींस, सिंगापुर और गुआम में भी यह नजर आएगा. वहीं एशिया, ऑस्ट्रेलिया और अफ्रीका के अन्य हिस्सों में ये आंशिक ग्रहण की तरह दिखेगा. इस सूर्य ग्रहण का सूतक काल 25 दिसंबर की शाम 5 बजकर 32 मिनट से शुरू हो जाएगा.