ब्रेकिंग
बिहार में उफान पर नदियां: पटना से भागलपुर तक गंगा का जलस्तर बढ़ा, कई जिलों पर खतरा मंडराया; अलर्ट मोड में सरकारबिहार में 2030 तक 13 एयरपोर्ट से उड़ानें, दिल्ली-मुंबई के लिए सीधी फ्लाइट; इन शहरों को मिलेगी कनेक्टिविटीकैसी नीति: परिवहन विभाग अपने 19 अफसरों को 'पवेलियन' में बिठा कर रखा है...'अतिरिक्त प्रभार' से जिलों का चल रहा काम, ऐसे ही बिहार का खाली खजाना भरेगा ? बिहार के नगर निकायों में तैनात इन कर्मियों का होगा तबादला, सरकार ने जारी किया सख्त निर्देशBPSC शिक्षिका की संदिग्ध मौत से सनसनी, घर में पंखे से लटका मिला शव; हत्या की आशंकाबिहार में उफान पर नदियां: पटना से भागलपुर तक गंगा का जलस्तर बढ़ा, कई जिलों पर खतरा मंडराया; अलर्ट मोड में सरकारबिहार में 2030 तक 13 एयरपोर्ट से उड़ानें, दिल्ली-मुंबई के लिए सीधी फ्लाइट; इन शहरों को मिलेगी कनेक्टिविटीकैसी नीति: परिवहन विभाग अपने 19 अफसरों को 'पवेलियन' में बिठा कर रखा है...'अतिरिक्त प्रभार' से जिलों का चल रहा काम, ऐसे ही बिहार का खाली खजाना भरेगा ? बिहार के नगर निकायों में तैनात इन कर्मियों का होगा तबादला, सरकार ने जारी किया सख्त निर्देशBPSC शिक्षिका की संदिग्ध मौत से सनसनी, घर में पंखे से लटका मिला शव; हत्या की आशंका

25 किलो सोना पहनकर आंध्र प्रदेश पूजा करने पहुंचा पुणे का एक परिवार, 180 करोड़ गोल्ड की कीमत

DESK: आंध्र प्रदेश के प्रसिद्ध तिरुमाला वेंकटेश्वर मंदिर में भगवान का दर्शन करने के लिए पुणे का एक परिवार 25 किलो सोना पहनकर शुक्रवार को पहुंचा था। मंदिर में पूजा करने पहुंचे

25 किलो सोना पहनकर आंध्र प्रदेश पूजा करने पहुंचा पुणे का एक परिवार, 180 करोड़ गोल्ड की कीमत
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

DESK: आंध्र प्रदेश के प्रसिद्ध तिरुमाला वेंकटेश्वर मंदिर में भगवान का दर्शन करने के लिए पुणे का एक परिवार 25 किलो सोना पहनकर शुक्रवार को पहुंचा था। मंदिर में पूजा करने पहुंचे इस परिवार को देख लोग भी हैरान रह गये। सोने की कीमत  180 करोड़ है। मंदिर में प्रवेश करते ही लोगों की नजर दो पुरुष, एक महिला और एक बच्चे पर गई। 


पुरुषों के गला गोल्ड से भरा हुआ था। महिला से ज्यादा दोनों पुरुषों ने सोना पहन रखा था। पुणे के गोल्डेन गाइज के नाम से सनी नाना साहेब वाघचौरे और संजय गूजर फेमस हैं। जिनकी सुरक्षा में बॉडीगार्ड हमेशा साथ रहते हैं। सनी और संजय दोनों पुणे के रहने वाले है और अच्छे साथी हैं। मंदिर में पूजा के दौरान उनके साथ सनी की पत्नी और बेटा भी मौजूद थे। सनी और संजय दोनों फिल्म फाइनेंसर और प्रोड्यूसर हैं। दोनों दोस्त गोल्ड और महंगी कारों के शौकिन हैं। दोनों बिग बॉस 16 और कपिल शर्मा शो में भाग ले चुके हैं। 


बता दें कि बिहार में भी 38 वर्षीय प्रेम सिंह गोल्डमैन के नाम से जाने जाते हैं। वो भोजपुर के बिहियां थाना क्षेत्र के बासोपुर के रहने वाले हैं। वो अपने शरीर पर दो किलो सोने का जेवर पहनकर सड़कों पर घूमते हैं। गोल्ड पहनने का उनका शौक है उनका सपना है कि उन्हें भारत के लोग गोल्डमैन के नाम से जाने। उन्होंने अपनी बाइक में भी सोने चढ़ा रखा है। वो जहां से गुजरते हैं लोग उनके साथ सेल्फी लेने के लिए सामने आ जाते हैं।

25 किलो सोना पहनकर आंध्र प्रदेश पूजा करने पहुंचा पुणे का एक परिवार, 180 करोड़ गोल्ड की कीमत

25 किलो सोना पहनकर आंध्र प्रदेश पूजा करने पहुंचा पुणे का एक परिवार, 180 करोड़ गोल्ड की कीमत25 किलो सोना पहनकर आंध्र प्रदेश पूजा करने पहुंचा पुणे का एक परिवार, 180 करोड़ गोल्ड की कीमत 

टैग्स