ब्रेकिंग
प्राइवेट शिक्षण संस्थानों पर नकेल कसने की तैयारी, 1 से डेढ़ महीने में आएगी नई कोचिंग नीति; शिक्षा मंत्री ने बताया सरकार का प्लानबिहार में शिक्षकों के ट्रांसफर-पोस्टिंग पर आया बड़ा अपडेट, जानिए.. क्या बोले शिक्ष मंत्री मिथिलेश तिवारीखान सर की अग्रिम जमानत पर सुनवाई पूरी, कोर्ट इस दिन सुनाएगा फैसला; मिलेगी राहत या जाएंगे जेल?Bihar News : बांकीपुर उपचुनाव: बूथ अध्यक्ष से विधानसभा उम्मीदवार तक पहुंचे अभिषेक बंटी, बीजेपी ने साधारण कार्यकर्ता पर जताया भरोसाBihar News : बिहार में PhD के नियम बदल गए! अब 7.5 CGPA वालों को बिना मास्टर मिलेगी सीधी एंट्रीप्राइवेट शिक्षण संस्थानों पर नकेल कसने की तैयारी, 1 से डेढ़ महीने में आएगी नई कोचिंग नीति; शिक्षा मंत्री ने बताया सरकार का प्लानबिहार में शिक्षकों के ट्रांसफर-पोस्टिंग पर आया बड़ा अपडेट, जानिए.. क्या बोले शिक्ष मंत्री मिथिलेश तिवारीखान सर की अग्रिम जमानत पर सुनवाई पूरी, कोर्ट इस दिन सुनाएगा फैसला; मिलेगी राहत या जाएंगे जेल?Bihar News : बांकीपुर उपचुनाव: बूथ अध्यक्ष से विधानसभा उम्मीदवार तक पहुंचे अभिषेक बंटी, बीजेपी ने साधारण कार्यकर्ता पर जताया भरोसाBihar News : बिहार में PhD के नियम बदल गए! अब 7.5 CGPA वालों को बिना मास्टर मिलेगी सीधी एंट्री

NEET-UG की काउंसलिंग 19 जनवरी से शुरू होगी, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने की घोषणा

DESK: मेडिकल यूजी एडमिशन 2021 के लिए नीट यूजी काउंसलिंग 2021 की तारीखों की घोषणा हो गई है। NEET-UG की काउंसलिंग 19 जनवरी से शुरू होगी। स्वास्थ्य मंत्रालय ने शेड्यूल जारी किया

NEET-UG की काउंसलिंग 19 जनवरी से शुरू होगी, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने की घोषणा
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

DESK: मेडिकल यूजी एडमिशन 2021 के लिए नीट यूजी काउंसलिंग 2021 की तारीखों की घोषणा हो गई है। NEET-UG की काउंसलिंग 19 जनवरी से शुरू होगी। स्वास्थ्य मंत्रालय ने शेड्यूल जारी किया है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने इस बात की जानकारी दी है। 


केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने बताया कि, 19 जनवरी 2022 से नीट यूजी की काउंसलिंग शुरू हो जाएगी। मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (MCC) की ओर से ग्रेजुएशन मेडिकल कोर्स में प्रवेश के लिए 15% अखिल भारतीय कोटा (AIQ) सीटों के लिए ONLINE काउंसलिंग की जाएगी।


MCC की आधिकारिक वेबसाइट पर डिटेल्‍स देख सकते हैं। स्वास्थ्य मंत्री की ओर से च्वॉइस फिलिंग और सीट अलॉटमेंट से जुड़ी जानकारी साझा की गई है। NEET यूजी में राज्य कोटे के तहत कुल 192 मेडिकल कॉलेज 23,378 एमबीबीएस सीटों की पेशकश कर रहे हैं. वहीं 272 सरकारी कॉलेजों द्वारा दी जाने वाली MBBS सीटों की कुल संख्या 41,388 है। MBBS के लिए 83,075, बीडीएस के लिए 26,949, आयुष के लिए 52,720, बीवीएससी और एएच के लिए 603, AIIMS के लिए 1,899 और जिपमर के लिए 249 है।


काउंसलिंग प्रक्रिया की शुरुआत की जानकारी MCC की आधिकारिक वेबसाइट mcc.nic.in पर दी जाएगी। NEET काउंसलिंग 2021 में हो रही देरी से छात्र नाराज थे। आखिरकार सुप्रीम कोर्ट की ओर से इस बारे में निर्देश देने के बाद से काउंसलिंग में आ रही रुकावटें लगभग दूर हो गई थी बाद में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया की ओर से NEET PG काउंसलिंग की तारीख की घोषणा कर दी गयी। 

टैग्स