ब्रेकिंग
बिहार विधान परिषद में BPSC-BSSC और केंद्रीय चयन पर्षद से होंगी नियुक्तियां, सीएम के ऐलान के बाद कार्यकारी सभापति ने सरकार को भेजा प्रस्ताव✦दारोगा की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की छापेमारी, गंदा काम करने के बाद कर रहा था ब्लैकमेल✦बिहार में बड़ा बदलाव! दिल्ली-नोएडा छोड़ पटना लौट रहे टेक प्रोफेशनल्स, अमेरिका-जर्मनी की कंपनियों के लिए कर रहे काम, AI बनेगा नई पहचान✦बिहार कैडर के 10 ट्रेनी IPS अफसरों का जिला आवंटन, कौन अधिकारी कहां गए..✦बिहार में तेज रफ्तार पुलिस गाड़ी का कहर, सड़क पर बाइक और कार को मारी जोरदार टक्कर; 3 लोग गंभीर घायल✦बिहार विधान परिषद में BPSC-BSSC और केंद्रीय चयन पर्षद से होंगी नियुक्तियां, सीएम के ऐलान के बाद कार्यकारी सभापति ने सरकार को भेजा प्रस्ताव✦दारोगा की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की छापेमारी, गंदा काम करने के बाद कर रहा था ब्लैकमेल✦बिहार में बड़ा बदलाव! दिल्ली-नोएडा छोड़ पटना लौट रहे टेक प्रोफेशनल्स, अमेरिका-जर्मनी की कंपनियों के लिए कर रहे काम, AI बनेगा नई पहचान✦बिहार कैडर के 10 ट्रेनी IPS अफसरों का जिला आवंटन, कौन अधिकारी कहां गए..✦बिहार में तेज रफ्तार पुलिस गाड़ी का कहर, सड़क पर बाइक और कार को मारी जोरदार टक्कर; 3 लोग गंभीर घायल

14 अगस्त को मनाया जाएगा विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस, पीएम मोदी बोले... पार्टीशन के दर्द को भुलाया नहीं जा सकता

DESK : भारत कल अपना 75वां स्वतंत्रता दिवस मनाने जा रहा है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वतंत्रता दिवस से ठीक एक दिन पहले भारत-पाकिस्तान बंटवारे को याद किया है. उन्होंने विभा

14 अगस्त को मनाया जाएगा विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस, पीएम मोदी बोले... पार्टीशन के दर्द को भुलाया नहीं जा सकता
First Bihar
2 मिनट

DESK : भारत कल अपना 75वां स्वतंत्रता दिवस मनाने जा रहा है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वतंत्रता दिवस से ठीक एक दिन पहले भारत-पाकिस्तान बंटवारे को याद किया है. उन्होंने विभाजन की पीड़ा को याद करते हुए बड़ा ऐलान किया. पीएम मोदी ने ऐलान किया है कि भारत में 14 अगस्त को 'विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस' मनाया जाएगा. 


पीएम मोदी ने ट्वीट कर कहा, बंटवारे में विस्थापित होने वाले और जान गंवाने वाले हमारे लाखों बहनों और भाइयों के संघर्ष और बलिदान की याद में 14 अगस्त को 'विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस' के तौर पर मनाने का फैसला किया गया है. 



पीएम मोदी ने कहा, #PartitionHorrorsRemembranceDay का यह दिन हमें भेदभाव, वैमनस्य और दुर्भावना के जहर को खत्म करने के लिए न केवल प्रेरित करेगा, बल्कि इससे एकता, सामाजिक सद्भाव और मानवीय संवेदनाएं भी मजबूत होंगी. 

टैग्स