ब्रेकिंग
360 वें प्रकाशोत्सव पर पटना में जुटेंगे देश-विदेश के श्रद्धालु, टेंट सिटी से लेकर ड्रोन शो तक की तैयारी, CM ने अधिकारियों को दिए ये निर्देश✦मोहनिया में 50 हजार रुपये घूस लेते जूनियर इंजीनियर गिरफ्तार, SVU ने रंगेहाथ दबोचा✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦360 वें प्रकाशोत्सव पर पटना में जुटेंगे देश-विदेश के श्रद्धालु, टेंट सिटी से लेकर ड्रोन शो तक की तैयारी, CM ने अधिकारियों को दिए ये निर्देश✦मोहनिया में 50 हजार रुपये घूस लेते जूनियर इंजीनियर गिरफ्तार, SVU ने रंगेहाथ दबोचा✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द

12 से 18 साल तक की उम्र वालों को लगेगी भारत बायोटेक की वैक्सीन, इमरजेंसी यूज के लिए DCGI ने दी मंजूरी

DESK: ओमिक्रॉन के खतरे के बीच एक अच्छी खबर सामने आई है। ड्रग कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया ने भारत बायोटेक की तरफ से तैयार की गई बच्चों की कोरोना वैक्सीन के इमरजेंसी यूज की मंजूरी द

12 से 18 साल तक की उम्र वालों को लगेगी भारत बायोटेक की वैक्सीन, इमरजेंसी यूज के लिए DCGI ने दी मंजूरी
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

DESK: ओमिक्रॉन के खतरे के बीच एक अच्छी खबर सामने आई है। ड्रग कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया ने भारत बायोटेक की तरफ से तैयार की गई बच्चों की कोरोना वैक्सीन के इमरजेंसी यूज की मंजूरी दे दी है।


DCGI की मंजूरी के बाद भारत बायोटेक की वैक्सीन फिलहाल 12 से 18 साल तक के उम्र वालों को लगाई जा सकेगी। इससे कम उम्र के बच्चों के लिए इस वैक्सीन के उपयोग पर अभी फैसला होना बाकी है। 


यह फैसला तब लिया गया है जब देश में ओमिक्रॉन के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। बच्चों को वैक्सीन कब से लगनी शुरू होगी यह अब तक स्पष्ट नहीं है लेकिन जल्द ही इसे लेकर भी फैसला लिया जाएगा। 


बता दें कि अन्य देशों में बच्चों के टीकाकरण का काम काफी पहले ही शुरू हो चुका है। ब्रिटेन, अमेरिका समेत कई देशों ने समय से पहले ही बच्चों को वैक्सीन लगा दी थी। लेकिन भारत में पहले बड़ों को वैक्सीन की दोनों डोज देने पर जोर दिया जा रहा था। 


लेकिन अब डीसीजीआई ने कोवैक्सीन की बच्चों को दी जाने की मंजूरी दे दी है। हालांकि की 12 साल से कम उम्र वाले बच्चों को लेकर अभी फैसला नहीं हुआ है। उम्मीद है कि इसे लेकर भी जल्द कोई फैसला लिया जाएगा।




टैग्स