ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

10 दिन बाद बेटी की होनी थी शादी, प्रेमी के साथ जेवरात लेकर फरार हुई मां

DESK : ऐसा कहा जाता है कि प्यार में आयु महज एक नंबर बन कर रह जाता है। अब इसका एक और प्रामण देखने को मिला है। जहां एक महिला की बेटी का शादी अगले 10 दिन बाद होना तय हुआ था। लेकिन, उस

10 दिन बाद बेटी की होनी थी शादी, प्रेमी के साथ जेवरात लेकर फरार हुई मां
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

DESK : ऐसा कहा जाता है कि प्यार में आयु महज एक नंबर बन कर रह जाता है। अब इसका एक और प्रामण देखने को मिला है। जहां एक महिला की बेटी का शादी अगले 10 दिन बाद होना तय हुआ था। लेकिन, उसने खुद अपनी ही शादी रचा ली और बेटी की शादी को लेकर आए गए जेवरात लेकर फरार हो गई। यह मामला उस समय मामला उस वक्त उजागर हुआ जब परिजन पुलिस थाने पहुंचे।


दरअसल, हरिद्वार जिले के मंगलौर कोतवाली इलाके में एक हैरान कर देने वाला मामला सामना आया है। यहां एक महिला रमा (बदला हुआ नाम) अपनी बेटी की शादी की तैयारी में काफी जोर -शोर से लगी हुई थी। इसी बीच अचानक से एक दिन उसे अपने प्रेमी राहुल का फ़ोन आया और बातचीत करने के दौरान महिला ने उसे सबकुछ बताया। इसके बाद प्रेमी ने उसे बहला फुसलाकर अपने साथ भाग जाने को राजी किया और महिला अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई। महिला ने बेटी के लिए शादी के लिए घर में रखे लाखों रुपये के जेवरात भी ले गई। 


बताया जाता है कि, महिला एक निजी कंपनी में काम करती थी। इसी दौरान वहां एक युवक भी काम करने आया। एक ही साथ काम करने के दौरान दोनों में बातचीत शुरू हो गई।  इसके बाद दोनों का फ़ोन नंबर का अदला- बदली हुई। जिसके बाद दोनों में फोन पर बातचीत होने लगी। बातचीत के बाद दोनों ने एक दूसरे से प्रेम का इजहार किया और अब दोनों फरार हो गए। बताया जा रहा है कि, महिला के पहले पति का देहांत एक साल पहले हो गया है। इस महिला का तीन संतान बताया जा रहा है। 


इस मामले में मिली जानकारी के अनुसार, महिला की सबसे बड़ी बेटी का विवाह 14 दिसंबर को होना है। जिसके चलते घर में शादियों की तैयारी जोर-शोर पर चल रही थीं। मेहमानों का आना जाना भी शुरू हो गया था। तभी महिला अपने बच्चों को छोड़कर अचानक लापता हो गई। जिसके बाद परिजनों द्वारा इस मामले की जानकारी थाने को दी गई। जिसके बाद पुलिस को अपने सूत्रों के मुताबिक यह मालूम चला कि, महिला का पहले किस के साथ अफेयर चल रहा है।  जिसके बाद पुलिस ने जांच शुरू किया गया और महिला के प्रेमी के घर छापेमारी की गई तो वह भी फरार निकला। जिसके बाद पुलिस को आशंका है कि दोनों ने घर से भागकर शादी कर ली है।  कोतवाल राजीव रौथान का कहना है कि दोनों की तलाश शुरू कर दी गई है और जल्द ही दोनों पकड़ में आ जाएंगे।