ब्रेकिंग
छठ का सामान खरीदने गई महिला का 5 दिन बाद मिला शव, हाथ कटा होने से इलाके में सनसनी✦ शादी रुकवाने के लिए थाने के चक्कर लगाती रही प्रेमिका, इधर बारात लेकर दुल्हन लेने निकल गया प्रेमी✦360 वें प्रकाशोत्सव पर पटना में जुटेंगे देश-विदेश के श्रद्धालु, टेंट सिटी से लेकर ड्रोन शो तक की तैयारी, CM ने अधिकारियों को दिए ये निर्देश✦मोहनिया में 50 हजार रुपये घूस लेते जूनियर इंजीनियर गिरफ्तार, SVU ने रंगेहाथ दबोचा✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦ छठ का सामान खरीदने गई महिला का 5 दिन बाद मिला शव, हाथ कटा होने से इलाके में सनसनी✦ शादी रुकवाने के लिए थाने के चक्कर लगाती रही प्रेमिका, इधर बारात लेकर दुल्हन लेने निकल गया प्रेमी✦360 वें प्रकाशोत्सव पर पटना में जुटेंगे देश-विदेश के श्रद्धालु, टेंट सिटी से लेकर ड्रोन शो तक की तैयारी, CM ने अधिकारियों को दिए ये निर्देश✦मोहनिया में 50 हजार रुपये घूस लेते जूनियर इंजीनियर गिरफ्तार, SVU ने रंगेहाथ दबोचा✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल

1 मार्च से बंद हो जाएगा बिना KYC वाला फास्टैग, ONLINE और OFFLINE कैसे होगा यह काम जानें

DESK: फास्टैग से टोल टैक्स वसूलने के लिए NHAI ने टोल प्लाजा के वेटिंग टाइम को कम करने और इसमें पारदर्शिता लाने के लिए 'एक वाहन, एक फास्टैग' अभियान शुरू किया। जो लोगों

1 मार्च से बंद हो जाएगा बिना KYC वाला फास्टैग, ONLINE और OFFLINE कैसे होगा यह काम जानें
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

DESK: फास्टैग से टोल टैक्स वसूलने के लिए NHAI ने टोल प्लाजा के वेटिंग टाइम को कम करने और इसमें पारदर्शिता लाने के लिए 'एक वाहन, एक फास्टैग' अभियान शुरू किया। जो लोगों के लिए भी सुविधाजनक है। यदि इस सुविधा का लाभ लगातार उठाना चाहते हैं तो आपको केवाईसी अपडेट करानी होगी। 


यदि आज आपने ऐसा नहीं किया तो कल से फास्टैग को बैक बंद कर देगी या फिर ब्लैकलिस्ट कर देगी। जिसके बाद आपके फास्टैग में बैलेंस होने के बावजूद पेमेंट नहीं होगा। बता दें कि फास्टैग एक प्रकार का स्टीकर होता है जो वाहन की विंडस्क्रीन पर लगा होता है। यह रेडियो फ्रीक्वेंसी आइडेंटिफिकेशन या RFID तकनीक पर काम करता है। इस तकनीक के माध्यम से टोल प्लाजा पर लगे कैमरे स्टिकर के बार-कोड को स्कैन कर लेते हैं और टोल फीस खुद फास्टैग के वॉलेट से कट जाती है।


पहले गाड़ी रोककर कुपन कटाना पड़ता था। लंबी लाइने टॉल प्लाजा पर दिखती थी लेकिन जब से फास्टैग का इस्तेमाल होने लगा तब से काफी सहूलियत हो गयी। अब वाहन चालक को टोल टैक्स के भुगतान के लिए रुकना नहीं पड़ता है। इससे समय की भी बचत होती है। बता दें कि एक गाड़ी में सिर्फ एक फास्टैग ही उपयोग कर सकते हैं। NHAI ने बताया कि फास्टैग यूजर्स को 'एक वाहन, एक फास्टैग' नीति का पालन करना होगा और पहले जारी किए गए सभी फास्टैग को अपने संबंधित बैंकों को लौटाना होगा। अब सिर्फ नए फास्टैग अकाउंट ही एक्टिव रहेंगे।


FASTag KYC अपडेट का आज आखिरी दिन है। आज यदि इसे अपडेट नहीं किया तो अकाउंट बंद हो जाएगा फिर इस सुविधा का लाभ नहीं उठा पायेंगे। इससे पहले फास्टैग केवाईसी अपडेट की आखिरी डेट 31 जनवरी थी जिसे बढ़ाकर 29 फरवरी किया गया था। आज केवाईसी अपडेट करने का लास्ट दिन है। आज जिन्होंने अपडेट नहीं कराया वे इसका लाभ नहीं उठा पाएंगे।  



टैग्स