ब्रेकिंग
Bihar News : बांकीपुर उपचुनाव में बड़ा आदेश! अब बिना अनुमति सभा-जुलूस किया तो होगी कार्रवाईBihar News : 35 साल पुराने विस्फोट केस में बड़ा फैसला! पूर्व सांसद सूरजभान सिंह समेत 3 आरोपित बरीBihar News: अब नहीं बचेगा कोई अपराधी! बिहार पुलिस मुख्यालय ने सभी एसपी को जारी किए सख्त निर्देशBihar Weather Today: पटना में उमस से लोग बेहाल, दरभंगा-मधुबनी समेत कई जिलों में बारिश और वज्रपात का अलर्टभोजपुर एनकाउंटर मामला: भरत तिवारी की मां 9 जुलाई से करेंगी भूख हड़ताल, परिवार ने सरकार के सामने रखीं पांच मांगेंBihar News : बांकीपुर उपचुनाव में बड़ा आदेश! अब बिना अनुमति सभा-जुलूस किया तो होगी कार्रवाईBihar News : 35 साल पुराने विस्फोट केस में बड़ा फैसला! पूर्व सांसद सूरजभान सिंह समेत 3 आरोपित बरीBihar News: अब नहीं बचेगा कोई अपराधी! बिहार पुलिस मुख्यालय ने सभी एसपी को जारी किए सख्त निर्देशBihar Weather Today: पटना में उमस से लोग बेहाल, दरभंगा-मधुबनी समेत कई जिलों में बारिश और वज्रपात का अलर्टभोजपुर एनकाउंटर मामला: भरत तिवारी की मां 9 जुलाई से करेंगी भूख हड़ताल, परिवार ने सरकार के सामने रखीं पांच मांगें

वोटिंग से पहले बड़ा एक्शन: कार से दो करोड़ रुपए जब्त, फ्लाइंग स्क्वाड की टीम ने कैश के साथ दो लोगों को दबोचा

DELHI: लोकसभा चुनाव के दौरान धन-बल का इस्तेमाल किसी भी हालत में न हो इसको लेकर चुनाव आयोग पूरी तरह से अलर्ट है। इसको लेकर वाहनों की सघन जांच की जा रही है। इस दौरान देशभर में कैश और

वोटिंग से पहले बड़ा एक्शन: कार से दो करोड़ रुपए जब्त, फ्लाइंग स्क्वाड की टीम ने कैश के साथ दो लोगों को दबोचा
Mukesh Srivastava
2 मिनट

DELHI: लोकसभा चुनाव के दौरान धन-बल का इस्तेमाल किसी भी हालत में न हो इसको लेकर चुनाव आयोग पूरी तरह से अलर्ट है। इसको लेकर वाहनों की सघन जांच की जा रही है। इस दौरान देशभर में कैश और शराब आदि पकड़े जा रहे हैं। इसी क्रम में दिल्ली के ओखला इलाके में एक बीएमडब्लू कार से दो करोड़ रुपए बरामद किए गए हैं। इस मामले में पुलिस ने कार सवार दो लोगों को अरेस्ट किया है।


दरअसल, दिल्ली में छठे चरण में आगामी 25 मई को लोकसभा का चुनाव के लिए वोटिंग होनी है। जिसको लेकर चुनाव आयोग की फ्लाइंग स्क्वाड की टीम लगातार दिल्ली की सभी सात सीटों पर निगरानी रख रही है। इसी दौरान वाहन जांच के दौरान फ्लाइंग स्क्वाड की टीम को उस वक्त बड़ी सफलता मिली जब टीम ने एक बीएमडब्लू कार को रोक कर उसकी तलाशी ली।


पुलिस के मुताबिक, ओखला इंडस्ट्रियल एरिया थाना क्षेत्र में स्थित मां आनंदमयी मार्ग पर फ्लाइंग स्क्वाड की टीम ने एक बीएमडब्लू गाड़ी से करोड़ों रुपये बरामद किए हैं। गाड़ी और दो करोड़ रुपयों को जब्त कर लिया गया है। अब तक दो करोड़ रुपये से ज्यादा नोटों की गिनती की जा चुकी है। पुलिस ने कार सवार दो लोगों को हिरासत में भी लिया है। जिनसे पुलिस और आयकर विभाग की टीम पूछताछ कर रही है।