ब्रेकिंग
हाजीपुर में BJP नेता के घर 10 राउंड फायरिंग, बाइक सवार बदमाशों ने देर रात मचाई दहशतपहले ‘प्यार’ के जाल में फंसाया, फिर बनाया हवस का शिकार… प्रेग्नेंट हुई तो छात्रा ने उठाया खौफनाक कदमBihar Corruption : बिहार में भ्रष्ट अफसरों की काली कमाई का नया खेल! पत्नी से लेकर प्रेमिका और नाबालिग बेटे तक के नाम खरीदी संपत्ति, अब पूरा कुनबा जांच के घेरे मेंप्रमोशन की खुशी में सजी पार्टी, शराब का नशा चढ़ा तो भूल गए कायदा-कानून... जश्न के बीच हुआ कुछ ऐसा कि 5 पहुंचे हवालातBihar News: बिहार में बाढ़ के बीच नया खतरा! पानी घटते ही तेज हो सकता है कटाव, सरकार ने सभी जिलों को भेजा अलर्टहाजीपुर में BJP नेता के घर 10 राउंड फायरिंग, बाइक सवार बदमाशों ने देर रात मचाई दहशतपहले ‘प्यार’ के जाल में फंसाया, फिर बनाया हवस का शिकार… प्रेग्नेंट हुई तो छात्रा ने उठाया खौफनाक कदमBihar Corruption : बिहार में भ्रष्ट अफसरों की काली कमाई का नया खेल! पत्नी से लेकर प्रेमिका और नाबालिग बेटे तक के नाम खरीदी संपत्ति, अब पूरा कुनबा जांच के घेरे मेंप्रमोशन की खुशी में सजी पार्टी, शराब का नशा चढ़ा तो भूल गए कायदा-कानून... जश्न के बीच हुआ कुछ ऐसा कि 5 पहुंचे हवालातBihar News: बिहार में बाढ़ के बीच नया खतरा! पानी घटते ही तेज हो सकता है कटाव, सरकार ने सभी जिलों को भेजा अलर्ट

'उनको ऊंट दे देंगे...' PM मोदी के भैंस वाले बयान पर लालू यादव ने किया पलटवार : कहा .... BJP का हो चुका है अंत

PATNA : देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कुछ दिन पहले एक चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए कहा था कि आइएनडीआइए वाले आएंगे तो आपकी दो भैंस में से एक भैंस ले लेंगे। उसके बाद अ

 'उनको ऊंट दे देंगे...' PM मोदी के भैंस वाले बयान पर लालू यादव ने किया पलटवार : कहा .... BJP का हो चुका है अंत
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

PATNA : देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कुछ दिन पहले एक चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए कहा था कि आइएनडीआइए वाले आएंगे तो आपकी दो भैंस में से एक भैंस ले लेंगे। उसके बाद अब इस मामले में राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के भैंस वाले बयान पर पलटवार किया है। पटना में एक टीवी चैनल से बात करते हुए लालू यादव ने पीएम के इस बयान पर जोरदार कटाक्ष किया। लालू ने कहा कि ऊंट ले जाइए आप। उनको ऊंट दे देंगे।


दरअसल, लालू यादव से यह सवाल किया गया कि पीएम मोदी कह रहे हैं कि आइएनडीआइए वाले आएंगे तो आपकी दो भैंस में से एक भैंस ले लेंगे। उसके बाद लालू ने जवाब देते हुए कहा कि उनको भैंस नहीं ऊंट देंगे। वो आएं और ऊंट ले जाएं। हमलोग उनको ऊंट दे देंगे। इसके आगे उनके बारे में और क्या ही बोलना है। 


वहीं, प्रधानमंत्री के बार-बार बिहार दौरे पर आने के बावत पूछे जाने पर लालू ने कहा कि उनका बार-बार आना यह बता रहा है कि अब उनका अंत हो गया है। उन्होंने दावा किया कि आइएनडीआइए इस बार हर तरफ जीत रही है। बिहार में भी अब घर-घर में तेजस्वी मॉडल की चर्चा होने लगी है। तेजस्वी ने पिछले विधानसभा चुनाव के समय किए गए अपने वादे सत्रह महीने के कार्यकाल में पूरा करके जनता का विश्वास जीता है।


बताते चलें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कांग्रेस और आइएनडीआइए पर विरासत टैक्स को लेकर लगातार हमला बोल रहे हैं। उन्होंने कहा था कि अगर कांग्रेस सत्ता में आती है, तो वे विरासत टैक्स लगाएंगे और विरासत में मिली संपत्ति का आधे से ज्यादा हिस्सा छीन लेंगे। इसे लेकर उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि अगर आपके पास दो भैंस हैं तो सत्ता में आने पर कांग्रेस एक छीन लेगी।