ब्रेकिंग
Bihar Transport: आदेश को ठेंगा दिखाने वाले परिवहन दारोगा सस्पेंड, DM की रिपोर्ट पर तीसरे दिन ही चला विभाग का डंडाबिहार के इस जिले को बड़ी सौगात: 15 मई से वंदे भारत एक्सप्रेस का होगा ठहराव, भव्य आयोजन की तैयारीबिहार को जल्द मिलेगी 200 इलेक्ट्रिक बसों की सौगात, PM ई-बस सेवा के तहत होगा परिचालनबेहतर स्वास्थ्य व्यवस्था का दावा फेल: सड़क पर तड़पता रहा घायल मरीज, नहीं मिली एंबुलेंस और ऑक्सीजन‘बिहार के 23 लाख छात्रों के भविष्य से एक बार फिर खिलवाड़’, NEET UG परीक्षा रद्द होने पर भड़के तेजस्वी यादव Bihar Transport: आदेश को ठेंगा दिखाने वाले परिवहन दारोगा सस्पेंड, DM की रिपोर्ट पर तीसरे दिन ही चला विभाग का डंडाबिहार के इस जिले को बड़ी सौगात: 15 मई से वंदे भारत एक्सप्रेस का होगा ठहराव, भव्य आयोजन की तैयारीबिहार को जल्द मिलेगी 200 इलेक्ट्रिक बसों की सौगात, PM ई-बस सेवा के तहत होगा परिचालनबेहतर स्वास्थ्य व्यवस्था का दावा फेल: सड़क पर तड़पता रहा घायल मरीज, नहीं मिली एंबुलेंस और ऑक्सीजन‘बिहार के 23 लाख छात्रों के भविष्य से एक बार फिर खिलवाड़’, NEET UG परीक्षा रद्द होने पर भड़के तेजस्वी यादव

Bihar Election 2025: चुनाव से पहले तारापुर में महागठबंधन में बगावत, VIP उम्मीदवार सकलदेव बिंद ने पार्टी छोड़ी; सम्राट चौधरी को दिया समर्थन

Bihar Election 2025: तारापुर विधानसभा सीट पर VIP प्रत्याशी सकलदेव बिंद ने पार्टी छोड़ दी है और उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को समर्थन दे दिया है। उन्होंने टिकट कटने पर षड्यंत्र का आरोप लगाया और नामांकन वापस लेने की घोषणा की।

Bihar Election 2025
© Google
Mukesh Srivastava
3 मिनट

Bihar Election 2025: बिहार के मुंगेर जिले की तारापुर विधानसभा सीट पर चुनावी समीकरण एक बार फिर से बदलते नजर आ रहे हैं। महागठबंधन को बड़ा झटका तब लगा जब वीआईपी पार्टी के प्रत्याशी सकलदेव बिंद ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया और बीजेपी उम्मीदवार व उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को समर्थन देने का ऐलान कर दिया।


सकलदेव बिंद ने 164 तारापुर सीट से नामांकन वापस लेने की घोषणा करते हुए कहा कि उनके साथ पार्टी में षड्यंत्र किया गया। उन्होंने आरोप लगाया कि एक अति पिछड़ा वर्ग के बेटे के साथ अन्याय हुआ है, क्योंकि षड्यंत्रपूर्वक उनका टिकट कटवाया गया।


प्रेस को संबोधित करते हुए सकलदेव बिंद ने कहा कि “अब मैंने पार्टी छोड़ दी है और बीजेपी को समर्थन दे रहा हूं। आज ही अपना नामांकन भी वापस ले लूंगा। यह कोई राजनीतिक सौदा नहीं है, बल्कि जनता की आवाज़ पर लिया गया फैसला है।” उन्होंने आगे कहा कि “अगर तारापुर से राजद का प्रत्याशी जीतता है, तो यह अति पिछड़ों का अपमान होगा। इसलिए मैंने सम्राट चौधरी का साथ देने का निर्णय लिया है।” 


बता दें कि महागठबंधन में सीटों के बंटवारे को लेकर मचे घमासान के बीच वीआईपी ने तारापुर सीट से पहले सकदेव बिंद को अपना उम्मीदवार बनाया था। पार्टी का सिंबल मिलने के बाद सकलदेव बिंद ने नॉमिनेशन फाइल कर दिया था लेकिन अचानक यह सीट आरजेडी के पास चली गई और सकलदेव बिंद को वीआईपी उम्मीदवार के तौर पर मान्यता नहीं मिल सकी। 


तारापुर सीट से आरजेडी ने महागठबंधन के उम्मीदवार के तौर पर अरुण कुमार यादव को मैदान में उतारा है। जिससे नाराज होकर सकलदेव बिंद ने अपना नामांकन वापस लेने का फैसला लिया है और महागठबंधन पर टिकट काटने का साजिश रचने का आरोप लगाते हुए तारापुर सीट से बीजेपी उम्मीदवार सम्राट चौधरी को अपना समर्थन दे दिया है। 


सकलदेव के इस फैसले से चुनावी माहौल गर्मा गया है। अब देखना दिलचस्प होगा कि क्या महागठबंधन की मुश्किलें बढ़ेंगी या एनडीए को इसका लाभ मिलेगा और उनकी स्थिति और मजबूत होगी।

रिपोर्ट- इम्तियाज खान, मुंगेर

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता

संबंधित खबरें