ब्रेकिंग
बिहार में एक और नेहा निकली शराब तस्कर, इंदौर एक्सप्रेस से शराब के साथ गिरफ्तार, महिला सिपाही में बहाली के लिए कर रही थी तैयारीक्या बिहार में यही शराबबंदी है? मॉडल जैसी दिखने वाली नेहा झा के बाद एक और युवती निकली शराब तस्कर, स्कूटी की डिक्की से 25 लीटर दारू बरामदतेज प्रताप की टीम में नई महिला की एंट्री, कौन हैं प्रिया जिन्हें JJD में बड़ा पद?एक घंटे की बारिश ने खोली DMCH की व्यवस्था की पोल, मेडिसिन से लेकर बच्चा वार्ड तक पहुंचा पानी, मरीज परेशानएक दिन, दो हादसे और तीन मौतें! बेगूसराय में बाढ़ के पानी ने उजाड़ दिए तीन परिवार, 5 साल की मासूम भी नहीं बचीबिहार में एक और नेहा निकली शराब तस्कर, इंदौर एक्सप्रेस से शराब के साथ गिरफ्तार, महिला सिपाही में बहाली के लिए कर रही थी तैयारीक्या बिहार में यही शराबबंदी है? मॉडल जैसी दिखने वाली नेहा झा के बाद एक और युवती निकली शराब तस्कर, स्कूटी की डिक्की से 25 लीटर दारू बरामदतेज प्रताप की टीम में नई महिला की एंट्री, कौन हैं प्रिया जिन्हें JJD में बड़ा पद?एक घंटे की बारिश ने खोली DMCH की व्यवस्था की पोल, मेडिसिन से लेकर बच्चा वार्ड तक पहुंचा पानी, मरीज परेशानएक दिन, दो हादसे और तीन मौतें! बेगूसराय में बाढ़ के पानी ने उजाड़ दिए तीन परिवार, 5 साल की मासूम भी नहीं बची

BIHAR ELCTION : क्या अकेले विधानसभा चुनाव के मैदान में होंगे तेजस्वी यादव ? सीट बंटवारे पर कहा -हमारा आज -कल में हो जाएगा

BIHAR ELECTION : बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में महागठबंधन (ग्रैंड अलायंस) के लिए सीट बंटवारे का मुद्दा अभी तक सुलझा नहीं है। जबकि एनडीए ने अपनी सीटों का बंटवारा तय कर लिया है, महागठबंधन में सहयोगी दलों के बीच सहमति बनना चुनौती बन गया है।

BIHAR ELCTION : क्या अकेले विधानसभा चुनाव के मैदान में होंगे तेजस्वी यादव ? सीट बंटवारे पर कहा -हमारा आज -कल में हो जाएगा
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

BIHAR ELECTION : बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में महागठबंधन (ग्रैंड अलायंस) के लिए सीट बंटवारे का मुद्दा अभी तक सुलझा नहीं है। जबकि एनडीए ने अपनी सीटों का बंटवारा तय कर लिया है, महागठबंधन में सहयोगी दलों के बीच सहमति बनना चुनौती बन गया है। आरजेडी सुप्रीमो लालू यादव और उनके बेटे तेजस्वी यादव दिल्ली पहुंचे हैं, जहां वे कांग्रेस सांसद राहुल गांधी से सीट शेयरिंग को लेकर चर्चा करेंगे। तेजस्वी ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि आज या कल सीट बंटवारा फाइनल हो जाएगा। हालाँकि,उन्होंने आधिकारिक तौर पर इस बात के संकेत नहीं दिए हैं कि वह अकेले विधानसभा के मैदान में होंगे बल्कि उनका मानना है की अब देरी हो रही है तो आज कल में हो जाए ताकि पहले चरण के कैंडिडेट अपना नामांकन करवा लें।


महागठबंधन में कांग्रेस 60 सीटों पर अड़ी हुई है, जबकि सीपीआई-माले 30 से ज्यादा सीटों की मांग कर रहे हैं। इसके अलावा, सीपीआई और सीपीएम ने क्रमशः 24 और 10 सीटों की डिमांड रखी है। वीआईपी के प्रमुख मुकेश सहनी ने भी 25 से अधिक सीटों की मांग की है और कहा है कि उन्हें चाहे जितनी भी सीटें मिलें, पार्टी 40 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। हेमंत सोरेन की जेएमएम ने भी 12 सीटों की मांग रखी है और 15 अक्टूबर तक का अल्टीमेटम दिया है।


पिछले चुनाव में 144 सीटों पर चुनाव लड़ने वाली आरजेडी इस बार भी 135 से कम सीटों पर उतरने को तैयार नहीं है। सीट बंटवारे से पहले ही आरजेडी ने 50 प्रत्याशियों को पार्टी सिंबल बांटना शुरू कर दिया है। दिल्ली में तेजस्वी यादव और राहुल गांधी की मुलाकात के पहले ग्रेस की बैठक में बिहार कांग्रेस के अध्यक्ष राजेश राम, प्रभारी कृष्णा अल्लावारू समेत कई वरिष्ठ नेता शामिल हैं। महागठबंधन के लिए सीट शेयरिंग का यह मसला अभी भी विवादास्पद बना हुआ है और इसे लेकर सभी दलों में चर्चा लगातार जारी है।