ब्रेकिंग
बद्रीनाथ से लौट रहा हेलिकॉप्टर जोशीमठ के पास क्रैश, पायलट समेत सभी 6 लोगों की मौत✦Bihar News: महिला EO और ठेकेदार के गठजोड़ का खुलासा...मच्छर मारने के केमिकल खरीद में भारी घोटाला, नगर विकास विभाग ने आरोपी अफसर को दिया दंड ✦मुजफ्फरपुर जमीन घोटाले में बड़ी कार्रवाई, तत्कालीन राजस्व अधिकारी करुण करण सस्पेंड; पहले जा चुके हैं जेल✦दीपावली से पहले बिहार के 49 हजार छात्रों को बड़ा तोहफा, अब कमरे की टेंशन खत्म, सरकार उठाएगी रहने का खर्च✦Char Dham Yatra : आसमान में उड़ रहा था हेलिकॉप्टर, अचानक गायब हुई लोकेशन; 6 लोगों की तलाश में रेस्क्यू ऑपरेशन तेज✦बद्रीनाथ से लौट रहा हेलिकॉप्टर जोशीमठ के पास क्रैश, पायलट समेत सभी 6 लोगों की मौत✦Bihar News: महिला EO और ठेकेदार के गठजोड़ का खुलासा...मच्छर मारने के केमिकल खरीद में भारी घोटाला, नगर विकास विभाग ने आरोपी अफसर को दिया दंड ✦मुजफ्फरपुर जमीन घोटाले में बड़ी कार्रवाई, तत्कालीन राजस्व अधिकारी करुण करण सस्पेंड; पहले जा चुके हैं जेल✦दीपावली से पहले बिहार के 49 हजार छात्रों को बड़ा तोहफा, अब कमरे की टेंशन खत्म, सरकार उठाएगी रहने का खर्च✦Char Dham Yatra : आसमान में उड़ रहा था हेलिकॉप्टर, अचानक गायब हुई लोकेशन; 6 लोगों की तलाश में रेस्क्यू ऑपरेशन तेज

PM Modi Bihar Visit : बिहार जब भी आगे बढता है तो RJD और कांग्रेस वाले करते हैं आलोचना,बोले मोदी -घुसपैठियों को बचाने के लिए तेजस्वी और राहुल कर रहे यात्रा

PM Modi Bihar Visit : बिहार दौरे पर आए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूर्णिया एयरपोर्ट का उद्घाटन कर दिया है। उन्होने हवाई अड्डा का मॉडल भी देखा। इस मौके पर उनके साथ सीएम नीतीश कुमार भी मौजूद रहे।

PM Modi Bihar Visit : बिहार जब भी आगे बढता है तो RJD और कांग्रेस वाले करते हैं आलोचना,बोले मोदी -घुसपैठियों को बचाने के लिए तेजस्वी और राहुल कर रहे यात्रा
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

PM Modi Bihar Visit : बिहार दौरे पर आए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूर्णिया एयरपोर्ट का उद्घाटन कर दिया है। उन्होने हवाई अड्डा का मॉडल भी देखा। इस मौके पर उनके साथ सीएम नीतीश कुमार भी मौजूद रहे। यहीं से बिहार को 40 हजार करोड़ की योजनाओं की सौगात दिया और चार ट्रेनों को हरी झंडी भी दिखाया। इस दौरान उन्होंने विपक्ष पर जोरदार हमला बोला है। 


पीएम मोदी ने कहा कि, पिछड़े को प्राथमिकता ओर गरीब की सेवा यही मोदी का लक्ष्य है। बिहार के विकास के लिए पूर्णिया और सीमांचल का विकास जरूरी है। अब यह इलाका विकास के रडार पर है। ये लोग जो आज यहां आकर चक्कर काटते हैं उन्होंने मखाना का नाम भी नहीं सुना होगा। पीएम मोदी ने अपने संबोधन में कहा कि जब तक हर गरीब को पक्का घर नहीं मिल जाती, तब तक मोदी रुकना वाला नहीं है, हम लोग 3000 नए घर बनाने जा रहे हैं।


पीएम मोदी ने कहा कि प्रधानमंत्री ने कहा कि कांग्रेस पार्टी बिहार की तुलना बीड़ी कर रही है। ये लोग बिहार को आगे बढ़ता नहीं देख सकते हैं। इसके साथ ही पीएम ने कहा कि राजद और कांग्रेस कान खोलकर सुने ले कि देश में जो भी घुसपैठिया है, उसे बाहर जाना ही होगा। घुसपैठ पर ताला लगाना एनडीए की पक्की जिम्मेदारी है। जो इन लोगों को बचाने में जुटे है, उन्हें बता हूंं यहां  भारत में भारत का कानून चलेगा। घुसपैठियों की मनमानी नहीं।


इसके आगे उन्होंने कहा कि, आरजेडी के राज में हत्या, बलात्कार जैसी घटनाएं आम थी। वहीं अब एनडीए की सरकार में महिलाएं जीविका दीदी और ड्रोन दीदी बन रही हैं। प्रधानमंत्री ने कहा कि आरजेडी -कांग्रेस के लिए अपने परिवार की चिंता ही सबसे बड़ा काम है, लेकिन मोदी के लिए जनता ही उसका परिवार है। इसलिए मैं कहता हूं… सबका साथ, सबका विकास।