ब्रेकिंग
बिहार को मोदी सरकार की बड़ी सौगात, इस जिले के लोग होंगे मालामाल; जानें क्या है पूरी खबरवसूलीबाज थानेदार गिरफ्तार, हाजत में बंदकर वसूलता था पैसा, SP ने पहुंचा दिया हवालातबेतिया GMCH में मां के बच्ची को गोद में लेकर पहुंचने की तस्वीर वायरल, अस्पताल ने स्ट्रेचर नहीं मिलने के आरोप का किया खंडन, महिला ने भी दी सफाईमधेपुरा में जमीन फर्जीवाड़े का बड़ा खुलासा! पूर्व DCLR, 2 CO समेत 7 के खिलाफ FIR, कोर्ट के आदेश के एक साल बाद हुई कार्रवाईपटना में कोलकाता की डांसर रोजी खातून की संदिग्ध मौत, दोस्त के फ्लैट में मिली लाशबिहार को मोदी सरकार की बड़ी सौगात, इस जिले के लोग होंगे मालामाल; जानें क्या है पूरी खबरवसूलीबाज थानेदार गिरफ्तार, हाजत में बंदकर वसूलता था पैसा, SP ने पहुंचा दिया हवालातबेतिया GMCH में मां के बच्ची को गोद में लेकर पहुंचने की तस्वीर वायरल, अस्पताल ने स्ट्रेचर नहीं मिलने के आरोप का किया खंडन, महिला ने भी दी सफाईमधेपुरा में जमीन फर्जीवाड़े का बड़ा खुलासा! पूर्व DCLR, 2 CO समेत 7 के खिलाफ FIR, कोर्ट के आदेश के एक साल बाद हुई कार्रवाईपटना में कोलकाता की डांसर रोजी खातून की संदिग्ध मौत, दोस्त के फ्लैट में मिली लाश

‘मोदी सत्ता में लौटे तो जेल में होंगे विपक्ष के सारे नेता’ ममता बनर्जी ने समझाया ‘मोदी की गारंटी’ का मतलब

DESK : पूरे देश में लोकसभा चुनाव का आगाज हो गया है। चुनावी मैदान में उतरकर उम्मीदवार मतदाताओं को अपने पक्ष में गोलबंद करने के लिए तरह तरह के दावे कर रहे हैं। एक तरफ प्रधानमंत्री लो

‘मोदी सत्ता में लौटे तो जेल में होंगे विपक्ष के सारे नेता’ ममता बनर्जी ने समझाया ‘मोदी की गारंटी’ का मतलब
Mukesh Srivastava
3 मिनट

DESK : पूरे देश में लोकसभा चुनाव का आगाज हो गया है। चुनावी मैदान में उतरकर उम्मीदवार मतदाताओं को अपने पक्ष में गोलबंद करने के लिए तरह तरह के दावे कर रहे हैं। एक तरफ प्रधानमंत्री लोगों को मोदी की गारंटी दे रहे हैं तो वहीं विपक्ष के नेता मोदी की गारंटी पर सवाल उठा रहे हैं। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मोदी की गारंटी को लेकर बड़ी बात कह दी है।


ममता बनर्जी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अगर तीसरी बार सत्ता में आते हैं तो विपक्ष के सारे नेताओं को जेल भेज दिया जाएगा। भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई करने की मोदी की गारंटी का यही मतलब है कि लोकसभा चुनाव के बाद विपक्ष की सभी नेताओं को सलाखों के पीछे पहुंचा दिया जाएगा। बांकुरा में एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए ममता बनर्जी ने यह बाते कहीं।


उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री चुनावी सभाओं को संबोधित करने के लिए पश्चिम बंगाल आ रहे हैं। उनके आने से हमें कोई परेशानी नहीं है लेकिन जिस तरह से वह कह रहे हैं कि लोकसभा चुनाव के नतीजे आने के बाद भ्रष्टाचार को लेकर विपक्ष के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी, यह पूरी तरह से अस्वीकार्य है। प्रधानमंत्री मोदी ने जलपाईगुड़ी की एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कहा था कि हम भ्रष्टाचार हटाने की बात करते हैं जबकि विपक्ष भ्रष्टाचार बचाने की बात करता है।


ममता बनर्जी ने कहा कि क्या इस तरह की बात किसी प्रधानमंत्री को करनी चाहिए। अगर हम कहें कि चुनाव के बाद भाजपा नेताओं को जेल में डाल दिया जाएगा तो कैसा लगेगा लेकिन यह लोकतंत्र में किसी को स्वीकार नहीं होगा। प्रधानमंत्री इस तरह की बात कह सकते हैं लेकिन मैं ऐसी बात नहीं कह सकती। उन्होंने कहा कि वास्तव में मोदी की गारंटी का मतलब है कि चार जून के बाद सभी विपक्षी नेताओं को जेल में डालना।

टैग्स