ब्रेकिंग
भवन निर्माण के इस 'अधीक्षण अभियंता' ने पत्नी के नाम पर अर्जित करोड़ों की संपत्ति छुपा लिया ! मुख्य सचिव का स्पष्ट आदेश- ऐसे अफसरों के खिलाफ ''प्रिवेंसन ऑफ करप्शन एक्ट के तहत क्रिमिनल केस करें''✦तमिलनाडु की जेल से 17 कैदी फरार होने पर CM विजय का बड़ा एक्शन, डिप्टी जेल सुपरिटेंडेंट बर्खास्त, 17 कर्मचारी सस्पेंड✦मोतिहारी इंजीनियरिंग कॉलेज में सीनियर-जूनियर के बीच जमकर मारपीट, पटाखा फोड़ने को लेकर हुआ विवाद, पुलिस ने संभाला मोर्चा✦बिहार के दो नए एयरपोर्ट बदलेंगे हवाई सफर की तस्वीर, बड़े विमानों की मरम्मत से पायलट ट्रेनिंग तक की होगी सुविधा✦बीमार मां के पास बैठकर अर्जुन मुंडा ने बजाई बांसुरी, वीडियो देखकर भावुक हुए लोग✦भवन निर्माण के इस 'अधीक्षण अभियंता' ने पत्नी के नाम पर अर्जित करोड़ों की संपत्ति छुपा लिया ! मुख्य सचिव का स्पष्ट आदेश- ऐसे अफसरों के खिलाफ ''प्रिवेंसन ऑफ करप्शन एक्ट के तहत क्रिमिनल केस करें''✦तमिलनाडु की जेल से 17 कैदी फरार होने पर CM विजय का बड़ा एक्शन, डिप्टी जेल सुपरिटेंडेंट बर्खास्त, 17 कर्मचारी सस्पेंड✦मोतिहारी इंजीनियरिंग कॉलेज में सीनियर-जूनियर के बीच जमकर मारपीट, पटाखा फोड़ने को लेकर हुआ विवाद, पुलिस ने संभाला मोर्चा✦बिहार के दो नए एयरपोर्ट बदलेंगे हवाई सफर की तस्वीर, बड़े विमानों की मरम्मत से पायलट ट्रेनिंग तक की होगी सुविधा✦बीमार मां के पास बैठकर अर्जुन मुंडा ने बजाई बांसुरी, वीडियो देखकर भावुक हुए लोग

लोकसभा चुनाव: पांचवें चरण की 49 सीटों पर आज होगी वोटिंग ... अमेठी, रायबरेली और सारण समेत इन VIP सीटों पर रहेगी नजर

DESK : लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण के लिए आज (20 मई) को छह राज्यों और दो केंद्र शासित प्रदेशों की 49 सीटों पर वोटिंग होनी है। इनमें हाई-प्रोफाइल रायबरेली

लोकसभा चुनाव: पांचवें चरण की 49 सीटों पर आज होगी वोटिंग ... अमेठी, रायबरेली और सारण समेत इन VIP सीटों पर रहेगी नजर
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

DESK : लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण के लिए आज (20 मई) को छह राज्यों और दो केंद्र शासित प्रदेशों की 49 सीटों पर वोटिंग होनी है। इनमें हाई-प्रोफाइल रायबरेली और अमेठी सीटें भी शामिल हैं, जहां से कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और केंद्रीय मंत्री क्रमश: स्मृति ईरानी मैदान में हैं। केरल के वायनाड से चुनाव लड़ने वाले राहुल गांधी, नेहरू-गांधी परिवार के गढ़ रायबरेली से भी चुनाव लड़ने जा रहे हैं। वहीं भाजपा ने यूपी के मंत्री दिनेश प्रताप सिंह को भी मैदान में उतारा है।


पांचवें चरण में जिन 49 सीटों पर चुनाव होना है, इनमें से 40 से अधिक सीटें एनडीए के पास हैं। इस चरण की सीटों के लिए प्रचार करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अन्य भाजपा नेताओं ने NDIA ब्लॉक की पार्टियों द्वारा पेश की गई चुनौती को रोकने की कोशिश की। 


सोमवार 20 मई को महाराष्ट्र की 13, उत्तर प्रदेश की 14, पश्चिम बंगाल की सात, बिहार की पांच, झारखंड की तीन, ओडिशा की पांच और जम्मू-कश्मीर तथा लद्दाख की एक-एक सीट पर मतदान होगा। पांचवें चरण में सबसे कम सीटों (49) पर मतदान होने जा रहा है।



लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण में कई मंत्रियों की किस्मत भी ईवीएम में कैद होने जा रही है। इस चरण में मोदी सरकार में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी, कौशल किशोर, साध्वी निरंजन ज्योति, भानु प्रताप वर्मा और योगी सरकार के मंत्री दिनेश सिंह जैसे उम्मीदवार मैदान में हैं।


इनके अलावा पीयूष गोयल (मुंबई उत्तर, महाराष्ट्र), साध्वी निरंजन ज्योति (फतेहपुर, यूपी से) और शांतनु ठाकुर (बनगांव, पश्चिम बंगाल) एलजेपी (रामविलास) नेता चिराग पासवान (हाजीपुर, बिहार), शिवसेना के श्रीकांत शिंदे (कल्याण, महाराष्ट्र), बीजेपी के राजीव प्रताप रूडी और आरजेडी अध्यक्ष लालू प्रसाद की बेटी रोहिणी आचार्य (दोनों सारण, बिहार) जैसे नाम भी इस चरण में मैदान में हैं।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR EXCLUSIVE

FirstBihar संवाददाता