ब्रेकिंग
बीमार मां के पास बैठकर अर्जुन मुंडा ने बजाई बांसुरी, वीडियो देखकर भावुक हुए लोग✦Bihar School News: बिहार के सरकारी स्कूलों का बदलेगा पूरा लुक, गुलाबी-ग्रे रंग से चमकेंगे भवन; जानिए किस दिन तक का है डेडलाइन✦मोतिहारी में 60 लाख का वेतन घोटाला, ACS सी.के. अनिल एक्शन में...खुद उतरे मैदान में, क्या मेकर-अप्रूवर और बड़े अफसरों को बचाया जा रहा था? ✦इस दिन से शुरू होंगी मैट्रिक-इंटर की सेंटअप परीक्षाएं, 75% अटेंडेंस अनिवार्य; फेल या अनुपस्थित रहे तो बोर्ड परीक्षा से होंगे बाहर✦Vikramshila University : PM Modi का बड़ा तोहफा! विक्रमशिला की धरती पर बनेगा भव्य केंद्रीय विश्वविद्यालय, 20 नवंबर को रख सकते हैं नींव✦बीमार मां के पास बैठकर अर्जुन मुंडा ने बजाई बांसुरी, वीडियो देखकर भावुक हुए लोग✦Bihar School News: बिहार के सरकारी स्कूलों का बदलेगा पूरा लुक, गुलाबी-ग्रे रंग से चमकेंगे भवन; जानिए किस दिन तक का है डेडलाइन✦मोतिहारी में 60 लाख का वेतन घोटाला, ACS सी.के. अनिल एक्शन में...खुद उतरे मैदान में, क्या मेकर-अप्रूवर और बड़े अफसरों को बचाया जा रहा था? ✦इस दिन से शुरू होंगी मैट्रिक-इंटर की सेंटअप परीक्षाएं, 75% अटेंडेंस अनिवार्य; फेल या अनुपस्थित रहे तो बोर्ड परीक्षा से होंगे बाहर✦Vikramshila University : PM Modi का बड़ा तोहफा! विक्रमशिला की धरती पर बनेगा भव्य केंद्रीय विश्वविद्यालय, 20 नवंबर को रख सकते हैं नींव

लोकसभा चुनाव की मतगणना की तैयारियां पूरी : काउंटिंग को लेकर CEC राजीव कुमार ने कह दी बड़ी बात

DELHI : लोकसभा चुनाव की मतगणना से पहले सोमवार को भारत निर्वाचन आयोग ने काउंटिंग की तैयारियों को लेकर प्रेस वार्ता की है। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने कहा कि इस बार के चुनाव मे

लोकसभा चुनाव की मतगणना की तैयारियां पूरी : काउंटिंग को लेकर CEC राजीव कुमार ने कह दी बड़ी बात
Mukesh Srivastava
2 मिनट

DELHI : लोकसभा चुनाव की मतगणना से पहले सोमवार को भारत निर्वाचन आयोग ने काउंटिंग की तैयारियों को लेकर प्रेस वार्ता की है। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने कहा कि इस बार के चुनाव में वोटर्स ने रिकॉर्ड कायम किया है। उन्होंने कहा कि इस चुनाव में महिलाओं ने काफी बढ़-चढ़कर मतदान में हिस्सा लिया है।


मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने कहा कि इस बार लोकसभा चुनाव में कुल 31 करोड़ महिलाओं ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया है, जो देश में पहली बार हुआ है। इसके अलावा घर से ही वोटिंग करने का भी नया रिकॉर्ड इस चुनाव में बना है। लोकसभा चुनाव में कुल 31 करोड़, 20 लाख महिला मतदाताओं समेत कुल 64 करोड़, 20 मतदाताओं के भाग लेने के साथ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया है, जो जी-7 देशों के मतदाताओं का 105 गुना और यूरोपीय संघ के 24 देशों के वोटर्स का 2.5 गुना है।


मुख्य चुनाव आयुक्त ने कहा कि चुनाव कार्य में लगे कर्मियों के सावधानी पूर्वक काम करने से इस बार पुनर्मतदान कम सुनिश्चित हुआ है। पिछले लोकसभा चुनाव में 540 पुनर्मतदान हुए थे जबकि इस बार के लोगसभा चुनाव में मात्र 39 पुनर्मतदान देखने को मिल रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह चुनाव उन आम चुनावों में से एक है, जिसमें हिंसा नहीं दिखी। मतगणना को लेकर तमाम तरह की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।


राजीव कुमार ने सोशल मीडिया पर चुनाव आयुक्तों को लापता जेंटिलमैन कहे जाने पर कहा कि हम हमेशा से यहां थे, कभी गायब नहीं हुए। उन्होंने कहा कि चुनाव में 85 साल से अधिक के मतदाताओं का योगदान युवा पीढ़ी के लिए प्रेरणादायक है। यह हमारे लोकतंत्र के गणनायक हैं। आजादी से पहले भारत को देखा है और पिछले 70 वर्षों में अपे योगदान से देश को संवारने का काम किया है।