ब्रेकिंग
बिहार में फिर बाढ़ का खतरा! वाल्मीकिनगर बराज से 3.24 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया✦जमुई की नाबालिग पीड़िता की तस्वीर सार्वजनिक करने का आरोप, मीसा भारती के खिलाफ थाने में आवेदन✦जनप्रतिनिधियों का फोन नहीं उठाते हैं अधिकारी, भाजपा सांसद का बड़ा बयान, कहा..जिनके हाथ में तबादले की ताकत केवल उन्हीं का कॉल करते हैं रिसीव✦बिहार में बेटियों से बदसलूकी का दौर जारी: आरा में चलती ऑटो में छात्रा से छेड़खानी, बचने के लिए सड़क पर कूदी✦उत्तराखंड में मौसम खराब, चारधाम यात्रा दो दिन के लिए स्थगित, कई जिलों में रेड अलर्ट ✦बिहार में फिर बाढ़ का खतरा! वाल्मीकिनगर बराज से 3.24 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया✦जमुई की नाबालिग पीड़िता की तस्वीर सार्वजनिक करने का आरोप, मीसा भारती के खिलाफ थाने में आवेदन✦जनप्रतिनिधियों का फोन नहीं उठाते हैं अधिकारी, भाजपा सांसद का बड़ा बयान, कहा..जिनके हाथ में तबादले की ताकत केवल उन्हीं का कॉल करते हैं रिसीव✦बिहार में बेटियों से बदसलूकी का दौर जारी: आरा में चलती ऑटो में छात्रा से छेड़खानी, बचने के लिए सड़क पर कूदी✦उत्तराखंड में मौसम खराब, चारधाम यात्रा दो दिन के लिए स्थगित, कई जिलों में रेड अलर्ट

लोकसभा चुनाव 2024: दूसरे चरण में देशभर की 88 सीटों पर वोटिंग, राहुल गांधी की किस्मत का होगा फैसला

DESK: लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण की वोटिंग जारी है। देशभर की 88 सीटों पर सुबह सात बजे से मतदान शुरू हो गया है। 13 राज्यों की 88 लोकसभा सीटों में वे सीटें भी शामिल हैं जिसपर कुछ बड़े

लोकसभा चुनाव 2024: दूसरे चरण में देशभर की 88 सीटों पर वोटिंग, राहुल गांधी की किस्मत का होगा फैसला
Mukesh Srivastava
3 मिनट

DESK: लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण की वोटिंग जारी है। देशभर की 88 सीटों पर सुबह सात बजे से मतदान शुरू हो गया है। 13 राज्यों की 88 लोकसभा सीटों में वे सीटें भी शामिल हैं जिसपर कुछ बड़े नेताओं की किस्मत का फैसला आज देश के मतदाता करने वाले हैं। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की वायनाड सीट पर भी वोटिंग चल रही है। वायनाड की जनता आज राहुल गांधी की किस्मत का फैसला करेगी।


पिछले लोकसभा चुनाव में राहुल गांधी पहली बार इस सीट से जीते थे। पिछले चुनाव में राहुल गांधी को सात लाख से अधिक वोट मिले थे। राहुल गांधी ने वायनाड लोकसभा सीट के अंतर्गत आने वाली सभी सातों विधानसभा सीटों पर बड़ी जीत दर्ज की थी। दूसरे नंबर पर सीपीआई नेता पीपी सुनीर रहे थे लेकिन इस बार इस सीट पर त्रिकोणीय मुकाबला है।


वायनाड सीट से राहुल गांधी का इस बार बीजेपी उम्मीदवार के. सुरेन्द्रन और सीपीआई के एनी राजा के साथ है। त्रिकोणीय मुकाबला होने के कारण इस बार राहुल गांधी को बीजेपी और सीपीआई के उम्मीदवार कड़ी टक्कर दे सकते हैं। पिछली बार राहुल गांधी ने चार लाख वोट के अंतर से चुनाव जीता था।


बता दें कि राहुल गांधी ने पहली बार साल 2004 में अपने पिता राजीव गांधी की पारंपरिक सीट अमेठी से लोकसभा का चुनाव लड़ा था। राहुल गांधी ने एक लाख से ज्यादा वोट के अंतर से जीत हासिल की थी। साल 2009 में राहुल गांधी अमेठी से ही दूसरी बार चुनाव लड़े। इस चुनाव में भी भारी अंतर से जीतकर वह संसद पहुंचे।


साल 2014 में राहुल गांधी लगातार तीसरी बार अमेठी से सांसद बने। अमेठी में एक बार फिर राहुल गांधी के सामने बीजेपी ने स्मृति ईरानी को उम्मीदवार बनाया लेकिन इस बार राहुल गांधी को हार का सामना करना पड़ा लेकिन केरल की वायनाड सीट से राहुल चुनाव जीत गए थे। अब देखना होगा कि इस बार वायनाड की जनता किसे जीत का आशीर्वाद देती है।