ब्रेकिंग
बेटे का शव देखते ही मां ने तोड़ा दम! सहरसा में एक ही आंगन से उठीं मां-बेटे की अर्थियां, पसरा मातमSBI में नौकरी का बड़ा मौका! बैंक करेगा 12 हजार भर्तियां, 250 नई शाखाएं भी खुलेंगी; जानिए किन पदों पर होगी नियुक्तिनिशांत मिश्रा बने LJP रामविलास के बिहार प्रदेश मीडिया प्रभारी, चिराग पासवान के निर्देश पर नियुक्तिमुजफ्फरपुर में पति-पत्नी के ड्रग कनेक्शन का भंडाफोड़! 2 लाख की हेरोइन के साथ गिरफ्तारी, महुआ से जुड़े सिंडिकेट का खुलासाजन्माष्टमी पर DJ बजाना पड़ा महंगा, 40 लोगों पर FIR, 6 नामजद आरोपितों की तलाश में जुटी पुलिसबेटे का शव देखते ही मां ने तोड़ा दम! सहरसा में एक ही आंगन से उठीं मां-बेटे की अर्थियां, पसरा मातमSBI में नौकरी का बड़ा मौका! बैंक करेगा 12 हजार भर्तियां, 250 नई शाखाएं भी खुलेंगी; जानिए किन पदों पर होगी नियुक्तिनिशांत मिश्रा बने LJP रामविलास के बिहार प्रदेश मीडिया प्रभारी, चिराग पासवान के निर्देश पर नियुक्तिमुजफ्फरपुर में पति-पत्नी के ड्रग कनेक्शन का भंडाफोड़! 2 लाख की हेरोइन के साथ गिरफ्तारी, महुआ से जुड़े सिंडिकेट का खुलासाजन्माष्टमी पर DJ बजाना पड़ा महंगा, 40 लोगों पर FIR, 6 नामजद आरोपितों की तलाश में जुटी पुलिस

लोकसभा चुनाव 2024: बिहार की पांच सीटों पर मतदान जारी, दोपहर 3 बजे तक इतने प्रतिशत वोटिंग

PATNA: बिहार में भीषण गर्मी के बीच दूसरे चरण वोटिंग जारी है। दूसरे चरण में बिहार की पांच सीटों किशनगंज, कटिहार, पूर्णिया, भागलपुर और बांका सीट पर सुबह सात बजे से वोटिंग चल रही है।

लोकसभा चुनाव 2024: बिहार की पांच सीटों पर मतदान जारी, दोपहर 3 बजे तक इतने प्रतिशत वोटिंग
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA: बिहार में भीषण गर्मी के बीच दूसरे चरण वोटिंग जारी है। दूसरे चरण में बिहार की पांच सीटों किशनगंज, कटिहार, पूर्णिया, भागलपुर और बांका सीट पर सुबह सात बजे से वोटिंग चल रही है। दोपहर तीन बजे तक बिहार की सभी पांच सीटों पर औसत 44.24 फीसदी वोटिंग हुई है।


चुनाव आयोग की तरफ से जारी आंकड़ों के अनुसार, किशनगंज में दोपहर तीन बजे तक 45.58 फीसदी वोटिंग हुई है जबकि कटिहार में तीन बजे तक 46.76 प्रतिशत, पूर्णिया में 3 बजे तक 46.78 फीसदी, भागलपुर में 39.49 फीसदी और बांका लोकसभा सीट के लिए दोपहर तीन बजे तक 42.89 फीसदी वोटिंग हुई है। पांच सीटों पर दोपहर तीन बजे तक औसत 44.24 फीसदी वोटिंग हुई है।


बता दें कि 26 अप्रैल को लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण की वोटिंग जारी है। दूसरे चरण में 12 राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश की कुल 88 सीटों के लिए मतदान हो रहा है। कर्नाटक की 14, राजस्थान की 13, उत्तर प्रदेश की 8, महाराष्ट्र की 8, मध्य प्रदेश की 6, बिहार की 5, असम की 5, पश्चिम बंगाल की 3, छत्तीसगढ़ की 3, जम्मू-कश्मीर की 1, त्रिपुरा की 1 और मणिपुर की एक सीट पर वोटिंग हो रही है।