ब्रेकिंग
बीमार मां के पास बैठकर अर्जुन मुंडा ने बजाई बांसुरी, वीडियो देखकर भावुक हुए लोग✦Bihar School News: बिहार के सरकारी स्कूलों का बदलेगा पूरा लुक, गुलाबी-ग्रे रंग से चमकेंगे भवन; जानिए किस दिन तक का है डेडलाइन✦मोतिहारी में 60 लाख का वेतन घोटाला, ACS सी.के. अनिल एक्शन में...खुद उतरे मैदान में, क्या मेकर-अप्रूवर और बड़े अफसरों को बचाया जा रहा था? ✦इस दिन से शुरू होंगी मैट्रिक-इंटर की सेंटअप परीक्षाएं, 75% अटेंडेंस अनिवार्य; फेल या अनुपस्थित रहे तो बोर्ड परीक्षा से होंगे बाहर✦Vikramshila University : PM Modi का बड़ा तोहफा! विक्रमशिला की धरती पर बनेगा भव्य केंद्रीय विश्वविद्यालय, 20 नवंबर को रख सकते हैं नींव✦बीमार मां के पास बैठकर अर्जुन मुंडा ने बजाई बांसुरी, वीडियो देखकर भावुक हुए लोग✦Bihar School News: बिहार के सरकारी स्कूलों का बदलेगा पूरा लुक, गुलाबी-ग्रे रंग से चमकेंगे भवन; जानिए किस दिन तक का है डेडलाइन✦मोतिहारी में 60 लाख का वेतन घोटाला, ACS सी.के. अनिल एक्शन में...खुद उतरे मैदान में, क्या मेकर-अप्रूवर और बड़े अफसरों को बचाया जा रहा था? ✦इस दिन से शुरू होंगी मैट्रिक-इंटर की सेंटअप परीक्षाएं, 75% अटेंडेंस अनिवार्य; फेल या अनुपस्थित रहे तो बोर्ड परीक्षा से होंगे बाहर✦Vikramshila University : PM Modi का बड़ा तोहफा! विक्रमशिला की धरती पर बनेगा भव्य केंद्रीय विश्वविद्यालय, 20 नवंबर को रख सकते हैं नींव

लोकसभा चुनाव 2024 : बिहार की 8 सीटों पर मतदान जारी : दोपहर 1 बजे तक हुई इतने प्रतिशत वोटिंग

PATNA : लोकसभा चुनाव के सातवें चरण में बिहार की 8 सीटों पर सुबह 7 बजे से वोटिंग जारी है। बिहार के नालंदा, पटना साहिब, पाटलिपुत्र, आरा, बक्सर, सासाराम, काराकाट और जहानाबाद संसद

लोकसभा चुनाव 2024 : बिहार की 8 सीटों पर मतदान जारी : दोपहर 1 बजे तक हुई इतने प्रतिशत वोटिंग
Mukesh Srivastava
3 मिनट

PATNA : लोकसभा चुनाव के सातवें चरण में बिहार की 8 सीटों पर सुबह 7 बजे से वोटिंग जारी है। बिहार के नालंदा, पटना साहिब, पाटलिपुत्र, आरा, बक्सर, सासाराम, काराकाट और जहानाबाद संसदीय सीट के लिए मतदान किया जा रहा है। राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक बिहार की 8 सीटों पर दोपहर 1 बजे तक औसत 35.65 प्रतिशत वोटिंग हुई है। वहीं, बिहार विधानसभा की एक सीट अगिआंव में हो रहे उपचुनाव में दोपहर 1 बजे तक 33.10 प्रतिशत पोलिंग हुई है।


चुनाव आयोग की तरफ से जारी आंकड़ों के मुताबिक नालंदा में दोपहर 1 बजे तक 32.94 प्रतिशत वोटिंग हुई है। जबकि पटना साहिब में 29.22 प्रतिशत, पाटलिपुत्र में 40.78 फीसद, आरा में 33.07 फीसद, बक्सर सीट पर 37.79 फीसद, सासाराम में 37.12 प्रतिशत, काराकाट में 39.53 फीसद और जहानाबाद में 36.66 प्रतिशत वोटिंग हुई है। सभी आठ सीटों पर 1 बजे तक औसत कुल 35.65 फीसद वोटिंग हुई है। वहीं विधानसभा उपचुनाव में अगिआंव सीट पर 1 बजे तक 33.10 प्रतिशत मतदान हुआ है।


दरअसल, सातवें चरण में बिहार की 8 सीटों नालंदा, पटना साहिब, पाटलिपुत्र, आरा, बक्सर, सासाराम, काराकाट और जहानाबाद में कई दिग्गजों की साख दांव पर है। नालंदा से जेडीयू के मौजूदा सांसद कौशलेंद्र कुमार, पटना साहिब सीट से बीजेपी के मौजूदा सांसद रविशंकर प्रसाद, पटना की दूसरी सीट पाटलिपुत्र से बीजेपी के सांसद रामकृपाल यादव, आरा संसदीय सीट से बीजेपी सांसद आरके सिंह, काराकाट सीट पर एनडीए के साझा उम्मीदवार उपेंद्र कुशवाहा की प्रतिष्ठा दांव पर लगी हुई है।


नालंदा संसदीय सीट पर जेडीयू के कौशलेंद्र कुमार का महागठबंधन के संदीप सौरभ, पटना साहिब सीट पर बीजेपी उम्मीदवार रविशंकर प्रसाद और पूर्व लोकसभा स्पीकर मीरा कुमार के बेटे कांग्रेस प्रत्याशी अंशुल अभिजीत, पाटलिपुत्र सीट पर बीजेपी उम्मीदवार रामकृपाल यादव और लालू प्रसाद की बेटी मीसा भारती, आरा में बीजेपी प्रत्याशी आरके सिंह और महागठबंधन के सुदामा प्रसाद के बीच सीधी टक्कर है।


वहीं बक्सर संसदीय सीट पर एनडीए के मिथिलेश तिवारी और आरजेडी के सुधाकर सिंह, सासाराम सीट पर एनडीए के शिवेश राम और महागठबंधन के मनोज कुमार भारती के बीच सीधा मुकाबला है जबकि काराकाट सीट पर मुकाबला त्रिकोणीय है। काराकाट सीट से एनडीए के उपेंद्र कुशवाहा, निर्दलीय चुनाव मैदान में उतरे पावर स्टार पवन सिंह और महागठबंधन के राजा राम सिंह के बीच कड़ी टक्कर है। जहानाबाद सीट से जेडीयू के मौजूदा सांसद चंदेश्वर चंद्रवंशी और आरजेडी के सुरेंद्र यादव के अलावा पूर्व सांसद अरुण कुमार निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर चुनाव मैदान में हैं।


बता दें कि 8 राज्यों की कुल 57 सीटों पर लोकसभा चुनाव के अंतिम चरण की वोटिंग हो रही है। देशभर में कुल 904 उम्मीदवार चुनाव मैदान में अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। सातवें चरण में उत्तर प्रदेश की 13, पंजाब की 13, पश्चिम बंगाल की 9, बिहार की 8, ओडिशा की 6, हिमाचल प्रदेश की 4, झारखंड की 3 और चंडीगढ़ की सीट पर वोटिंग जारी है।