ब्रेकिंग
Bihar News: बिहार में बाढ़ के बीच नया खतरा! पानी घटते ही तेज हो सकता है कटाव, सरकार ने सभी जिलों को भेजा अलर्टBihar News : बिहार में भाजपा सांसद की एस्कॉर्ट गाड़ी पर हमला, मेले में मचा बवाल; 100 से अधिक लोगों पर FIR, 3 गिरफ्तारBihar News : पटना में प्रॉपर्टी टैक्स को लेकर बड़ा अपडेट: घर में 2-3 बिजली मीटर हैं तो कितना देना होगा टैक्स? किराएदार और बंटवारे पर भी नगर निगम ने साफ किया नियमBihar News : 1 रुपये दो, 40 एकड़ जमीन लो; बिहार में चीनी मिल लगाने वालों के लिए बड़ा ऐलानबगहा में गोलगप्पे खाने से दर्जनों लोग बीमार, 8 अस्पताल में भर्ती, फूड पॉइजनिंग के लक्षणBihar News: बिहार में बाढ़ के बीच नया खतरा! पानी घटते ही तेज हो सकता है कटाव, सरकार ने सभी जिलों को भेजा अलर्टBihar News : बिहार में भाजपा सांसद की एस्कॉर्ट गाड़ी पर हमला, मेले में मचा बवाल; 100 से अधिक लोगों पर FIR, 3 गिरफ्तारBihar News : पटना में प्रॉपर्टी टैक्स को लेकर बड़ा अपडेट: घर में 2-3 बिजली मीटर हैं तो कितना देना होगा टैक्स? किराएदार और बंटवारे पर भी नगर निगम ने साफ किया नियमBihar News : 1 रुपये दो, 40 एकड़ जमीन लो; बिहार में चीनी मिल लगाने वालों के लिए बड़ा ऐलानबगहा में गोलगप्पे खाने से दर्जनों लोग बीमार, 8 अस्पताल में भर्ती, फूड पॉइजनिंग के लक्षण

Delhi Assembly Election 2025 : दिल्ली चुनाव के लिए नामांकन शुरू, पहले दिन नौ कैंडिडेट ने दाखिल किए नामांकन

Delhi Assembly Election 2025 : दिल्ली का सियासी रण अब और भीषण हो गया है। आम आदमी पार्टी, भाजपा और कांग्रेस के बीच होने वाले इस त्रिकोणीय मुकाबले के लिए सभी राजनीतिक दलों ने अपनी कमर कस ली है।

Delhi Assembly Election 2025
Delhi Assembly Election 2025
© google
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

Delhi Assembly Election 2025 : दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए अधिसूचना शुक्रवार को जारी कर दी गई। इसके साथ ही दिल्ली का सियासी दंगल अब और गंभीर हो गया है। आम आदमी पार्टी, भाजपा और कांग्रेस के बीच होने वाले इस त्रिकोणीय मुकाबले के लिए सभी राजनीतिक दलों ने अपनी कमर कस ली है। इस सियासी घमासान के लिए आम आदमी पार्टी ने सभी 70 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतार दिए हैं, जबकि कांग्रेस और भाजपा अब तक नामों पर मंथन चल रहा है।


दरअसल, दिल्ली विधानसभा चुनाव की अधिसूचना के मुताबिक नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि 17 जनवरी है। नामांकन पत्रों की जांच 18 जनवरी को होगी। नामांकन पत्र 20 जनवरी तक वापस लिए जा सकते हैं। अधिसूचना के अनुसार दिल्ली में 5 फरवरी को सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक मतदान होगा। 8 फरवरी को मतगणना होगी और चुनाव प्रक्रिया 10 फरवरी को समाप्त हो जाएगी। अधिसूचना में कहा गया है कि वर्तमान विधानसभा 23 फरवरी को भंग होगी और फिर नई सरकार के गठन का मार्ग प्रशस्त होगा।


दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर शुक्रवार को अधिसूचना जारी होने के साथ उम्मीदवारों के लिए नामांकन प्रक्रिया भी शुरू हो गई। पहले दिन नौ विधानसभा सीटों पर कुल नौ प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किया। इसमें एक निर्दलीय और बाकी आठ अलग-अलग पार्टियों से हैं। पहले दिन प्रमुख राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि जानकारी लेने के लिए अलग-अलग कार्यालयों में पहुंचे, लेकिन किसी ने नामांकन नहीं किया।


दिल्ली चुनाव के लिए नामांकन करने वालों में राइट टू रिकॉल पार्टी ने छह सीटों लक्ष्मी नगर, राजौरी गार्डन, अंबेडकर नगर, महरौली, मोतीनगर सीटों पर नामांकन किया है, जिनमें लक्ष्मी नगर सीट पर महिला भी शामिल है। इसी तरह मटियाला विधानसभा सीट पर राष्ट्रीय राष्ट्रवादी पार्टी के उम्मीदवार ने नामांकन किया है। उत्तम नगर से गरीब आदमी पार्टी के प्रत्याशी ने पर्चा दाखिल किया। वहीं, विकासपुरी से एक निर्दलीय उम्मीदवार ने पर्चा दाखिल किया है।