ब्रेकिंग
‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश

Delhi Assembly Election 2025: दिल्ली चुनाव से पहले कांग्रेस को बड़ा झटका, केजरीवाल ने इस नेता को पार्टी में कराया शामिल

Delhi Assembly Election 2025: दिल्ली में विधानसभा चुनाव से पहले केजरीवाल ने कांग्रेस को बड़ा झटका दे दिया है। दिल्ली प्रदेश यूथ कांग्रेस और NSUI के पूर्व उपाध्यक्ष मनीष चौधरी ने आम आदमी पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर ली है.

Delhi Election 2025
कांग्रेस को बड़ा झटका
© google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Delhi Assembly Election 2025: दिल्ली में आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बीच पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल की पार्टी ने कांग्रेस को बड़ा झटका दे दिया है। अरविंद केजरीवाल ने चुनाव से पहले दिल्ली प्रदेश यूथ कांग्रेस और NSUI के पूर्व उपाध्यक्ष मनीष चौधरी को आम आदमी पार्टी में शामिल करा लिया। खुद अरविंद केजरीवाल ने मनीष को पार्टी की सदस्यता दिलाई है।


दरअसल, दिल्ली में विधानसभा चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी ने कांग्रेस को बड़ा झटका दे दिया है। दिल्ली प्रदेश यूथ कांग्रेस और NSUI के पूर्व उपाध्यक्ष मनीष चौधरी गुरुवार को आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए। पूर्व सीएम और पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने उनका पार्टी में स्वागत किया और उन्हें आम आदमी पार्टी की प्राथमिक सदस्यता दिलाई है।


मिलन समारोह के दौरान दिल्ली की मुख्यमंत्री और कालकाजी से आप प्रत्याशी आतिशी भी मौजूद रहीं। मनीष कालकाजी इलाके के रहने वाले हैं। ऐसे में माना जा रहा है कि सीएम आतिशी की पहल पर वह कांग्रेस का साथ छोड़कर आम आदमी पार्टी के साथ आए हैं। कांग्रेस ने इस सीट से अलका लांबा और बीजेपी ने रमेश बिधूड़ी को पार्टी का टिकट दिया है। 


बता दें कि दिल्ली में पिछले दो चुनावों में आम आदमी पार्टी को प्रचंड़ बहुमत मिला था जबकि कांग्रेस के हाथ खाली रहे हैं। वहीं बीजेपी भी पिछले दोनों चुनावों में अच्छा प्रदर्शन नहीं कर सकी थी। अब जब दिल्ली में फिर से चुनाव हो रहे हैं तो कांग्रेस और बीजेपी दोनों को उम्मीद है कि इस बार दिल्ली की जनता उन्हें मौका जरूर देगी। ऐसे में तीनों दलों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिल सकती है।