ब्रेकिंग
बिहार में फिर बाढ़ का खतरा! वाल्मीकिनगर बराज से 3.24 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया✦जमुई की नाबालिग पीड़िता की तस्वीर सार्वजनिक करने का आरोप, मीसा भारती के खिलाफ थाने में आवेदन✦जनप्रतिनिधियों का फोन नहीं उठाते हैं अधिकारी, भाजपा सांसद का बड़ा बयान, कहा..जिनके हाथ में तबादले की ताकत केवल उन्हीं का कॉल करते हैं रिसीव✦बिहार में बेटियों से बदसलूकी का दौर जारी: आरा में चलती ऑटो में छात्रा से छेड़खानी, बचने के लिए सड़क पर कूदी✦उत्तराखंड में मौसम खराब, चारधाम यात्रा दो दिन के लिए स्थगित, कई जिलों में रेड अलर्ट ✦बिहार में फिर बाढ़ का खतरा! वाल्मीकिनगर बराज से 3.24 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया✦जमुई की नाबालिग पीड़िता की तस्वीर सार्वजनिक करने का आरोप, मीसा भारती के खिलाफ थाने में आवेदन✦जनप्रतिनिधियों का फोन नहीं उठाते हैं अधिकारी, भाजपा सांसद का बड़ा बयान, कहा..जिनके हाथ में तबादले की ताकत केवल उन्हीं का कॉल करते हैं रिसीव✦बिहार में बेटियों से बदसलूकी का दौर जारी: आरा में चलती ऑटो में छात्रा से छेड़खानी, बचने के लिए सड़क पर कूदी✦उत्तराखंड में मौसम खराब, चारधाम यात्रा दो दिन के लिए स्थगित, कई जिलों में रेड अलर्ट

चुनाव आयोग ने पिछले पांच चरण की वोटिंग के आंकड़े जारी किए, कहा- डेटा में बदलाव नामुमकिन है

DELHI: छठे चरण के लोकसभा चुनाव के बीच भारत निर्वाचन आयोग ने पिछले पांच चरण की वोटिंग के फाइनल आंकड़ें जारी कर दिए हैं। जिसमें यह बताया गया है कि पांच चरण में किस लोकसभा क्षेत्र में

चुनाव आयोग ने पिछले पांच चरण की वोटिंग के आंकड़े जारी किए, कहा- डेटा में बदलाव नामुमकिन है
Mukesh Srivastava
2 मिनट

DELHI: छठे चरण के लोकसभा चुनाव के बीच भारत निर्वाचन आयोग ने पिछले पांच चरण की वोटिंग के फाइनल आंकड़ें जारी कर दिए हैं। जिसमें यह बताया गया है कि पांच चरण में किस लोकसभा क्षेत्र में कितने प्रतिशत लोगों ने वोट डाला है। चुनाव आयोग ने कहा है कि वोटिंग परसेंट को लेकर कुछ गलत नैरेटिव फैलाए जा रहे हैं।


चुनाव आयोग ने कहा है कि चुनावी प्रक्रिया को खराब करने के उद्देश्य से ऐसे गलत नैरेटिव फैलाए जाते हैं। मतदान का डेटा हर चरण के चुनाव के दिन सुबह साढ़े 9 बजे से उनके एप के माध्यम से उपलब्ध होते हैं। चुनाव आयोग ने पोलिंग परसेंट में किसी भी तरह से बदलाव होने से इनकार किया है।


चुनाव आयोग की तरफ से पांच चरण के जो वोटिंग परसेंट का फाइनल आंकड़ा जारी किया गया है, उसके मुताबिक पहले चरण में 66.14 प्रतिशत, दूसरे चरण में 66.71 प्रतिशत, तीसरे चरण में 65.68 प्रतिशत, चौथे चरण में 69.16 प्रतिशत और पांचवें चरण में 62.20 प्रतिशत वोटिंग हुई है।


बता दें कि एक दिन पहले ही एक एनजीओ ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल कर मांग की थी कि लोकसभा चुनाव के दौरान मतदान केंद्र के आंकड़ों को चुनाव आयोग अपनी वेबसाइट पर अपलोड करे हालांकि सुप्रीम कोर्ट ने चुनाव आयोग को किसी भी तरह का निर्देश देने से इनकार करते हुए कहा था कि कोर्ट चुनावी प्रक्रिया में दखल नहीं डालेगा।