ब्रेकिंग
Bihar Flood Alert: बिहार में बाढ़ का खतरा बढ़ा, गंगा-गंडक के बाद सोन भी उफान पर; कई इलाकों में हाई अलर्टBihar News : जहानाबाद में मचा हड़कंप! घरों में घुसा बाढ़ का पानी, कई सड़कें बंद; नदियां उफान परBihar weather : बिहार में फिर बरसेंगे बादल! पटना समेत 31 जिलों में अलर्ट, इन 3 जिलों में भारी बारिश का खतराट्रेन की चपेट में आने से कटे दोनों पैर, 45 मिनट तक एंबुलेंस का इंतजार; 112 पर भी नहीं मिली मददबिहार सरकार ने लिया फैसला: अब हर साल 23 अगस्त को राजकीय समारोह के रूप में मनाया जाएगा अमर शहीद रामफल मंडल का शहादत दिवसBihar Flood Alert: बिहार में बाढ़ का खतरा बढ़ा, गंगा-गंडक के बाद सोन भी उफान पर; कई इलाकों में हाई अलर्टBihar News : जहानाबाद में मचा हड़कंप! घरों में घुसा बाढ़ का पानी, कई सड़कें बंद; नदियां उफान परBihar weather : बिहार में फिर बरसेंगे बादल! पटना समेत 31 जिलों में अलर्ट, इन 3 जिलों में भारी बारिश का खतराट्रेन की चपेट में आने से कटे दोनों पैर, 45 मिनट तक एंबुलेंस का इंतजार; 112 पर भी नहीं मिली मददबिहार सरकार ने लिया फैसला: अब हर साल 23 अगस्त को राजकीय समारोह के रूप में मनाया जाएगा अमर शहीद रामफल मंडल का शहादत दिवस

कांग्रेस को उठक-बैठक करने से बिहार में कोई लाभ नहीं होनेवाला...BJP ने कर दिया क्लियर- सीडब्ल्यूसी की बैठक है बहाना, राजद है कांग्रेस का निशाना

Bihar News: भाजपा प्रवक्ता प्रभाकर कुमार मिश्र ने कहा कि महागठबंधन में दंगल शुरू हो चुका है। कांग्रेस और राजद बड़ा भाई बनने की होड़ में जुटे हैं।

भाजपा प्रवक्ता प्रभाकर मिश्र, महागठबंधन दंगल, कांग्रेस बनाम राजद, बिहार राजनीति, सीडब्ल्यूसी बैठक पटना, जंगलराज के युवराज, कांग्रेस युवराज, बिहार चुनाव 2025
© Google
Viveka Nand
2 मिनट

Bihar News: भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता प्रभाकर कुमार मिश्र ने कहा कि महागठबंधन के भीतर दंगल शुरू हो चुका है। बिहार में बड़ा भाई बनने के लिए कांग्रेस और राजद तरह-तरह के तिकड़म अपना रहे हैं। 

भाजपा प्रवक्ता प्रभाकर मिश्र ने आज यहां जारी एक बयान में कहा कि जब जब कांग्रेस के युवराज ने बिहार में अपनी यात्रा की, तो जंगल राज के युवराज कैसे पीछे रहते, इसलिए जंगल राज के युवराज ने भी 'अधिकार यात्रा' की। लेकिन, आम जनता की कोई भागीदारी नहीं रहने के कारण यह राजद के लिए धिक्कार यात्रा साबित हुई। जंगल राज के युवराज को बिहार की जनता झूठ और फरेब के लिए धिक्कार रही है। अब कांग्रेस के युवराज ने बड़े भाई बनने की स्पर्धा में आगे निकलने के लिए सीडब्ल्यूसी की बैठक कर एक और पासा फेंका है, अब देखना है कि जंगल राज के युवराज इसका जवाब कैसे देते हैं।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस को उठक-बैठक करने से बिहार में कोई लाभ होने वाला नहीं। जीत के लिए जनता की सेवा कर आशीर्वाद प्राप्त करना होता है। घूम-घूम कर झूठ बोलने और लोगों के बीच नफ़रत फैलाकर कोई भी जनता का आशीर्वाद नहीं प्राप्त कर सकता। श्री मिश्र ने कहा कि बिहार के लोग कांग्रेस के युवराज का चाल-चलन से पूरी तरह अवगत हैं। सीडब्ल्यूसी की बैठक कर कांग्रेस बिहार में खोयी अपनी जमीन तलाशना चाहती है। 85 वर्षों के बाद कांग्रेस को सीडब्ल्यूसी की बैठक के लिए बिहार के सदाकत आश्रम की याद आयी है, जब बिहार में चुनाव होनेवाले हैं। कांग्रेस नेताओं को यह बताना चाहिए कि सीडब्ल्यूसी की बैठक के लिए अचानक बिहार कैसे याद आ गया।

रिपोर्टिंग
V

रिपोर्टर

Viveka Nand

FirstBihar संवाददाता