ब्रेकिंग
Bihar MLC Result: नतीजा आने से पहले ही मोकामा में जश्न, सूरजभान सिंह के आवास के बाहर गूंजे पटाखे; नीरज कुमार की बढ़त ने बढ़ाया उत्साह✦Bihar MLC Result: नवल यादव से मदन मोहन झा तक... चारों सीटिंग MLC का पत्ता साफ, शिक्षक चुनाव में चौंकाने वाला रिजल्ट✦Bihar Politics : पटना MLC चुनाव में हार के बाद अनंत सिंह का बड़ा बयान, बोले- नीरज जीत चुके हैं, लेकिन बधाई नहीं देंगे; ‘नीरज से अदावत की वजह ‘दुलारचंद केस’!✦Bihar MLC Election Results: एमएलसी चुनाव में किसने मारी बाजी? पटना से दरभंगा तक जानें हर सीट का पूरा अपडेट✦Bihar Politics : 'मैं पढ़ा-लिखा नहीं, नीरज कुमार पढ़े-लिखे हैं...', अनंत सिंह बोले - दिल्ली जाकर मुझे फंसाया; JDU से बगावत नहीं, अनुज को मैं पहचानता तक नहीं था ✦Bihar MLC Result: नतीजा आने से पहले ही मोकामा में जश्न, सूरजभान सिंह के आवास के बाहर गूंजे पटाखे; नीरज कुमार की बढ़त ने बढ़ाया उत्साह✦Bihar MLC Result: नवल यादव से मदन मोहन झा तक... चारों सीटिंग MLC का पत्ता साफ, शिक्षक चुनाव में चौंकाने वाला रिजल्ट✦Bihar Politics : पटना MLC चुनाव में हार के बाद अनंत सिंह का बड़ा बयान, बोले- नीरज जीत चुके हैं, लेकिन बधाई नहीं देंगे; ‘नीरज से अदावत की वजह ‘दुलारचंद केस’!✦Bihar MLC Election Results: एमएलसी चुनाव में किसने मारी बाजी? पटना से दरभंगा तक जानें हर सीट का पूरा अपडेट✦Bihar Politics : 'मैं पढ़ा-लिखा नहीं, नीरज कुमार पढ़े-लिखे हैं...', अनंत सिंह बोले - दिल्ली जाकर मुझे फंसाया; JDU से बगावत नहीं, अनुज को मैं पहचानता तक नहीं था

Bihar Election 2025: ‘तीन बंदर आए हैं, पप्पू, टप्पू और अप्पू’ सीएम योगी आदित्यनाथ का महागठबंधन पर तंज

Bihar Election 2025: दरभंगा पहुंचे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इंडिया गठबंधन पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कांग्रेस, राजद और सपा के नेताओं को तंज कसते हुए “तीन बंदर — पप्पू, टप्पू और अप्पू” बताया।

Bihar Election 2025
© Google
Mukesh Srivastava
1 मिनट

Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के प्रचार अभियान के तहत उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दरभंगा के केवटी विधानसभा क्षेत्र में चुनावी सभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने इंडिया गठबंधन और विपक्षी दलों कांग्रेस, राजद और सपा पर तीखा हमला बोला।


योगी ने व्यंग्य करते हुए कहा कि इंडिया गठबंधन में तीन बंदर आ गए हैं — पप्पू, टप्पू और अप्पू। पप्पू सच बोल नहीं सकता, टप्पू सच देख नहीं सकता, और अप्पू सच सुन नहीं सकता। मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी विदेशी दौरों के दौरान देश के खिलाफ बोलते हैं। 


उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि राष्ट्रीय जनता दल के शासनकाल में बिहार में नरसंहार और अराजकता फैली थी। योगी ने कहा कि जबसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और एनडीए की सरकार आई है, तबसे बिहार में शांति है। अब राज्य में कोई अराजकता या दंगा नहीं है अब मिथिला में सब चंगा है।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता