ब्रेकिंग
बिहार की राजनीति में आगे क्या होगा ? इन चर्चाओं के बीच CM सम्राट ने BJP कोटे के सभी मंत्रियों को बुलाया, वजह क्या है...Bihar land : बिहार में जमीन मालिकों के लिए बड़ी खबर! जमाबंदी में होगी गड़बड़ी की जांच, मृत रैयतों के नाम भी होंगे अपडेटBihar News : पंचायत चुनाव में देरी पर हाईकोर्ट पहुंचा मामला, सरकार से पूछा- क्यों नहीं हो रहा समय पर चुनाव?Bihar News : वकील बने हैं तो ये खबर आपके काम की है! बिहार सरकार देगी ₹5000 महीना, आवेदन के लिए ये दस्तावेज जरूरीBihar News: राज्यरानी एक्सप्रेस का बदला रूट, पटना नहीं सोनपुर तक जाएगी ट्रेन; इन तारीखों में शेड्यूल प्रभावितबिहार की राजनीति में आगे क्या होगा ? इन चर्चाओं के बीच CM सम्राट ने BJP कोटे के सभी मंत्रियों को बुलाया, वजह क्या है...Bihar land : बिहार में जमीन मालिकों के लिए बड़ी खबर! जमाबंदी में होगी गड़बड़ी की जांच, मृत रैयतों के नाम भी होंगे अपडेटBihar News : पंचायत चुनाव में देरी पर हाईकोर्ट पहुंचा मामला, सरकार से पूछा- क्यों नहीं हो रहा समय पर चुनाव?Bihar News : वकील बने हैं तो ये खबर आपके काम की है! बिहार सरकार देगी ₹5000 महीना, आवेदन के लिए ये दस्तावेज जरूरीBihar News: राज्यरानी एक्सप्रेस का बदला रूट, पटना नहीं सोनपुर तक जाएगी ट्रेन; इन तारीखों में शेड्यूल प्रभावित

Bihar Election 2025: मुकेश सहनी की VIP ने जारी की उम्मीदवारों की फाइनल लिस्ट, बिहार चुनाव के लिए 15 सीटों पर प्रत्याशियों का एलान

Bihar Election 2025: बिहार चुनाव 2025: मुकेश सहनी की वीआईपी ने 15 सीटों पर उम्मीदवारों की फाइनल लिस्ट जारी की, पहले चरण में 6 नाम घोषित किए गए थे।

Bihar Election 2025
© File
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव में सीट बंटवारे को लेकर मचे घमासान के बीच आखिरकार मुकेश सहनी की विकासशील इंसान पार्टी ने उम्मीदवारों की फाइनल लिस्ट जारी कर दी है। इस लिस्ट में कुल 15 उम्मीदवारों के नाम शामिल हैं। इससे पहले वीआईपी की पहली लिस्ट में 6 उम्मीदवारों के नाम की घोषणा की गई थी।


विकासशील इंसान पार्टी ने दरभंगा की गौरा बौराम से मुकेश सहनी के भाई संतोष सहनी को अपना उम्मीदवार बनाया है। संतोष सहनी वीआईपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं। 17 अक्टूबर को उन्होंने अपना नामांकन भी दाखिल कर दिया था। इस सीट से पहले मुकेश सहनी के चुनाव लड़ने की चर्चा थी लेकिन ऐन वक्त पर उन्होंने हथियार डाल दिए थे और उनकी जगह उनके भाई ने अपना नामांकन दाखिल किया था। वहीं वीआईपी ने दरभंगा टाउन से उमेश सहनी, आलमनगर से नवीन निषाद, औराई सीट से भोगेन्द्र सहनी, बरूराज सीट से राकेश राय और कुशेश्वरस्थान सीट से गणेश भारती सदा को अपना उम्मीदवार बनाया है।


दूसरे चरण के चुनाव के लिए वीआईपी ने 9 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की है। कैमूर की चैनपुर सीट से वीआईपी ने बालगोविन्द बिंद को अपना उम्मीदवार बनाया है। वहीं लौरिया से रण कौशल प्रताप सिंह, सुगौली से शशिभूषण सिंह, केसरिया से वरुण विजय, सिकटी से हरिनारायण प्रमाणिक, कटिहार से सौरव कुमार अग्रवाल, बिहपुर से अपर्णा कुमारी मंडल, भागलपुर की गोपालपुर सीट से प्रेम सागर और मधुबनी की बाबूबरही सीट से आरजेडी के पूर्व विधायक गुलाब यादव की बेटी बिंदु गुलाब यादव को अपना उम्मीदवार बनाया है।


Bihar Election 2025: मुकेश सहनी की VIP ने जारी की उम्मीदवारों की फाइनल लिस्ट, बिहार चुनाव के लिए 15 सीटों पर प्रत्याशियों का एलान

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता