ब्रेकिंग
Bihar News: तिरहुत स्नातक चुनाव में निर्दलीय का दम! 5वें राउंड के बाद वंशीधर ब्रजवासी 1567 वोटों से आगे✦Bihar MLC Result 2026: BJP का क्लीन स्वीप, JDU का खाता नहीं खुला; RJD और जन सुराज को 1-1 सीट✦Bihar MLC Election Result 2026: पटना शिक्षक सीट पर RJD का बड़ा उलटफेर, डॉ. संजीव कुमार ने बीजेपी के नवल किशोर यादव को हराया; स्नातक सीट पर सस्पेंस✦Bihar MLC Election: पटना शिक्षक क्षेत्र में बड़ा उलटफेर, BJP विधान पार्षद नवल यादव हारे, RJD के डॉ संजीव जीते✦Bihar MLC Election Counting: रात के दो बजे काउंटिंग सेंटर पहुंच गये नीरज कुमार, मतगणना ने ले लिया यू-टर्न✦Bihar News: तिरहुत स्नातक चुनाव में निर्दलीय का दम! 5वें राउंड के बाद वंशीधर ब्रजवासी 1567 वोटों से आगे✦Bihar MLC Result 2026: BJP का क्लीन स्वीप, JDU का खाता नहीं खुला; RJD और जन सुराज को 1-1 सीट✦Bihar MLC Election Result 2026: पटना शिक्षक सीट पर RJD का बड़ा उलटफेर, डॉ. संजीव कुमार ने बीजेपी के नवल किशोर यादव को हराया; स्नातक सीट पर सस्पेंस✦Bihar MLC Election: पटना शिक्षक क्षेत्र में बड़ा उलटफेर, BJP विधान पार्षद नवल यादव हारे, RJD के डॉ संजीव जीते✦Bihar MLC Election Counting: रात के दो बजे काउंटिंग सेंटर पहुंच गये नीरज कुमार, मतगणना ने ले लिया यू-टर्न

Bihar Election 2025: बिहार में पोलिंग स्टाफ को मात्र इतने रुपए में मिलेगा मस्त भोजन; पूरी-सब्जी से लेकर सत्तू तक की व्यवस्था; देखिए.. रेट लिस्ट

Bihar Election 2025: सारण जिले में विधानसभा चुनाव के दौरान मतदान कर्मियों के लिए जिला प्रशासन ने विशेष भोजन व्यवस्था की है। विद्यालयों के रसोइया-सहायक नाश्ता और भोजन तैयार करेंगे, डीएम ने गुणवत्ता और स्वच्छता पर सख्त निर्देश दिए हैं।

Bihar Election 2025
प्रतिकात्मक
© Google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Election 2025: सारण जिले में आगामी विधानसभा चुनाव के दौरान मतदान केंद्रों पर तैनात कर्मियों के लिए जिला प्रशासन ने भोजन की विशेष व्यवस्था की है। मतदान कर्मियों को सस्ता, स्वच्छ और गुणवत्तापूर्ण भोजन उपलब्ध कराने के लिए विद्यालयों के रसोइया-सहायकों को भोजन तैयार करने की जिम्मेदारी सौंपी गई है।


जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी अमन समीर ने निर्देश दिया है कि मतदान के दिन 6 नवंबर को सभी मतदान केंद्रों पर नाश्ता, भोजन और चाय की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि भोजन की गुणवत्ता, स्वच्छता और समय पर वितरण पर विशेष ध्यान दिया जाए, अन्यथा लापरवाही पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।


जिन मतदान केंद्रों का संचालन विद्यालय परिसरों में होगा, वहां मिड-डे मील योजना के रसोइया-सहायक भोजन तैयार करेंगे। वहीं, जिन केंद्रों का संचालन विद्यालयों से बाहर है, उन्हें नजदीकी विद्यालयों से टैग किया गया है ताकि समय पर भोजन की आपूर्ति हो सके। इस व्यवस्था से किसी भी कर्मी को भोजन के लिए बाहर नहीं जाना पड़ेगा।


डीएम ने जिला शिक्षा पदाधिकारी निशांत किरण को निर्देश दिया है कि भोजन की निगरानी, सफाई और समयबद्धता पर सख्त नज़र रखी जाए। सभी प्रधानाध्यापकों को भी निर्देश दिए गए हैं कि भोजन पूरी तरह हाइजेनिक और संतुलित हो।


प्रशासन का कहना है कि यह व्यवस्था मतदान कर्मियों की सुविधा और एकाग्रता बनाए रखने के लिए की गई है। अब कर्मियों को कार्यस्थल पर ही सस्ते दर पर स्वच्छ, स्वादिष्ट और पौष्टिक भोजन उपलब्ध होगा, जिससे वे बिना किसी असुविधा के मतदान कार्य कर सकेंगे।


सरकारी दरें निर्धारित:

नाश्ता: छह पूड़ी या तीन पराठा, सब्जी (आलू-चना), मौसमी भुजिया और अचार – 60 प्रति प्लेट

भोजन: चावल, अरहर दाल, हरी सब्जी, सूखी सब्जी और पापड़ – 100 प्रति प्लेट

चाय: 100 मिली दूध वाली चाय – 10 प्रति कप

सत्तू शरबत: एक ग्लास – 20 प्रति ग्लास

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता