ब्रेकिंग
BPSC TRE-3 में आरक्षण का बड़ा खेल? यूपी-ओडिशा के अभ्यर्थियों को बिहार में आरक्षित कोटे से मिली नौकरी, अब खुला पूरा मामलाBihar Education : सरस्वती की जगह लक्ष्मी की उपासना? DPO अजीत अमर तो बानगी हैं, इसी विभाग के एक और अफसर के बारे में जानें- रिश्तेदार के नाम पर 'पेट्रोल पंप' से लेकर अन्य में करोड़ों के निवेश‘बिहार में लागू हो शराबबंदी का गुजरात मॉडल’, जीतन राम मांझी ने फिर से उठाई पुरानी मांग; NCAER के रिसर्च पर चर्चा तेजदिल्ली से बिहार के 18 शहरों तक सीधी बस: पटना से किशनगंज तक जुड़ेंगे नए रूट, यहां देखें पूरी लिस्ट और जानें किन शहरों को मिलेगा फायदाबिहार-झारखंड बॉर्डर पर शराब तस्करी का बड़ा खेल बेनकाब: लग्जरी कार के गुप्त तहखाने से विदेशी शराब की बड़ी खेप बरामद, तस्कर गिरफ्तारBPSC TRE-3 में आरक्षण का बड़ा खेल? यूपी-ओडिशा के अभ्यर्थियों को बिहार में आरक्षित कोटे से मिली नौकरी, अब खुला पूरा मामलाBihar Education : सरस्वती की जगह लक्ष्मी की उपासना? DPO अजीत अमर तो बानगी हैं, इसी विभाग के एक और अफसर के बारे में जानें- रिश्तेदार के नाम पर 'पेट्रोल पंप' से लेकर अन्य में करोड़ों के निवेश‘बिहार में लागू हो शराबबंदी का गुजरात मॉडल’, जीतन राम मांझी ने फिर से उठाई पुरानी मांग; NCAER के रिसर्च पर चर्चा तेजदिल्ली से बिहार के 18 शहरों तक सीधी बस: पटना से किशनगंज तक जुड़ेंगे नए रूट, यहां देखें पूरी लिस्ट और जानें किन शहरों को मिलेगा फायदाबिहार-झारखंड बॉर्डर पर शराब तस्करी का बड़ा खेल बेनकाब: लग्जरी कार के गुप्त तहखाने से विदेशी शराब की बड़ी खेप बरामद, तस्कर गिरफ्तार

Bihar Election 2025: ‘पहले वाले ने कोई काम नहीं किया, उसे वोट मत दीजिएगा’, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की मतदाताओं से अपील

Bihar Election 2025: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने रोहतास के करगहर में चुनावी सभा के दौरान एनडीए प्रत्याशी के समर्थन में वोट की अपील की और कहा — “पहले वाले ने कोई काम नहीं किया, उसे वोट मत दीजिएगा।”

Bihar Election 2025
© Reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के प्रचार का शोर आज शाम पांच बजे थम गया। चुनाव प्रचार के आखिरी दिन दोनों ही गठबंधनों ने नेताओं ने अपना पूरा जोर लगा दिया। इस दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भी रोहतास के करगहर में चुनावी सभा को संबोधित किया और लोगों से वोट की अपील की।


दरअसल, करगहर विधानसभा के इटवाडीह मे बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने एनडीए गठबंधन के जेडीयू प्रत्याशी वशिष्ठ सिंह के पक्ष मे चुनावी जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि नीतीश-मोदी की साझेदारी ने बिहार को जंगल राज से मुक्त कराया और वंशवाद की राजनीति को खत्म किया। 


नीतीश कुमार ने लालू परिवार पर तीखा हमला बोलते वह कहां की 2005 से पहले बिहार में डर और भय का माहौल था। उस समय पढ़ाई, बिजली, सडक एवं अन्य व्यवस्था नहीं थी। बिहार में सभी जाति धर्म के लोगों के लिए काम किया गया है और आगे भी काम किया जाएगा। 


उन्होंने कहा कि पहले वाले ने कोई काम नहीं किया है, उसे वोट मत दीजिएगा। इस दौरान उन्होंने जदयू प्रत्याशी वशिष्ठ सिंह को मत देने की अपील की। बता दें कि सीएम नीतीश कुमार ने रोहतास जिला में चुनाव प्रचार के अंतिम दिन आज नोखा तथा काराकाट में भी चुनावी सभा को संबोधित किया।

रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

Ranjan Kumar

FirstBihar संवाददाता