ब्रेकिंग
बिहार में नशे के कारोबार पर प्रहार: पुलिस के बड़े ऑपरेशन में करोड़ों के नशीले पदार्थ जब्त, 448 तस्कर अरेस्टपटना में RCD का इंजीनियर 'साला' के साथ मिलकर चलाता था ठगी गैंग ! एक 'लड़की' के मेडिकल में एडमिशन के नाम पर लिया 28 लाख रू, फिर क्या हुआ....तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री बनेंगे एक्टर विजय, 10 मई को चेन्नई में शपथ ग्रहण समारोहलापरवाही से पुल टूटा तो इंजीनियर-अफसरों पर होगी कार्रवाई, विक्रमशिला हादसे के बाद सम्राट सरकार सख्तकुमार प्रबोध का ब्लॉग: सम्राट चौधरी ने अपने विजन को पूरा करने के लिए किन मंत्रियों को चुना है? क्या नीतीश, श्रेयसी औऱ शैलेंद्र भरोसे पर खरा उतरेंगे?बिहार में नशे के कारोबार पर प्रहार: पुलिस के बड़े ऑपरेशन में करोड़ों के नशीले पदार्थ जब्त, 448 तस्कर अरेस्टपटना में RCD का इंजीनियर 'साला' के साथ मिलकर चलाता था ठगी गैंग ! एक 'लड़की' के मेडिकल में एडमिशन के नाम पर लिया 28 लाख रू, फिर क्या हुआ....तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री बनेंगे एक्टर विजय, 10 मई को चेन्नई में शपथ ग्रहण समारोहलापरवाही से पुल टूटा तो इंजीनियर-अफसरों पर होगी कार्रवाई, विक्रमशिला हादसे के बाद सम्राट सरकार सख्तकुमार प्रबोध का ब्लॉग: सम्राट चौधरी ने अपने विजन को पूरा करने के लिए किन मंत्रियों को चुना है? क्या नीतीश, श्रेयसी औऱ शैलेंद्र भरोसे पर खरा उतरेंगे?

Bihar Election 2025: मुंगेर में मतगणना से पहले मिठाई और फूलों की डिमांड, सभी दलों के प्रत्याशी अपनी जीत को लेकर आश्वस्त

Bihar Election 2025: मुंगेर में विधानसभा चुनाव 2025 की मतगणना से पहले मिठाई और फूलों की मांग बढ़ी, प्रत्याशी अपनी जीत को लेकर उत्साहित, डीजे कॉलेज में होगी तीनों सीटों की मतगणना।

Bihar Election 2025
© Reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 की मतगणना कल, यानी 14 नवंबर को मुंगेर के डीजे कॉलेज में होगी। जिले की तीनों विधानसभा सीटों मुंगेर, तारापुर और जमालपुर की मतगणना को लेकर पूरे जिले में चुनावी उत्साह चरम पर है।


जैसे-जैसे मतगणना का समय नजदीक आ रहा है, प्रत्याशियों और उनके समर्थकों में उत्सुकता बढ़ती जा रही है। प्रमुख दलों के कई उम्मीदवार अपनी जीत को लेकर आश्वस्त नजर आ रहे हैं। ऐसे में उन्होंने पहले ही लड्डू और फूल मालाओं के ऑर्डर देना शुरू कर दिया है।


शहर के मिठाई व्यवसायियों का कहना है कि बुधवार शाम से ही लड्डू के थोक ऑर्डर मिलने लगे हैं और कई दुकानों पर रातभर लड्डू तैयार करने का काम चल रहा है। उधर, फूल व्यवसायियों की भी अच्छी कमाई हो रही है। गेंदा, गुलाब और रजनीगंधा के फूलों की भारी मांग देखी जा रही है। 


फूल विक्रेताओं के मुताबिक, इस बार नेताओं और समर्थकों ने पहले से ही फूलों का स्टॉक बुक करा लिया है। खासकर गेंदा फूल की मांग सबसे ज्यादा है, क्योंकि माला और सजावट दोनों में इसका इस्तेमाल होता है। 


मुंगेर में अब सभी की निगाहें कल की मतगणना पर टिकी हैं, जहां ईवीएम से निकलने वाले आंकड़े यह तय करेंगे कि किसके सिर सजेगी जीत की माला और किसके हिस्से में रह जाएगा इंतज़ार का लड्डू।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता

संबंधित खबरें