ब्रेकिंग
NEET पेपर लीक मामले में बड़ा खुलासा, 10 लाख में खरीदा पेपर 15 लाख में बेचा, नासिक से पकड़ा गया शुभमकॉलोनी और अपार्टमेंट में तेजी से दें PNG कनेक्शन, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने अधिकारियों को दिए निर्देशBihar Bhumi: भूमि संबंधी विवाद के समाधान को लेकर नई कोशिश, राजस्व कर्मचारियों को लेकर नया गाइडलाइन, जानें...शादी के 5 दिन बाद 4 माह की प्रेग्नेंट निकली दुल्हन, पति के छोड़ने के बाद मामला पहुंचा थानेबिहार में निजी स्कूलों पर नकेल: फीस और यूनिफॉर्म को लेकर सरकार का बड़ा फैसला, सीएम सम्राट चौधरी ने दिए सख्त निर्देशNEET पेपर लीक मामले में बड़ा खुलासा, 10 लाख में खरीदा पेपर 15 लाख में बेचा, नासिक से पकड़ा गया शुभमकॉलोनी और अपार्टमेंट में तेजी से दें PNG कनेक्शन, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने अधिकारियों को दिए निर्देशBihar Bhumi: भूमि संबंधी विवाद के समाधान को लेकर नई कोशिश, राजस्व कर्मचारियों को लेकर नया गाइडलाइन, जानें...शादी के 5 दिन बाद 4 माह की प्रेग्नेंट निकली दुल्हन, पति के छोड़ने के बाद मामला पहुंचा थानेबिहार में निजी स्कूलों पर नकेल: फीस और यूनिफॉर्म को लेकर सरकार का बड़ा फैसला, सीएम सम्राट चौधरी ने दिए सख्त निर्देश

Bihar Election 2025: बीजेपी ने जारी की स्टार प्रचारकों की लिस्ट, बिहार चुनाव में पीएम मोदी और शाह समेत ये 40 बड़े चेहरे करेंगे प्रचार

Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के लिए बीजेपी ने स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी की है। पीएम मोदी, अमित शाह सहित 40 प्रमुख नेता चुनाव प्रचार में हिस्सा लेंगे।

Bihar Election 2025
© Google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर बीजेपी ने स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी कर दी है। स्टार प्रचारकों की लिस्ट में पीएम मोदी और अमित शाह समेत 40 बड़े चेहरों को शामिल किया गया है, जो एनडीए उम्मीदवारों के लिए बिहार में चुनाव प्रचार करेंगे।


दरअसल, बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर बीजेपी अपनी पूरी ताकत झोंकने जा रही है। उम्मीदवारों के एलान के बाद बीजेपी की तरफ से गुरुवार को 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी कर दी गई। ये सभी स्टार प्रचारक बिहार में एनडीए उम्मीदवारों के लिए जनता से वोट की अपील करेंगे।


स्टार प्रचारकों की लिस्ट में सबसे पहला नाम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का है, जो एक बार फिर से बिहार चुनाव में मतदाताओं को गोलबंद करने की कोशिश करेंगे। लिस्ट में दूसरा नाम अमित शाह का है। इसके अलावा बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा भी चुनाव प्रचार के लिए बिहार आएंगे। इनके राजनाथ सिंह, नितिन गडकरी, शिवराज सिंह चौहान, धर्मेन्द्र प्रधान समेत अन्य नेताओं के नाम शामिल हैं।


बता दें कि बिहार विधानसभा चुनाव दो चरणों में आयोजित किए जा रहे हैं। पहले चरण का मतदान 6 नवंबर को और दूसरे चरण का मतदान 11 नवंबर को होगा। पहले चरण में 121 सीटों पर, जबकि दूसरे चरण में 122 सीटों पर वोटिंग होगी। चुनाव परिणाम 14 नवंबर को घोषित किए जाएंगे।


Bihar Election 2025: बीजेपी ने जारी की स्टार प्रचारकों की लिस्ट, बिहार चुनाव में पीएम मोदी और शाह समेत ये 40 बड़े चेहरे करेंगे प्रचार

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता

संबंधित खबरें