ब्रेकिंग
बिहार में 3 IPS अधिकारियों का तबादला, भानू प्रताप सिंह पुलिस मुख्यालय बुलाए गए, शैलेन्द्र सिंह बने खगड़िया SP✦बिहार विधान परिषद में बहाली में बड़ा खेल करके गये अवधेश बाबू! जांच में सनसनीखेज खुलासा, बड़े पैमाने पर रद्द हो सकती है नियुक्ति✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस✦पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦बिहार में 3 IPS अधिकारियों का तबादला, भानू प्रताप सिंह पुलिस मुख्यालय बुलाए गए, शैलेन्द्र सिंह बने खगड़िया SP✦बिहार विधान परिषद में बहाली में बड़ा खेल करके गये अवधेश बाबू! जांच में सनसनीखेज खुलासा, बड़े पैमाने पर रद्द हो सकती है नियुक्ति✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस✦पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप

Bihar News: बिहार के अस्पताल में स्टाफ पर एसिड अटैक, बाल-बाल बची जान

Bihar News: बिहारशरीफ के सदर अस्पताल परिसर में शनिवार की रात एक वार्ड गर्ल पर एसिड अटैक होने की घटना घटी। घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि अज्ञात व्यक्ति ने अस्पताल के अंदर घुसकर वार्ड गर्ल पर एसिड की बोतल फेंकी।

Bihar News
बिहार न्यूज
© GOOGLE
PRIYA DWIVEDI
2 मिनट

Bihar News: बिहारशरीफ के सदर अस्पताल परिसर में शनिवार की रात एक वार्ड गर्ल पर एसिड अटैक होने की घटना घटी। घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि अज्ञात व्यक्ति ने अस्पताल के अंदर घुसकर वार्ड गर्ल पर एसिड की बोतल फेंकी, जो महिला के पास गिर गई। इस घटना में महिला बाल-बाल बच गई।


जानकारी के मुताबिक, पीड़िता जूली कुमारी, जो नवादा जिले के वारिसलीगंज थाना क्षेत्र की रहने वाली हैं, आउटसोर्सिंग के माध्यम से वार्ड गर्ल के रूप में अस्पताल में तैनात हैं। वर्तमान में वह आनंद पथ (नाला रोड) में किराए के मकान में रहती हैं। घटना के समय जूली दूसरी शिफ्ट में लेबर वार्ड में ड्यूटी कर रही थीं।


बताया गया कि पुराने अस्पताल भवन के लेबर वार्ड की ओर से वह नए भवन की तरफ जा रही थीं, तभी ऊपर से किसी ने उन पर एसिड की बोतल फेंक दी। बोतल उनके समीप गिरने के कारण जूली गंभीर रूप से घायल नहीं हुईं। नगर थानाध्यक्ष सम्राट दीपक ने मौके पर पहुंचकर घटना की जांच शुरू कर दी है। उन्होंने बताया कि फिलहाल आरोपी की पहचान नहीं हो पाई है और पुलिस सीसीटीवी फुटेज, अस्पताल स्टाफ और आसपास के लोगों से पूछताछ कर मामले की तह तक जाने की कोशिश कर रही है।


एसिड अटैक की यह घटना सुरक्षा और अस्पताल परिसर में निगरानी की कमी की ओर ध्यान खींचती है। प्रशासन ने अस्पताल में सुरक्षा बढ़ाने और निगरानी कैमरे लगाने की योजना बनाई है। पुलिस इस मामले में कड़ी कार्रवाई और जल्द गिरफ्तारी का भरोसा दे रही है।