ब्रेकिंग
बिहार में 3 IPS अधिकारियों का तबादला, भानू प्रताप सिंह पुलिस मुख्यालय बुलाए गए, शैलेन्द्र सिंह बने खगड़िया SP✦बिहार विधान परिषद में बहाली में बड़ा खेल करके गये अवधेश बाबू! जांच में सनसनीखेज खुलासा, बड़े पैमाने पर रद्द हो सकती है नियुक्ति✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस✦पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦बिहार में 3 IPS अधिकारियों का तबादला, भानू प्रताप सिंह पुलिस मुख्यालय बुलाए गए, शैलेन्द्र सिंह बने खगड़िया SP✦बिहार विधान परिषद में बहाली में बड़ा खेल करके गये अवधेश बाबू! जांच में सनसनीखेज खुलासा, बड़े पैमाने पर रद्द हो सकती है नियुक्ति✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस✦पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप

Bihar News: बिहार में JDU कार्यालय के बाहर मारपीट से मचा बवाल, कांग्रेस ने लगाए गंभीर आरोप

Bihar News: 11 नवंबर मतदान से पहले सुपौल में जदयू कार्यालय के बाहर हंगामा। मारपीट के बाद कांग्रेस उम्मीदवार मिन्नत रहमानी ने सत्ताधारी नेताओं पर पैसे बांटने का आरोप लगाया। जदयू का कहना "साजिश है"..

Bihar News
प्रतीकात्मक
© Google
Deepak Kumar
Deepak Kumar
3 मिनट

Bihar News: बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण से ठीक पहले सुपौल जिले का सियासी पारा चढ़ गया है। रविवार शाम जदयू मंत्री और उम्मीदवार बिजेन्द्र प्रसाद यादव के कार्यालय के बाहर मारपीट और हंगामे का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में नगर परिषद के पूर्व चेयरमैन जगदीश यादव पीली बंडी पहने एक युवक से मोबाइल छीनते भी दिख रहे हैं। वहीं, मंत्री के चुनाव अभिकर्ता युगल अग्रवाल नारंगी बंडी में युवक के साथ धक्का-मुक्की और मारपीट करते नजर आ रहे हैं।


यह घटना शाम प्रचार खत्म होने के तुरंत बाद की बताई जा रही है। कार्यालय के बाहर बड़ी संख्या में महिला-पुरुष कार्यकर्ता जुटे थे। फिर अचानक हंगामा शुरू हो गया। कांग्रेस उम्मीदवार मिन्नत उल्ला रहमानी ने वीडियो शेयर कर गंभीर आरोप लगाया है। उन्होंने लिखा, “प्रचार खत्म होते ही सत्ताधारी पार्टी के नेता पैसे का खेल शुरू कर चुके हैं। जनता सब देख रही है।” रहमानी ने निर्वाचन आयोग से तुरंत जांच की मांग की है।


इधर जदयू की ओर से युगल अग्रवाल ने सफाई दी है। उन्होंने कहा है कि कुछ असामाजिक तत्व कार्यालय के बाहर हंगामा करने आए। उन्होंने गेट बंद कर हमारे कार्यकर्ताओं को बंधक बना लिया। सूचना मिलते ही हम पहुंचे तो हमारे साथ भी धक्का-मुक्की हुई। अग्रवाल ने इसे विपक्ष की साजिश बताया है। जदयू ने कार्यकर्ताओं से शांत रहने की अपील की है। निर्वाचन आयोग ने वीडियो का संज्ञान ले लिया है। जिला निर्वाचन अधिकारी ने जांच टीम गठित कर दी है। सुपौल एसपी ने अतिरिक्त फोर्स तैनात कर दी है और पूरे क्षेत्र में निगरानी बढ़ा दी गई है ताकि 11 नवंबर को मतदान शांतिपूर्ण रहे।


इस घटना से इलाके में तनाव है। विपक्ष इसे सत्ताधारी दलों की गुंडागर्दी बता रहा है, जबकि जदयू ने इसे सुनियोजित साजिश कहा है। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर FIR की मांग की है। पुलिस CCTV फुटेज खंगाल रही है। बताते चलें कि फर्स्ट बिहार इस वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता। अब जांच के बाद ही सब साफ़ हो पाएगा कि कौन सही है और कौन गलत।