ब्रेकिंग
दिलीप जायसवाल की कुर्सी पर निशांत कुमार ने कर लिया कब्जा: शपथ ग्रहण में दिखा दिलचस्प नज़ाराहलवाई की संदिग्ध मौत से सनसनी, परिजनों ने हत्या की जताई आशंका; थाना के सामने शव रखकर किया बवाल1st Bihar जो कहता है वही होता है...बाकी सब हैं पीछे-पीछे, निशांत की खबर पर 100 फीसदी लगी मुहर, बने पावर सेंटर बिहार कैबिनेट विस्तार: गांधी मैदान में 32 मंत्रियों ने ली शपथ, पीएम मोदी. शाह, राजनाथ सिंह, सीएम सम्राट और नीतीश कुमार समेत तमाम NDA नेता मौजूदसम्राट कैबिनेट में मंत्री बनने जा रहे निशांत कुमार, शपथ ग्रहण से पहले पिता नीतीश कुमार का लिया आशीर्वाददिलीप जायसवाल की कुर्सी पर निशांत कुमार ने कर लिया कब्जा: शपथ ग्रहण में दिखा दिलचस्प नज़ाराहलवाई की संदिग्ध मौत से सनसनी, परिजनों ने हत्या की जताई आशंका; थाना के सामने शव रखकर किया बवाल1st Bihar जो कहता है वही होता है...बाकी सब हैं पीछे-पीछे, निशांत की खबर पर 100 फीसदी लगी मुहर, बने पावर सेंटर बिहार कैबिनेट विस्तार: गांधी मैदान में 32 मंत्रियों ने ली शपथ, पीएम मोदी. शाह, राजनाथ सिंह, सीएम सम्राट और नीतीश कुमार समेत तमाम NDA नेता मौजूदसम्राट कैबिनेट में मंत्री बनने जा रहे निशांत कुमार, शपथ ग्रहण से पहले पिता नीतीश कुमार का लिया आशीर्वाद

Bihar Election : एग्जिट पोल पर RJD का पलटवार: बोले– भाजपा की साजिश, 18 नवंबर को तेजस्वी लेंगे शपथ

बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के मतदान के बाद जारी एग्जिट पोल में एनडीए को बढ़त दिखाए जाने पर आरजेडी ने कड़ा विरोध जताया है। पार्टी के मुख्य प्रवक्ता और हिलसा से उम्मीदवार शक्ति सिंह यादव ने कहा कि ये एग्जिट पोल भाजपा की साजिश हैं,

Bihar Election : एग्जिट पोल पर RJD का पलटवार: बोले– भाजपा की साजिश, 18 नवंबर को तेजस्वी लेंगे शपथ
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

Bihar Election : बिहार में विधानसभा चुनाव की मतदान प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। अब राज्य की जनता की निगाहें 14 नवंबर पर टिकी हैं, जब मतगणना के बाद यह स्पष्ट होगा कि सत्ता की चाबी किसके हाथ में जाएगी। इस बीच मंगलवार को दूसरे चरण के मतदान खत्म होते ही विभिन्न एजेंसियों ने अपने-अपने एग्जिट पोल जारी कर दिए। इन सभी एग्जिट पोल में एनडीए गठबंधन को स्पष्ट बहुमत मिलता हुआ दिखाया गया है। हालांकि, राष्ट्रीय जनता दल (राजद) ने इन आंकड़ों को पूरी तरह भ्रामक और साजिशन बताया है।


राजद के मुख्य प्रवक्ता और हिलसा से पार्टी प्रत्याशी शक्ति सिंह यादव ने एग्जिट पोल को जनता को गुमराह करने का प्रयास करार दिया है। उन्होंने अपने फेसबुक पोस्ट में लिखा कि “भ्रामक एग्जिट पोल भाजपा की साजिश है। बिहार की जनता ने पहले ही बदलाव का फैसला कर लिया है। तथाकथित एग्जिट पोल पूरी तरह से झूठे, मनगढ़ंत और भाजपा प्रायोजित हैं। इनका मकसद सिर्फ़ प्रशासनिक अधिकारियों पर मनोवैज्ञानिक दबाव बनाना है ताकि सत्ता के इशारे पर कुछ गलत किया जा सके।”


शक्ति सिंह यादव ने आगे लिखा कि भाजपा यह भूल गई है कि बिहार की जनता अब डरने वाली नहीं है। उन्होंने आरोप लगाया कि जिन सर्वे एजेंसियों ने बिना ज़मीनी हकीकत और जनता की राय जाने आंकड़े जारी किए हैं, वे सिर्फ़ अपने आकाओं को खुश करने के लिए झूठे आंकड़े गढ़ रही हैं। यादव ने दावा किया कि इस बार बिहार की जनता ने जिस उत्साह और जोश के साथ मतदान किया है, वह बदलाव का संकेत है।


उन्होंने कहा, “महागठबंधन दो-तिहाई बहुमत के साथ सत्ता में आ रही है। भाजपा पूरी तरह से बौखलाई और हताश हो चुकी है। बदलाव की आंधी इतनी तेज़ है कि झूठे आंकड़ों और फर्जी सर्वे से अब कोई फर्क नहीं पड़ने वाला। असली पोल यानी जनता का फैसला ही बताएगा कि बिहार किसके साथ है।”


राजद प्रवक्ता ने सभी प्रशासनिक और चुनावी अधिकारियों से अपील की कि वे निष्पक्षता के साथ अपने कर्तव्यों का पालन करें। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर किसी ने मनमानी करने की कोशिश की तो बिहार की जागरूक जनता लोकतंत्र की रक्षा के लिए हर संभव कदम उठाने को तैयार है।


यादव ने आत्मविश्वास जताते हुए कहा कि “18 नवंबर को तेजस्वी यादव मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे और यह बिहार में नए युग की शुरुआत होगी।” उन्होंने इस चुनाव को केवल सत्ता परिवर्तन नहीं, बल्कि “विचार और विश्वास का परिवर्तन” बताया।


राजनीतिक विश्लेषकों के मुताबिक, एग्जिट पोल और वास्तविक परिणामों में अक्सर अंतर देखने को मिलता है। इसलिए सभी की नजरें अब 14 नवंबर की मतगणना पर टिकी हैं, जब तय होगा कि बिहार की सत्ता पर एनडीए का कब्जा बरकरार रहता है या फिर महागठबंधन के दावे हकीकत में बदलते हैं।

संबंधित खबरें