ब्रेकिंग
बिहार विधान परिषद में बहाली में बड़ा खेल करके गये अवधेश बाबू! जांच में सनसनीखेज खुलासा, बड़े पैमाने पर रद्द हो सकती है नियुक्ति✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस✦पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त✦बिहार विधान परिषद में बहाली में बड़ा खेल करके गये अवधेश बाबू! जांच में सनसनीखेज खुलासा, बड़े पैमाने पर रद्द हो सकती है नियुक्ति✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस✦पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त

Bihar Election Counting 2025: बिहार विधानसभा चुनाव की मतगणना शुरू, सबसे पहले पोस्टल बैलेट की गिनती; उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला आज

Bihar Election Counting 2025: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 की मतगणना शुरू हो गई है। सुबह 8 बजे पोस्टल बैलेट और 8:30 बजे से ईवीएम गिनती के साथ 243 सीटों के वोटों की काउंटिंग कड़े सुरक्षा और पारदर्शिता के बीच जारी है।

Bihar Election Counting 2025
© Reporter
Mukesh Srivastava
3 मिनट

Bihar Election Counting 2025: बिहार विधानसभा चुनाव की मतगणना शुक्रवार, 14 नवंबर को सुबह 8:00 बजे से शुरू हो गई। सबसे पहले पोस्टल बैलेट की गिनती की जा रही है, जिसके आधे घंटे बाद यानी सुबह 8:30 बजे से ईवीएम वोटों की गिनती शुरू हो जाएगी। राज्य की सभी 243 विधानसभा सीटों के लगभग 5 करोड़ वोटों की गिनती 4372 काउंटिंग टेबलों पर की जाएगी।


चुनाव आयोग ने मतगणना को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। आयोग ने पारदर्शिता, सुरक्षा और दक्षता सुनिश्चित करने के लिए विस्तृत दिशानिर्देश जारी किए हैं। आयोग के अनुसार, पोस्टल बैलेट की गिनती रिटर्निंग ऑफिसर या असिस्टेंट रिटर्निंग ऑफिसर की उपस्थिति में उम्मीदवारों या उनके अधिकृत एजेंटों के सामने हो रही है।


हर विधानसभा क्षेत्र के लिए एक रिटर्निंग ऑफिसर और एक काउंटिंग ऑब्जर्वर की तैनाती की गई है, ताकि गिनती प्रक्रिया निष्पक्ष रहे। चुनाव परिणामों को राउंड-वाइज और विधानसभा-वार संकलित कर संबंधित आरओ द्वारा चुनाव आयोग के आधिकारिक पोर्टल पर अपलोड किया जाएगा। ईवीएम गिनती के दौरान हर कंट्रोल यूनिट को टेबल पर लाया जाएगा और एजेंटों को उसकी सील और सीरियल नंबर की जांच करने की अनुमति दी जाएगी।


यदि किसी बूथ में मतों की संख्या या रिकॉर्ड में असमानता पाई जाती है, तो उस बूथ की वीवीपैट पर्चियों की अनिवार्य गिनती की जाएगी। हर टेबल पर एक काउंटिंग सुपरवाइजर, एक असिस्टेंट और एक माइक्रो ऑब्जर्वर तैनात किए गए हैं। इसके अलावा, 18,000 से अधिक काउंटिंग एजेंट जो उम्मीदवारों की ओर से नियुक्त किए गए हैं वह मतगणना प्रक्रिया की निगरानी कर रहे हैं।


ईवीएम की गिनती पूरी होने के बाद, हर विधानसभा क्षेत्र में 5 मतदान केंद्रों का रैंडम चयन किया जाएगा, जहां वीवीपैट पर्चियों का मिलान ईवीएम परिणामों से किया जाएगा। यह कार्य उम्मीदवारों और उनके एजेंटों की मौजूदगी में किया जाएगा। बता दें कि बिहार विधानसभा चुनाव के लिए 6 और 11 नवंबर को दो चरणों में मतदान हुआ था। इस बार बिहार में मतदान का रिकॉर्ड टूटा, जहाँ दोनों चरणों को मिलाकर 67.13 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया था। 

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता