ब्रेकिंग
पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशपटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेश

Bihar Election 2025: ‘मैं महुआ सीट जीत रहा हूं, हम जश्न नहीं काम की तैयारी करते हैं’, तेज प्रताप यादव का दावा

Bihar Election 2025: बिहार चुनाव नतीजों से पहले जनशक्ति जनता दल के प्रमुख तेजप्रताप यादव ने महुआ सीट से अपनी जीत का दावा किया है। उन्होंने कहा कि वे एग्जिट पोल पर भरोसा नहीं करते और जनता ने उनके काम पर भरोसा जताया है।

Bihar Election 2025
© Google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के नतीजे 14 नवंबर को घोषित किए जाएंगे, लेकिन उससे पहले ही सभी दलों की ओर से जीत के दावे तेज हो गए हैं। जनशक्ति जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजप्रताप यादव ने भी अपनी जीत को लेकर पूरा भरोसा जताया है। तेजप्रताप यादव ने कहा कि मैं महुआ सीट जीत रहा हूं। हम जश्न की तैयारी नहीं करते, हम लोग काम की तैयारी करते हैं।


एग्जिट पोल के अनुमानों पर प्रतिक्रिया देते हुए उन्होंने कहा कि उन्हें इन सर्वेक्षणों पर भरोसा नहीं है। तेजप्रताप ने कहा कि मैं एग्जिट पोल पर विश्वास नहीं करता। अब देखते हैं 14 नवंबर को क्या होता है, लेकिन मैं महुआ से जीत रहा हूं।


बता दें कि इस बार तेजप्रताप यादव अपनी पार्टी जनशक्ति जनता दल के टिकट पर चुनाव मैदान में हैं। महुआ सीट पर उनका मुकाबला राष्ट्रीय जनता दल के उम्मीदवार मुकेश कुमार रोशन से है। वहीं, लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) ने संजय कुमार सिंह, जन सुराज पार्टी ने इंद्रजीत प्रधान और बहुजन समाज पार्टी ने रिमझिम देवी को उम्मीदवार बनाया है।


महुआ विधानसभा सीट पर पहले चरण के तहत 6 नवंबर को मतदान हुआ था। पहले फेज में 18 जिलों की 121 सीटों पर वोटिंग हुई, जबकि दूसरे चरण में 20 जिलों की 122 सीटों पर 11 नवंबर को मतदान संपन्न हुआ। सभी 243 सीटों के परिणाम 14 नवंबर को घोषित किए जाएंगे।


2020 विधानसभा चुनाव में इस सीट से आरजेडी के मुकेश कुमार रोशन विजयी हुए थे, जबकि 2015 में तेजप्रताप यादव ने यहां से जीत हासिल की थी। हालांकि, 2020 में तेजप्रताप ने महुआ की बजाय समस्तीपुर की हसनपुर विधानसभा सीट से चुनाव लड़ा था और वहां जीत दर्ज की थी।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता