ब्रेकिंग
दिलीप जायसवाल की कुर्सी पर निशांत कुमार ने कर लिया कब्जा: शपथ ग्रहण में दिखा दिलचस्प नज़ाराहलवाई की संदिग्ध मौत से सनसनी, परिजनों ने हत्या की जताई आशंका; थाना के सामने शव रखकर किया बवाल1st Bihar जो कहता है वही होता है...बाकी सब हैं पीछे-पीछे, निशांत की खबर पर 100 फीसदी लगी मुहर, बने पावर सेंटर बिहार कैबिनेट विस्तार: गांधी मैदान में 32 मंत्रियों ने ली शपथ, पीएम मोदी. शाह, राजनाथ सिंह, सीएम सम्राट और नीतीश कुमार समेत तमाम NDA नेता मौजूदसम्राट कैबिनेट में मंत्री बनने जा रहे निशांत कुमार, शपथ ग्रहण से पहले पिता नीतीश कुमार का लिया आशीर्वाददिलीप जायसवाल की कुर्सी पर निशांत कुमार ने कर लिया कब्जा: शपथ ग्रहण में दिखा दिलचस्प नज़ाराहलवाई की संदिग्ध मौत से सनसनी, परिजनों ने हत्या की जताई आशंका; थाना के सामने शव रखकर किया बवाल1st Bihar जो कहता है वही होता है...बाकी सब हैं पीछे-पीछे, निशांत की खबर पर 100 फीसदी लगी मुहर, बने पावर सेंटर बिहार कैबिनेट विस्तार: गांधी मैदान में 32 मंत्रियों ने ली शपथ, पीएम मोदी. शाह, राजनाथ सिंह, सीएम सम्राट और नीतीश कुमार समेत तमाम NDA नेता मौजूदसम्राट कैबिनेट में मंत्री बनने जा रहे निशांत कुमार, शपथ ग्रहण से पहले पिता नीतीश कुमार का लिया आशीर्वाद

Bihar Election Result 2025: आरजेडी की फजीहत के कौन हैं वह पांच फैक्टर? जिसने बिहार विधानसभा चुनाव में करा दी भारी दुर्गति

Bihar Election Result 2025: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में तेजस्वी यादव और महागठबंधन को बड़ा झटका लगा है. आरजेडी सिर्फ 33 सीटों पर आगे चल रही है जबकि एनडीए करीब 200 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है. जानिए.. आरजेडी के दुर्गति के पांच फैक्टर

Bihar Election Result 2025
© Google
Mukesh Srivastava
3 मिनट

Bihar Election Result 2025: बिहार विधानसभा चुनाव में सत्ता में वापसी की उम्मीद लगाए और शपथ ग्रहण की तारीख तक बताने वाले तेजस्वी यादव को तगड़ा झटका लगा है। अब तक के रुझानों में आरजेडी मात्र 36 सीटों पर आगे चल रही है, जो 2020 में मिली 78 सीटों की तुलना में आधे से भी कम है। उस चुनाव में आरजेडी सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी थी, लेकिन इस बार स्थिति पूरी तरह बदल गई है।


चुनाव आयोग के ताज़ा आंकड़ों के अनुसार, बीजेपी 87 और जेडीयू 75 सीटों पर आगे है। एनडीए की सहयोगी लोजपा (आर) 19 सीटों पर बढ़त बनाते हुए दिखाई दे रही है, जबकि हम (HAM) 4 सीटों पर आगे है। इस तरह एनडीए गठबंधन 200 सीटों के करीब पहुंचता दिख रहा है, वहीं महागठबंधन कुल मिलाकर 50 सीटों तक भी नहीं पहुंच पा रहा।


अगर ये रुझान नतीजों में बदलते हैं, तो आरजेडी का यह प्रदर्शन 2010 जैसा झटका साबित हो सकता है, जब जेडीयू की लहर में आरजेडी केवल 22 सीटों तक सिमट गई थी। इस लिहाज से देखें तो यह परिणाम तेजस्वी यादव के राजनीतिक करियर के लिए गंभीर झटका है। वहीं कांग्रेस के लिए भी स्थिति निराशाजनक है—राहुल गांधी ने प्रचार संभाला था, लेकिन पार्टी 62 सीटों पर लड़कर भी केवल 5 सीटों पर सिमटती दिख रही है।


आरजेडी की खराब स्थिति के पांच बड़े कारण

1. लालू यादव का प्रचार से दूर रहना

लालू यादव इस बार केवल बैकएंड से सक्रिय रहे और मैदान में नहीं उतरे। इससे उनके समर्थक निराश हुए। दूसरी ओर, विरोधी दलों ने ‘जंगलराज’ का मुद्दा उठाकर लालू फैक्टर को आरजेडी के नुकसान के रूप में इस्तेमाल किया।


2. तेज प्रताप का अलग मोर्चा

तेज प्रताप यादव ने अपनी अलग पार्टी बनाकर चुनाव लड़ा। वे स्वयं तो पीछे रहे, लेकिन कई सीटों पर उन्होंने आरजेडी को भी बड़ा नुकसान पहुँचाया। परिवार की कलह ने पार्टी की छवि पर नकारात्मक असर डाला, जैसा 2017 में यूपी में सपा के साथ हुआ था।


3. एनडीए का मजबूत समन्वय

एनडीए ने शुरू से ही समन्वित रणनीति अपनाई। समय पर सीट बंटवारा, एकजुट प्रचार और नीतीश कुमार व नरेंद्र मोदी का साझा मंच—इन सबने वोटरों का भरोसा बढ़ाया। इसके विपरीत महागठबंधन बिखरा और असंगठित नजर आया।


4. तेजस्वी के वादों पर नीतीश की योजनाएं भारी

तेजस्वी यादव ने हर परिवार में एक सरकारी नौकरी सहित कई बड़े वादे किए थे, लेकिन इन पर नीतीश कुमार की 10 हजार रुपये वाली स्कीम और अन्य लाभकारी योजनाएं भारी पड़ीं।


5. महागठबंधन में सीटों की खींचतान

महागठबंधन में आखिरी समय तक सीट बंटवारे को लेकर विवाद जारी रहा। करीब दर्जनभर सीटों पर ‘फ्रेंडली फाइट’ जैसी स्थिति बनी, जिसने गठबंधन को भारी नुकसान पहुँचाया।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता

संबंधित खबरें