ब्रेकिंग
Bihar News : SVU की रेड के बाद बिहार के इंजीनियर का पलटवार, बोले- 'कर्ज लेकर खरीदी संपत्तियां, एजेंसी के दावे गलत'Bihar News: दानापुर-जोगबनी वंदे भारत का नया ठहराव, पाटलिपुत्र स्टेशन पर रुकेगी ट्रेन; नोट कर लें टाइमिंगBihar News : WhatsApp चैट ने खोला सिपाही भर्ती का राज! पास कराने के नाम पर मोटी रकम का खेल; मुख्य सरगना अमित कुमार की तलाशBihar Police: महिला जवानों को मिलेंगे RAF-CRPF जैसे सुरक्षा उपकरण, पत्थरबाजी से एसिड अटैक तक बचावबिहार में दो नए औद्योगिक पार्क से बदलेगी औद्योगिक तस्वीर, 95 हजार से अधिक रोजगार का दावा; जानिए सम्राट सरकार का पूरा प्लानBihar News : SVU की रेड के बाद बिहार के इंजीनियर का पलटवार, बोले- 'कर्ज लेकर खरीदी संपत्तियां, एजेंसी के दावे गलत'Bihar News: दानापुर-जोगबनी वंदे भारत का नया ठहराव, पाटलिपुत्र स्टेशन पर रुकेगी ट्रेन; नोट कर लें टाइमिंगBihar News : WhatsApp चैट ने खोला सिपाही भर्ती का राज! पास कराने के नाम पर मोटी रकम का खेल; मुख्य सरगना अमित कुमार की तलाशBihar Police: महिला जवानों को मिलेंगे RAF-CRPF जैसे सुरक्षा उपकरण, पत्थरबाजी से एसिड अटैक तक बचावबिहार में दो नए औद्योगिक पार्क से बदलेगी औद्योगिक तस्वीर, 95 हजार से अधिक रोजगार का दावा; जानिए सम्राट सरकार का पूरा प्लान

Bihar Crime News: पिकनिक मनाने गए युवक की बीच सड़क पर पीट-पीटकर हत्या, नाराज ग्रामीणों ने SH को किया जाम

Bihar Crime News: वैशाली में पिकनिक मनाने आए युवक लालबहादुर राम की स्थानीय युवकों द्वारा पीट-पीटकर हत्या, नाराज लोगों ने लालगंज-मुजफ्फरपुर मार्ग जाम किया, पुलिस ने तीन आरोपियों को हिरासत में लिया और सीसीटीवी जांच शुरू की।

Bihar Crime News
© Reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Crime News: वैशाली एक सनसनीखेज खबर से सामने आई है। नए साल के उत्साह के बीच छपरा से पिकनिक मनाने आए युवक को स्थानीय युवकों ने घेरकर पीट-पीटकर मार डाला। यह घटना लोगों में गुस्सा भड़क गई और उन्होंने शव के साथ लालगंज-मुजफ्फरपुर मार्ग को जाम कर दिया, जिससे घंटों आवागमन बाधित रहा। हालांकि मौके पर पहुंचे लालगंज एसडीपीओ ने लोगों को समझा-बुझाकर शांत कराया।


जानकारी के अनुसार, छपरा के भेल्दी निवासी लालबहादुर राम अपने कुछ दोस्तों के साथ पिकनिक मनाने वैशाली आए थे। इसी दौरान स्थानीय युवकों की बाइक लालबहादुर के पैर के पास से टकरा गई। इस बात पर विवाद हुआ, जो शुरू में शांत हो गया। लेकिन बाद में लगभग एक दर्जन युवकों ने लालबहादुर को घेर लिया और जमकर पीटा। इस हमले में लालबहादुर के दोस्त भी घायल हुए।


घायल लालबहादुर को आनन-फानन में सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में नाराजगी और रोष फैल गया। लालगंज एसडीपीओ ने बताया कि पुलिस ने शक के आधार पर तीन युवकों को हिरासत में लिया है और उनसे पूछताछ जारी है। घटनास्थल पर लगे सीसीटीवी फुटेज की जांच कर अन्य आरोपियों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। 

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता