ब्रेकिंग
बिहार में बाढ़ के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दान किया एक महीने का वेतन, राहत कोष में दिए 2.70 लाखबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत मेंअनंत सिंह-नीरज कुमार विवाद के बीच नीतीश-ललन सिंह की मुलाकात, JDU में हलचल तेजगया सिविल कोर्ट के पास अधिवक्ताओं ने सड़क जाम कर किया विरोध-प्रदर्शन, पुलिस पर लगाया गंभीर आरोपकमला नदी में प्लास्टिक से लिपटा मिला अधेड़ का शव, हाथ-पैर बंधे होने की आशंका; पहचान में जुटी पुलिसबिहार में बाढ़ के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दान किया एक महीने का वेतन, राहत कोष में दिए 2.70 लाखबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत मेंअनंत सिंह-नीरज कुमार विवाद के बीच नीतीश-ललन सिंह की मुलाकात, JDU में हलचल तेजगया सिविल कोर्ट के पास अधिवक्ताओं ने सड़क जाम कर किया विरोध-प्रदर्शन, पुलिस पर लगाया गंभीर आरोपकमला नदी में प्लास्टिक से लिपटा मिला अधेड़ का शव, हाथ-पैर बंधे होने की आशंका; पहचान में जुटी पुलिस

Bihar Election 2025: आप भी मोबाइल लेकर जा रहे हैं बूथ पर, तो जरुर करें यह काम; मिल रही है यह सुविधाएं

Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के पहले चरण के मतदान के दौरान मतदाताओं के लिए कई महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। मतदान केंद्र पर मोबाइल फोन और इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों को लेकर विशेष पाबंदी है।

Bihar Election 2025
बिहार चुनाव 2025
© GOOGLE
PRIYA DWIVEDI
2 मिनट

Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के पहले चरण के मतदान के दौरान मतदाताओं के लिए कई महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। मतदान केंद्र पर मोबाइल फोन और इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों को लेकर विशेष पाबंदी है। मतदाता अपने मोबाइल, कैमरा, ब्लूटूथ डिवाइस या अन्य इलेक्ट्रॉनिक सामान मतदान केंद्र में जमा कर सकते हैं। इसके लिए प्रत्येक मतदान केंद्र पर एक सुरक्षित बॉक्स की व्यवस्था की गई है, जहां चुनाव आयोग के निर्देशानुसार इन उपकरणों को सुरक्षित रखा जाएगा।


मतदाताओं के लिए निजी वाहन से मतदान केंद्र तक आने की अनुमति है, लेकिन पार्किंग और सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए, केवल निर्धारित पार्किंग क्षेत्र में ही वाहन खड़ा किया जा सकता है। चुनाव आयोग ने सभी जिलों में मतदाता हेल्पडेस्क और बीएलओ (ब्लॉक लेवल ऑफिसर) की तैनाती की है। प्रत्येक मतदान केंद्र भवन में यह हेल्पडेस्क मौजूद रहेगा, जहां मतदाता अपनी शंकाओं और समस्याओं का समाधान कर सकते हैं।


राजनीतिक दलों द्वारा मतदान केंद्र के बाहर 100 मीटर की दूरी पर मतदाता पर्ची वितरण शिविर लगाया जा सकता है। इन शिविरों में मतदाता पर्चियों और चुनावी जानकारी का वितरण किया जाता है, लेकिन मतदान केंद्र के अंदर किसी भी तरह का प्रचार या राजनीतिक गतिविधि निषिद्ध है।


चुनाव आयोग ने यह भी स्पष्ट किया है कि मतदाता शांतिपूर्ण और स्वतंत्र तरीके से अपने मताधिकार का प्रयोग करें। किसी भी तरह की गड़बड़ी, भय या दबाव की स्थिति में मतदाता तुरंत हेल्पडेस्क, कंट्रोल रूम या डायल 112 के माध्यम से शिकायत दर्ज करा सकते हैं। पहले चरण में बिहार के 18 जिलों की 121 विधानसभा सीटों पर मतदान जारी है, जिसमें लगभग 3.75 करोड़ मतदाता अपने वोट डालेंगे।