ब्रेकिंग
तीन महीने से नहीं मिला वेतन, अचानक सदर अस्पताल के सुरक्षा गार्डों ने छोड़ी ड्यूटी; आश्वासन के बाद काम पर लौटेPatna PhD Protest : 19 दिन से अनशन, अब लोकभवन की ओर कूच! बैरिकेडिंग पर चढ़े PhD होल्डर्स,MLC चुनाव में बिगाड़ेंगे खेल बिहार में प्रमोशन घोटाला ! जांच में धरा गए DEO और RDDE, शिक्षा विभाग के दोनों अफसरों की प्रोन्नति रद्द, जानें पूरा मामला... बिहार में उफान पर नदियां: पटना से भागलपुर तक गंगा का जलस्तर बढ़ा, कई जिलों पर खतरा मंडराया; अलर्ट मोड में सरकारबिहार में 2030 तक 13 एयरपोर्ट से उड़ानें, दिल्ली-मुंबई के लिए सीधी फ्लाइट; इन शहरों को मिलेगी कनेक्टिविटीतीन महीने से नहीं मिला वेतन, अचानक सदर अस्पताल के सुरक्षा गार्डों ने छोड़ी ड्यूटी; आश्वासन के बाद काम पर लौटेPatna PhD Protest : 19 दिन से अनशन, अब लोकभवन की ओर कूच! बैरिकेडिंग पर चढ़े PhD होल्डर्स,MLC चुनाव में बिगाड़ेंगे खेल बिहार में प्रमोशन घोटाला ! जांच में धरा गए DEO और RDDE, शिक्षा विभाग के दोनों अफसरों की प्रोन्नति रद्द, जानें पूरा मामला... बिहार में उफान पर नदियां: पटना से भागलपुर तक गंगा का जलस्तर बढ़ा, कई जिलों पर खतरा मंडराया; अलर्ट मोड में सरकारबिहार में 2030 तक 13 एयरपोर्ट से उड़ानें, दिल्ली-मुंबई के लिए सीधी फ्लाइट; इन शहरों को मिलेगी कनेक्टिविटी

पूर्व डिप्टी सीएम सुशील कुमार मोदी की जयंती पर भव्य समारोह का होगा आयोजन, सीएम नीतीश कुमार होंगे शामिल

पूर्व उपमुख्यमंत्री स्व. सुशील कुमार मोदी की जयंती 5 जनवरी 2026 को पटना में राज्य स्तरीय भव्य समारोह के रूप में मनाई जाएगी। कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार करेंगे, जिसमें कई केंद्रीय मंत्री, उपमुख्यमंत्री और विशिष्ट अतिथि शामिल होंगे।

Bihar News
© Reporter
Mukesh Srivastava
3 मिनट

Bihar News: सुशील कुमार मोदी स्मृति शोध संस्थान द्वारा आज पटना में एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। प्रेस को संबोधित करते हुए संस्थान के अध्यक्ष एवं कुम्हरार विधानसभा क्षेत्र के विधायक संजय गुप्ता ने जानकारी दी कि आगामी 5 जनवरी 2026 को बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री एवं वरिष्ठ राजनेता स्व. सुशील कुमार मोदी की जयंती के अवसर पर एक भव्य समारोह का आयोजन किया जा रहा है।


समारोह का उद्घाटन मुख्य अतिथि के रूप में बिहार के माननीय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी द्वारा किया जाएगा। विशिष्ट अतिथि के रूप में बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, विजय कुमार सिन्हा एवं भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री विनोद तावड़े, केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह, जीतन राम मांझी, चिराग़ पासवान, प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी, एनडीए के केंद्रीय एवं राज्य के मंत्री, सांसद, विधायक, विधान पार्षद, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी सहित पद्मश्री, उद्योग जगत, धार्मिक एवं सामाजिक संगठन के विशिष्ट जनों की उपस्थिति रहेगी। 


प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए संजय गुप्ता ने कहा कि स्व. सुशील कुमार मोदी केवल एक कुशल राजनेता ही नहीं, बल्कि आधुनिक बिहार के आर्थिक, नीतिगत एवं संगठनात्मक पुनर्गठन के प्रमुख वास्तुकार थे। बिहार को ‘बीमारू’ राज्य की छवि से बाहर निकालकर विकास की मुख्यधारा में स्थापित करने, जीएसटी (GST) जैसे जटिल आर्थिक सुधारों में बिहार का सशक्त नेतृत्व करने तथा शासन व्यवस्था में पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करने में उनका योगदान ऐतिहासिक और अविस्मरणीय रहा है। यह समारोह उनके ‘विकसित बिहार’ के स्वप्न को साकार करने की भावना को समर्पित होगा।


उन्होंने आगे कहा कि सुशील कुमार मोदी सदैव बौद्धिक विमर्श, शोध एवं नीति आधारित विकास के प्रबल समर्थक रहे। इसी वैचारिक विरासत को आगे बढ़ाते हुए, इस वर्ष के समारोह में बिहार के प्रमुख शोधकर्ताओं (Researchers) एवं सामाजिक क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य कर रही चुनिंदा संस्थाओं को उनकी विशिष्ट सेवाओं के लिए सम्मानित किया जाएगा। वहीं पूरे प्रदेश में पूर्व संध्या पर और 7 से 9 जनवरी 26 तक वृक्षारोपण,रक्तदान,कम्बल वितरण,दिव्यांगों के बीच कृत्रिम अंग वितरण ,चश्मा वितरण ,नेत्रहीन विद्यालयों में वस्त्र एवं भोजन वितरण सहित कई सेवा कार्यों के माध्यम से उन्हें नमन किया जाएगा।


यह आयोजन न केवल सुशील कुमार मोदी के अतुलनीय योगदान को स्मरण करने का अवसर होगा, बल्कि बिहार के नीतिगत विकास, सुशासन एवं सामाजिक समरसता के प्रति उनकी दूरदर्शी सोच को आगे बढ़ाने का एक सशक्त मंच भी सिद्ध होगा।


5 जनवरी 2026, सुबह 11:00 बजे स श्री कृष्ण मेमोरियल हॉल, पटना में भव्य जयंती समारोह के पूर्व राजकीय कार्यक्रम के माध्यम से उनके आदमकद प्रतिमा का भी अनावरण मा मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी के द्वारा होगा। इस अवसर पर संस्थान के संरक्षक पदमश्री डॉ विमल जैन, प्रख्यात समाजसेवी मां ब्लड बैंक के संस्थापक मुकेश हिसारिया, सामाजिक कार्यकर्ता राहुल शर्मा जी उपस्थित रहे।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता