ब्रेकिंग
Bihar Politics : रिजर्वेशन पर आमने-सामने दो बड़े दलित नेता! चिराग के बयान के बाद संतोष मांझी की हुंकार—आरक्षण की समीक्षा का अर्थ खत्म करना नहींनेपाल में बाढ़ से तबाही: भारत ने बढ़ाए मदद के हाथ, पीएम बालेन साह ने जताया आभारBihar News : नेपाल की आपदा के बाद बिहार में हालात सामान्य, सीएम सम्राट बोले- धीरे-धीरे कम हो रहा खतराBihar News : नेपाल के सैलाब से बिहार में बढ़ी टेंशन! CM सम्राट ने बगहा-वाल्मीकिनगर समेत सीमावर्ती इलाकों का किया हवाई सर्वेक्षणPatna News : पटना में 60 साल पुरानी लीज खत्म! 432 एकड़ जमीन होगी फ्री-होल्ड, हजारों लोगों को मिलेगा मालिकाना हक?Bihar Politics : रिजर्वेशन पर आमने-सामने दो बड़े दलित नेता! चिराग के बयान के बाद संतोष मांझी की हुंकार—आरक्षण की समीक्षा का अर्थ खत्म करना नहींनेपाल में बाढ़ से तबाही: भारत ने बढ़ाए मदद के हाथ, पीएम बालेन साह ने जताया आभारBihar News : नेपाल की आपदा के बाद बिहार में हालात सामान्य, सीएम सम्राट बोले- धीरे-धीरे कम हो रहा खतराBihar News : नेपाल के सैलाब से बिहार में बढ़ी टेंशन! CM सम्राट ने बगहा-वाल्मीकिनगर समेत सीमावर्ती इलाकों का किया हवाई सर्वेक्षणPatna News : पटना में 60 साल पुरानी लीज खत्म! 432 एकड़ जमीन होगी फ्री-होल्ड, हजारों लोगों को मिलेगा मालिकाना हक?

Bihar Election 2025: वोटिंग से इतने दिन पहले मिलेगी पर्ची, सभी बूथों पर होगी वेबकास्टिंग; निर्वाचन आयोग ने दी सख्त हिदायत

Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 की तैयारियां अंतिम चरण में हैं। मतदाताओं की सुविधा और चुनाव की पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए निर्वाचन आयोग ने कई महत्वपूर्ण निर्देश जारी किए हैं।

Bihar Election 2025
बिहार चुनाव 2025
© GOOGLE
PRIYA DWIVEDI
3 मिनट

Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 की तैयारियां अंतिम चरण में हैं। मतदाताओं की सुविधा और चुनाव की पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए निर्वाचन आयोग ने कई महत्वपूर्ण निर्देश जारी किए हैं। अब मतदाताओं को मतदान के कम से कम पांच दिन पहले मतदाता पर्ची उपलब्ध कराई जाएगी। इसके साथ ही, इस बार राज्य के सभी मतदान केंद्रों पर वेबकास्टिंग की व्यवस्था की जाएगी ताकि मतदान प्रक्रिया की रीयल-टाइम निगरानी हो सके।


मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी विनोद सिंह गुंजियाल ने मंगलवार को प्रथम चरण के जिलों की चुनावी तैयारियों की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से समीक्षा की। उन्होंने सभी जिलाधिकारियों (DMs) को निर्देश दिया कि वे वेबकास्टिंग के बेहतर समन्वय के लिए “वन पॉइंट कम्यूनिकेशन प्लान” तैयार करें। इस प्लान में प्रत्येक मतदान केंद्र के बीएलओ, स्कूल शिक्षक और सेक्टर पदाधिकारी के संपर्क नंबर शामिल होंगे ताकि किसी भी समस्या का तुरंत समाधान किया जा सके।


उन्होंने स्पष्ट किया कि मतदान के बाद राजनीतिक दलों के एजेंटों को फॉर्म 17C की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए। साथ ही, उन मतदाताओं की सूची भी तैयार की जाए जिन तक मतदाता पर्ची नहीं पहुंच पाई हो, ताकि वे मतदान से वंचित न रह जाएं।


मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने निर्देश दिया कि फॉर्म 12D (होम वोटिंग) और पोस्टल बैलेट से जुड़ी सभी तैयारियां पूरी कर ली जाएं। साथ ही सभी पोलिंग स्टेशनों पर साइनेज बोर्ड और दिशासूचक संकेतक लगाने का काम शत-प्रतिशत पूरा किया जाए। उन्होंने कहा कि नए या स्थानांतरित मतदान केंद्रों के बारे में स्थानीय स्तर पर व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाए ताकि मतदाता भ्रमित न हों। सोशल मीडिया पर गलत सूचनाओं और अफवाहों को लेकर भी उन्होंने सख्ती दिखाई। विनोद सिंह गुंजियाल ने सभी जिलों को निर्देश दिया कि भ्रामक सूचनाएं फैलाने वाले इन्फ्लुएंसर या अन्य तत्वों की पहचान कर उनके खिलाफ कार्रवाई की जाए।


चुनाव प्रक्रिया को तकनीकी रूप से मजबूत बनाने के लिए बुधवार को पटना जिले में भारत निर्वाचन आयोग (ECI) के सभी मोबाइल ऐप्स का पहला रिहर्सल किया जाएगा। इस दौरान ईसीआईनेट, cVIGIL, ENCORE और PRO App का फील्ड ट्रायल किया जाएगा।


डीएम ने जिले के सभी विधानसभा क्षेत्रों के बीएलओ को निर्देश दिया है कि वे सुबह 8 बजे तक अपने मतदान केंद्र पर उपस्थित रहें। ट्रायल के दौरान प्रो ऐप की फील्ड टेस्टिंग की जाएगी, जिसके जरिए मतदान के दिन की रियल-टाइम रिपोर्टिंग की जा सकेगी। समीक्षा बैठक के दौरान डीएम ने सभी 21 कोषांगों के वरीय नोडल पदाधिकारियों, नोडल पदाधिकारियों और 14 निर्वाची पदाधिकारियों को भी चुनावी तैयारियों को अंतिम रूप देने का निर्देश दिया।