ब्रेकिंग
बगहा में गोलगप्पे खाने से दर्जनों लोग बीमार, 8 अस्पताल में भर्ती, फूड पॉइजनिंग के लक्षणमुजफ्फरपुर राष्ट्रीय लोक अदालत में 20,872 मामलों का निपटारा, 80 करोड़ से ज्यादा की राशि की वसूलीललन सिंह के नाम और फर्जी हस्ताक्षर से भेजा गया पत्र, केंद्रीय मंत्री ने की FIR और सख्त कार्रवाई की मांग पटना में बनने वाले मोदी मंदिर में 4 द्वारपालों की लगेंगी मूर्तियां, शाह-योगी-चिराग और सम्राट की भी चांदी की प्रतिमा!20 बिल्लियों की हत्या से मचा हड़कंप, ‘कैट किलर’ शिवा को पुलिस ने दबोचा बगहा में गोलगप्पे खाने से दर्जनों लोग बीमार, 8 अस्पताल में भर्ती, फूड पॉइजनिंग के लक्षणमुजफ्फरपुर राष्ट्रीय लोक अदालत में 20,872 मामलों का निपटारा, 80 करोड़ से ज्यादा की राशि की वसूलीललन सिंह के नाम और फर्जी हस्ताक्षर से भेजा गया पत्र, केंद्रीय मंत्री ने की FIR और सख्त कार्रवाई की मांग पटना में बनने वाले मोदी मंदिर में 4 द्वारपालों की लगेंगी मूर्तियां, शाह-योगी-चिराग और सम्राट की भी चांदी की प्रतिमा!20 बिल्लियों की हत्या से मचा हड़कंप, ‘कैट किलर’ शिवा को पुलिस ने दबोचा

Bihar Assembly Election 2025: पवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह ने विधानसभा चुनाव लड़ने का किया ऐलान,बोलीं..कई दलों से चल रही बातचीत

भोजपुरी सिनेमा के पावर स्टार पवन सिंह की पत्नी अब 2025 में होने वाले बिहार विधानसभा चुनाव लड़ेंगी। क्षेत्र भ्रमण के दौरान ज्योति सिंह ने इस बात का ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि वो कहां से चुनाव लड़ेंगी यह पार्टी तय करेगी। कई दलों से बातचीत चल रही है।

BIHAR POLITICS
चुनाव लड़ेंगी ज्योति सिंह
© GOOGLE
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

Bihar Assembly Election 2025: भोजपुरी फिल्मों के पावर स्टार पवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह ने बिहार विधानसभा चुनाव लड़ने का ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि 2025 के विधानसभा चुनाव में वो जरूर उतरेंगी। हालांकि वो किस सीट से चुनाव लड़ेगी इसका खुलासा उन्होंने अभी नहीं किया है। 


लेकिन डेहरी और काराकाट विधानसभा क्षेत्र में वो लगातार भ्रमण कर रही है। इसी क्रम में रोहतास के सूर्यपुरा में मीडिया से बातचीत करते हुए ज्योति सिंह ने कहा कि वह कहां से चुनाव लड़ेंगी यह पार्टी तय करेगी। कई राजनीतिक दलों से उनकी बातचीत चल रही है। 


समय के अभाव के कारण वो पटना नहीं जा पा रही है। जैसे ही किसी पार्टी से उनकी मीटिंग होगी वैसे ही वो अपनी सीट का ऐलान करेगी। दरअसल भोजपुरी फिल्म के सुपर स्टार पवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह रोहतास में एक निजी स्कूल के उद्घाटन समारोह में शामिल होने आई थी। इससे पहले वो सूर्यपुरा के बंगला चौक पर रुकी थी जहां युवा समर्थकों ने उनका जोरदार स्वागत किया था। इसी दौरान ज्योति सिंह ने यह बातें कही। 

टैग्स