ब्रेकिंग
समस्तीपुर में पुलिस का हाफ एनकाउंटर: कुख्यात मनीष सिंह के पैर में लगी गोली✦60 घंटे की मतगणना के बाद अनिल कुमार झा की जीत का ऐलान, BJP के सर्वेश कुमार को 4,010 वोटों से हराया✦JDU प्रत्याशी को हराने वाले ब्रजवासी पहुंच गए CM हाउस, मुख्यमंत्री से की मुलाकात✦ मॉडल स्कूलों में पुलिस के ठहरने और परीक्षा केंद्र बनाने से बचें, शिक्षा विभाग ने सभी डीएम को दिया निर्देश✦दरभंगा चुनाव में हार के बाद भी चर्चा में सर्वेश कुमार, RJD के अनिल कुमार झा को गले लगाकर दी बधाई✦समस्तीपुर में पुलिस का हाफ एनकाउंटर: कुख्यात मनीष सिंह के पैर में लगी गोली✦60 घंटे की मतगणना के बाद अनिल कुमार झा की जीत का ऐलान, BJP के सर्वेश कुमार को 4,010 वोटों से हराया✦JDU प्रत्याशी को हराने वाले ब्रजवासी पहुंच गए CM हाउस, मुख्यमंत्री से की मुलाकात✦ मॉडल स्कूलों में पुलिस के ठहरने और परीक्षा केंद्र बनाने से बचें, शिक्षा विभाग ने सभी डीएम को दिया निर्देश✦दरभंगा चुनाव में हार के बाद भी चर्चा में सर्वेश कुमार, RJD के अनिल कुमार झा को गले लगाकर दी बधाई

Bihar Assembly Election 2025: बिहार में सभी 243 सीटों पर अकेले चुनाव लड़ेगी मायावती की बहुजन समाज पार्टी, पदाधिकारियों की बैठक के बाद हुआ ऐलान

दिल्ली में पूर्ण बहुमत से BJP की सरकार बनने जा रही है। दिल्ली के नतीजे सामने आते ही अब बिहार में चुनाव की तैयारी शुरू हो गयी है। मायावती की पार्टी बहुजन समाज पार्टी बिहार में अकेले चुनाव लड़ने की घोषणा कर दी है। अब किसी के साथ BSP का गठबंधन नहीं होगा

BIHAR
बिहार में अकेले लड़ेगी चुनाव
© GOOGLE
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

Bihar Bidhansabha Chunav 2025: दिल्ली विधानसभा चुनाव के नतीजे सामने आने के बाद अब राजनीतिक पार्टियां बिहार विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुट गयी है। दिल्ली के बाद अब बिहार में विधानसभा चुनाव होगा। मायावती की बहुजन समाज पार्टी चुनाव की तैयारी में जुट गयी है। 


बहुजन समाज पार्टी ने ऐलान किया है कि वो 2025 का बिहार विधानसभा चुनाव वो अकेले लड़ेगी। बिहार में किसी भी पार्टी से गठबंधन नहीं होगा। बिहार के सभी 243 सीटों पर बसपा अपना उम्मीदवार उतारेगी। इसकी तैयारी अभी से ही शुरू कर दी गयी है। 


आगामी चुनाव को लेकर बसपा के पार्टी दफ्तर में पदाधिकारियों की बैठक हुई। जिसमें विधानसभा चुनाव को लेकर विस्तृत चर्चा हुई। बैठक में यह निर्णय लिया गया कि सभी सीटों पर पार्टी अपना उम्मीदवार उतारेगी किसी भी पार्टी के साथ कोई समझौता नहीं होगा।


बहुजन समाज पार्टी अकेले बिहार में विधानसभा चुनाव लड़ेगी। पार्टी के नेता अब यह दावा कर रहे हैं कि बिहार में BSP की सरकार बनेगी। क्योंकि बिहार की जनता एनडीए से ऊब चुकी है अब नए विकल्प की तलाश की जा रही है। 

टैग्स