ब्रेकिंग
मोतिहारी इंजीनियरिंग कॉलेज में सीनियर-जूनियर के बीच जमकर मारपीट, पटाखा फोड़ने को लेकर हुआ विवाद, पुलिस ने संभाला मोर्चा✦बिहार के दो नए एयरपोर्ट बदलेंगे हवाई सफर की तस्वीर, बड़े विमानों की मरम्मत से पायलट ट्रेनिंग तक की होगी सुविधा✦बीमार मां के पास बैठकर अर्जुन मुंडा ने बजाई बांसुरी, वीडियो देखकर भावुक हुए लोग✦Bihar School News: बिहार के सरकारी स्कूलों का बदलेगा पूरा लुक, गुलाबी-ग्रे रंग से चमकेंगे भवन; जानिए किस दिन तक का है डेडलाइन✦मोतिहारी में 60 लाख का वेतन घोटाला, ACS सी.के. अनिल एक्शन में...खुद उतरे मैदान में, क्या मेकर-अप्रूवर और बड़े अफसरों को बचाया जा रहा था? ✦मोतिहारी इंजीनियरिंग कॉलेज में सीनियर-जूनियर के बीच जमकर मारपीट, पटाखा फोड़ने को लेकर हुआ विवाद, पुलिस ने संभाला मोर्चा✦बिहार के दो नए एयरपोर्ट बदलेंगे हवाई सफर की तस्वीर, बड़े विमानों की मरम्मत से पायलट ट्रेनिंग तक की होगी सुविधा✦बीमार मां के पास बैठकर अर्जुन मुंडा ने बजाई बांसुरी, वीडियो देखकर भावुक हुए लोग✦Bihar School News: बिहार के सरकारी स्कूलों का बदलेगा पूरा लुक, गुलाबी-ग्रे रंग से चमकेंगे भवन; जानिए किस दिन तक का है डेडलाइन✦मोतिहारी में 60 लाख का वेतन घोटाला, ACS सी.के. अनिल एक्शन में...खुद उतरे मैदान में, क्या मेकर-अप्रूवर और बड़े अफसरों को बचाया जा रहा था?

भीषण गर्मी के बीच बिहार की आठ सीटों पर वोटिंग कल, डॉक्टरों ने दी यह सलाह, जानिए.. कैसी है तैयारी

PATNA: कल यानी एक जून को लोकसभा चुनाव के सातवें चरण की वोटिंग होनी है। भीषण गर्मी के बीच अंतिम चरण की वोटिंग जिला प्रशासन के लिए किसी बड़ी चुनौती से कम नहीं है। भीषण गर्मी को देखते

भीषण गर्मी के बीच बिहार की आठ सीटों पर वोटिंग कल, डॉक्टरों ने दी यह सलाह, जानिए.. कैसी है तैयारी
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA: कल यानी एक जून को लोकसभा चुनाव के सातवें चरण की वोटिंग होनी है। भीषण गर्मी के बीच अंतिम चरण की वोटिंग जिला प्रशासन के लिए किसी बड़ी चुनौती से कम नहीं है। भीषण गर्मी को देखते हुए मतदान केंद्रों पर मतदाताओं के लिए तमाम तरह की तैयारियां की गई हैं।


पटना के डीएम और निर्वाची पदाधिकारी शीर्षत कपिल अशोक ने मतदाताओं से अपील की है कि वह फूल शर्ट और गमछा बांधकर ही घर से बाहर निकलें। पूरी व्यवस्था की गई है कि मतदाताओं को किसी तरह की कोई परेशानी न हो। धूप में माथे पर टोपी पहने रखें और पानी पीते रहें। सभी पोलिंग बूथों पर मेडिकल कीट उपलब्ध है। एम्बुलेंस की भी व्यवस्था की गई है।


वहीं आईजीआईएमएस के अधीक्षक मनीष मंडल ने मतदाताओ को सलाह दी है कि वह संतुलित मात्रा में पानी पीकर ही घर से बाहर निकलें। बीपी और सुगर की नियमित दवा लें। एसी से निकलने पर पहले तापमान को सामान्य कर लें इसके बाद ही घर से बाहर निकलें। पूरा बदन ढंक कर ही घर से निकलें। उन्होंने सलाह की है कि मतदाता सुबह सात बजे से 11 बजे और शाम में 4 से 6 बजे के बीच मतदान करने जाएं।