ब्रेकिंग
पटना नगर निगम टेंडर घोटाला: आज ED के सामने पेश हो सकते हैं IAS आनंद किशोर, 25 लाख रुपये पहुंचाने से लेकर निजी आवास पर काम कराने तक पूछे जाएंगे सवाल✦IPL 2027: किसी ने 12 तो किसी ने 13 खिलाड़ियों को किया बाहर, धोनी के संन्यास समेत 10 टीमों के बड़े फैसले जानिए ✦Bihar News : बिहार में डिजिटल हाजिरी का भी नहीं दिख रहा डर! हर दिन 25 हजार शिक्षक स्कूल से गायब, मनमानी पर शिक्षा विभाग सख्त✦Bihar News : बिहार में अब बनेंगी 100 मंजिला इमारतें! नए बिल्डिंग नियम लागू, पटना समेत इन शहरों में बदल जाएगी रियल एस्टेट की तस्वीर✦जहानाबाद में 132 केवी हाईटेंशन टावर पर चढ़ा नशे में धुत युवक, बिजली सप्लाई बंद कर बचाई जान✦पटना नगर निगम टेंडर घोटाला: आज ED के सामने पेश हो सकते हैं IAS आनंद किशोर, 25 लाख रुपये पहुंचाने से लेकर निजी आवास पर काम कराने तक पूछे जाएंगे सवाल✦IPL 2027: किसी ने 12 तो किसी ने 13 खिलाड़ियों को किया बाहर, धोनी के संन्यास समेत 10 टीमों के बड़े फैसले जानिए ✦Bihar News : बिहार में डिजिटल हाजिरी का भी नहीं दिख रहा डर! हर दिन 25 हजार शिक्षक स्कूल से गायब, मनमानी पर शिक्षा विभाग सख्त✦Bihar News : बिहार में अब बनेंगी 100 मंजिला इमारतें! नए बिल्डिंग नियम लागू, पटना समेत इन शहरों में बदल जाएगी रियल एस्टेट की तस्वीर✦जहानाबाद में 132 केवी हाईटेंशन टावर पर चढ़ा नशे में धुत युवक, बिजली सप्लाई बंद कर बचाई जान

'भारत माता की जय' कांग्रेस MLA ने नारा लगाने के लिए खड़गे से मांगी इजाजत, मच गया हंगामा

DESK : कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की रैली आयोजित की गई थी। जहां एक रोचक वाकया देखने को मिला है। इस रैली के दौरान एक कांग्रेस विधायक ने 'भारत माता की जय' के नारे लगा

'भारत माता की जय'  कांग्रेस MLA ने  नारा लगाने के लिए खड़गे से मांगी इजाजत, मच गया हंगामा
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

DESK : कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की रैली आयोजित की गई थी। जहां एक रोचक वाकया देखने को मिला है। इस रैली के दौरान एक कांग्रेस विधायक ने 'भारत माता की जय' के नारे लगाने के लिए खरगे से इजाजत मांगी। इस घटना के बाद सियासी हंगामा खड़ा हो गया है। इस वीडियो सोशल मीडिया में जमकर  वायरल हो रहा है। इसके बाद इसको लेकर बीजेपी ने बिना देरी किए कांग्रेस पर हमला बोला है।


दरअसल, कांग्रेस विधायक भीड़ को संबोधित करते हुए कहा, "मुझे उम्मीद है कि खरगे साहब इसे गलत नहीं समझेंगे। मैं 'भारत माता की जय' कहूंगा और आप सभी को मेरे पीछे कसकर इसे दोहराना होगा"। उसके भाजपा नेता ने इस घटना पर निराशा व्यक्त की है। उन्होंने इस घटना को कांग्रेस के भीतर सांस्कृतिक विभाजन करार दिया है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि देशभक्ति व्यक्त करने और "भारत माता" की प्रशंसा करने को कांग्रेस के भीतर अपराधबोध और स्पष्टीकरण का सामना करना पड़ता है। उन्होंने दावा किया कि भाजपा राष्ट्रवादी आदर्शों के प्रति अटूट प्रतिबद्ध है।


भाजपा नेता ने कहा कि, यह  बहुत दुर्भाग्यपूर्ण और निराशाजनक है कि लक्ष्मण सावदी जैसे वरिष्ठ नेता कांग्रेस के मंच पर अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के सामने खुले तौर पर 'भारत माता की जय' का नारा लगाने से हिचकिचाते हैं। क्या यह बहुत दयनीय और खतरनाक नहीं है? अपनी देशभक्ति व्यक्त करने और भारत माता की प्रशंसा करने की कोशिश करने वाला एक कांग्रेस नेता दोषी महसूस करता है। इसलिए वह पार्टी प्रमुख को नारा लगाने के बारे में अपना रुख स्पष्ट करना चाहता है।''


उधर, इस मामले में कर्नाटक में नेता प्रतिपक्ष आर अशोक ने भी इसकी आलोचना की है। उन्होंने दावा किया कि उनकी हिचकिचाहट प्रियांक खरगे को 'पाकिस्तान जिंदाबाद' के नारे लगाने वालों की वकालत करते हुए देखने से उपजी है। आज की घटना इस बात को साबित करती है कि कांग्रेस की देशभक्ति साबित करने की सावदी की कोशिश एक बहुत ही निरर्थक प्रयास है। इस मामले में भाजपा से कांग्रेस की तुलना भाजपा से नहीं की जा सकती है।