ब्रेकिंग
नीरज कुमार के बाद अब पप्पू यादव की बिगड़ी तबीयत, चक्कर आने से लड़खड़ाए, VIDEO आया सामने✦बिहार में खौफनाक वारदात: जिस पोखरे में दो दिन पहले मिली पत्नी की लाश, अब उसी में मिला लापता पति का शव✦Bihar News : बेगूसराय में भीषण सड़क हादसा, कार-बाइक की आमने-सामने टक्कर में 3 की मौत; मेला देखकर लौट रहे थे पिता-पुत्र और महिला✦दुर्गा पूजा में अश्लील गानों पर डांस से मचा बवाल, समिति अध्यक्ष समेत 13 पर FIR✦Bihar News : रिश्तेदार के घर पहुंचे थे सरपंच, निर्माणाधीन छज्जे की सेंट्रिंग टूटी; सरपंच की दर्दनाक मौत✦नीरज कुमार के बाद अब पप्पू यादव की बिगड़ी तबीयत, चक्कर आने से लड़खड़ाए, VIDEO आया सामने✦बिहार में खौफनाक वारदात: जिस पोखरे में दो दिन पहले मिली पत्नी की लाश, अब उसी में मिला लापता पति का शव✦Bihar News : बेगूसराय में भीषण सड़क हादसा, कार-बाइक की आमने-सामने टक्कर में 3 की मौत; मेला देखकर लौट रहे थे पिता-पुत्र और महिला✦दुर्गा पूजा में अश्लील गानों पर डांस से मचा बवाल, समिति अध्यक्ष समेत 13 पर FIR✦Bihar News : रिश्तेदार के घर पहुंचे थे सरपंच, निर्माणाधीन छज्जे की सेंट्रिंग टूटी; सरपंच की दर्दनाक मौत

बिहार: क्रिकेट के दौरान युवक को बेरहमी से पीटा, सोशल मीडिया पर पिटाई का वीडियो वायरल; अब पुलिस ने कसा शिकंजा

MUZAFFARPUR: मुजफ्फरपुर में सोशल मीडिया पर एक युवक की पिटाई का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियों में चार युवक लड़के की बेरहमी से पिटाई करते दिख रहे हैं। वीडियो वायरल हो

बिहार: क्रिकेट के दौरान युवक को बेरहमी से पीटा, सोशल मीडिया पर पिटाई का वीडियो वायरल; अब पुलिस ने कसा शिकंजा
Mukesh Srivastava
2 मिनट

MUZAFFARPUR: मुजफ्फरपुर में सोशल मीडिया पर एक युवक की पिटाई का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियों में चार युवक लड़के की बेरहमी से पिटाई करते दिख रहे हैं। वीडियो वायरल होते ही पुलिस ने चारों आरोपी युवकों के खिलाफ केस दर्ज कर उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। घटना सदर थाना क्षेत्र के गोबरसही की है।


सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि कुछ युवक एक लड़के को लाठी डंडे एवं बैट से पीट रहे हैं और युवक को इतना पीटा गया की वो बेहोश हो गया। युवक के बेहोश होने के बाद भी आरोपी उसके ऊपर लाठी-डंडे बरसाते दिख रहे हैं, हालांकि फर्स्ट बिहार वायरल वीडियो की सत्यता की पुष्टि नहीं करता है। मुजफ्फरपुर के टाउन एएसपी भानु प्रताप सिंह ने बताया कि घायल युवक का इलाज के बाद अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है।


टाउन एएसपी ने कहा कि मामले में केस दर्ज का आरोपियों की पहचान की जा रही है और वीडियो को एफएसएल जांच के लिए भेजा गया है। उन्होने बताया कि क्रिकेट खेलने को लेकर दो पक्षों में विवाद हुआ था। जिसमें दिव्यम गौतम को अकेला पा कर बुरी तरीके से पीटा गया। जिसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां इलाज के बाद उसे डिस्चार्ज कर दिया गया है। दिव्यम गौतम के परिजनों ने चार नामजद एवं अज्ञात के खिलाफ सदर थाने में आवेदन दिया है।



रिपोर्टिंग
M

रिपोर्टर

MANOJ KUMAR

FirstBihar संवाददाता